रायपुर : राजधानी के सिविल लाइंस इलाके से बुधवार की रात एक कारोबारी के बेटे को अगुआ कर फिरौती मांगने वाले 3 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जाता है कि शंकर नगर निवासी एक कारोबारी के बेटे सोहेल खान को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद परिजनों के पास अपहर्ताओं ने फोन कर 30 हजार रुपए फिरौती की रकम मांगी। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस चौकस हो गई और रात भर की कोशिशों के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक भाटागांव और दो को गरियाबंद से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मौदहापारा निवासी अमीन अली, पीयूष रामचुरा और खमतराई निवासी फ्रांसिस मांझी शामिल है।
Adv