बड़ी खबर

Raipur

  • आईएएस, राज्य प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अघिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

    21-Sep-2020

    रायपुर : राज्य सरकार ने अपनी प्रशासनिक टीम में कसावट लाने कुछ बदलाव किए हैं। सोमवार को आई लिस्ट में 11 आईएएस अधिकारियों अलग-अलग जिम्मा सौंपा गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को नई जवाबदारी मिली है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों के काम में बदलाव लाया गया है।

    आईएएस अधिकारी
    आईएएस कुलभूषण टोप्पो को संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकैडमी बनाया गया है। अलरमेलमंगई डी को सचिव वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उमेश कुमार अग्रवाल को सचिव ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धनंजय देवांगन को सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीलम नामदेव को विशेष सचिव आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक विमानन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भास्कर विलास संदीपान को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जीवन किशोर सचिव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किए गए हैं। पुष्पा साहू को उपसचिव खनिज साधन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय अग्रवाल को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। 
    प्रभात मलिक अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर होंगे।
    राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी
    राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। ओपी सिंह अब अपर कलेक्टर जिला बीजापुर होंगे, अजय कुमार अग्रवाल अतिरिक्त संचालक खाद्य आपूर्ति निगम एवं उपभोक्ता संरक्षण संचनालय नवा रायपुर अटल नगर के कार्य के साथ-साथ पर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ का भी प्रभार देखेंगे । अरविंद कुमार पांडे महाप्रबंधक होंगे छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के। निर्भय कुमार साहू संयुक्त कलेक्टर जिला रायपुर होंगे।
    शम्मी नाहिद डिप्टी कलेक्टर रायपुर होंगी, सूरज कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद होंगे, भरोसा राम ठाकुर डिप्टी कलेक्टर जिला कोरबा होंगे, वीरेंद्र लाकड़ा को अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर बनाया गया है। दिलेराम डाहीरे को डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है , टेकराम माहेश्वरी डिप्टी कलेक्टर जिला बलौदा बाजार भाटापारा होंगे, अरुण कुमार सोनकर डिप्टी कलेक्टर जिला कोरिया, संदीप ठाकुर डिप्टी कलेक्टर जिला कबीरधाम, वेदनाथ चंद्रवंशी क्षेत्रीय उप आयुक्त भू अभिलेख बिलासपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं।
    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी
    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है । इसके मुताबिक नरेंद्र वर्मा उप सेनानी दूसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी बिलासपुर में तैनात किए जाएंगे, राकेश पाटन वार उप पुलिस अधीक्षक जोनल विशेष शाखा सरगुजा में पदस्थ होंगे, देवचरण पटेल प्रभारी जोनल पुलिस अधीक्षक रायपुर होंगे।

Leave Comments

Top