बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • चारभांठा के जंगल से फिर हो रहा रेत का अवैध खनन और परिवहन

    21-Dec-2020

    सड़क चिरचारी : छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के ग्राम सड़क चिरचारी के करीब फत्तेगंज चारभांठा के जंगल से रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से रेत का खेल जारी है। पिछले माह यह मामला प्रकाश में आया था।तब कुछ दिनों तक माफियाओं ने रेत परिवहन करना बंद रखा था। अब फिर से आये दिन रास्ता बदल बदल कर बेखौफ रेत परिवहन किया जा रहा। आस पास के एरिया ही नहीं बल्कि बार्डर पार महाराष्ट्र ,तक रेत की सप्लाई हो रही है। वन विभाग खैरागढ़ चारभांठा फत्तेगंज वन मंडल से आज भी लगातार  छै माह से माफिया द्वारा रेत परिवहन एवं दस से पंद्रह गाड़ी , हाइवा , ट्रैक्टर माजदा , आये दिन रोज रेत परिवहन करते सड़क चिरचारी हाइवे रोड़ से चारभांठा गांव तक रेत की भरी मेटाडोर माजदा रोज देखा जा सकता है। वन विभाग फत्तेगंज चारभांठा के अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं। छोटे से बड़े नेता एवं अधिकारियों द्वारा बेखौफ माफिया रेत का गोरखधंधा चला रहे।

Leave Comments

Top