बड़ी खबर

Raipur

  • इंस्टाग्राम से अचानक ‘गायब’ हुए किंग कोहली...

    30-Jan-2026

     27.4 करोड़ फैंस में मचा हड़कंप, रोहित शर्मा के ‘New Role’ पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

     
    रायपुर। भारतीय क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया की दुनिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट दिखाई दिया। तड़के फैंस जैसे ही उनकी प्रोफाइल पर पहुंचे, वहां ‘User Not Found’ और ‘Profile Not Available’ का मैसेज नजर आया। 27.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले विराट का इस तरह बिना किसी सूचना के गायब होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। हालांकि कुछ घंटों बाद उनका अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका था।
     
    मामला तब और रहस्यमय हो गया जब फैंस ने देखा कि विराट के साथ-साथ उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्लेटफॉर्म से नदारद है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल डिटॉक्स’, ‘अकाउंट हैक’ और ‘सोशल मीडिया ब्रेक’ जैसे कयासों की बाढ़ आ गई। परेशान फैंस ने अनुष्का शर्मा के कमेंट सेक्शन में भी सवालों की झड़ी लगा दी—“भाभी, विराट का अकाउंट कहां गया?”
    रोहित शर्मा का ‘New Role’ पोस्ट: क्या आने वाला है कोई बड़ा धमाका?
     
    इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रहस्य को और गहरा कर दिया। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “New Role Incoming… Lead _ India” और संकेत दिया कि आज दोपहर इस ‘नए रोल’ से पर्दा उठेगा।
    अब सवाल यही है कि, क्या विराट के सोशल मीडिया से अचानक गायब होने और रोहित के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बीच कोई बड़ा कनेक्शन है? या फिर भारतीय क्रिकेट में किसी बड़े ऐलान की आहट?

Leave Comments

Top