सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर हुई थी शुरुआत आज हैं बड़े पर्दे के सुपरस्टार
इतेश कुमार रायपुर- सोशल मिडिया ने फ़िल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं और समय समय पर सोशल मीडिया से आकर लोग फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुक़ाम बनाया है साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि पुराने कलाकारों के मुक़ाबले सोशल मीडिया से आए नए कलाकारों का वर्चस्व ज़्यादा नज़र आता है आज हम बात करने वाले हैं ऐसे ही एक स्टार आनंद मानिकपुरी के बारे में जिन्होंने अपने साफ़ सुथरे परिवारिक कॉमेडी कॉन्टेंट के ज़रिए अपनी एक अलग पहचान फ़िल्म इंडस्ट्री में बनायी है आज के दौर में लोग कॉमेडी के नाम पर गाली गलौज करते नज़र आते हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं आनंद मानिकपुरी जी के बारे में इन्होंने आज तक एक भी वल्गर कॉन्टेंट गाली गलौज वाले कॉन्टेंट पर कॉमेडी नहीं की और एक साफ़ सुथरे अंदाज़ में अपनी अलग पहचान बनायी है आपको बता दूँ आनंद मानिकपुरी ने इंजीनियरिंग को छोड़कर इस लाइन को चुना है
हमारे समाचार एजेंसी से विशेष चर्चा करते हुए आनंद मानिकपुरी ने बताया की मैं अपने दर्शकों को मनोरंजन के साथ जागरूक संदेश देना चाहता हूँ समाज में फैली कुरीतियों को रोक लगाने का जागरूक संदेश में लोगों को देता आ रहा हूँ मेरी पहली फ़िल्म “सरई” जिसमें सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहने वाले ससुर के लालच को दर्शाती है उनकी फ़िल्म “ए ददा रे” जिसमें तोनही प्रताड़ना के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं आनंद ने आगे बताया मेरी आने वाली फ़िल्में भी समाज से जुड़ी हो ही रहेंगी और समाज के बीच की कहानियों को उठाते रहेंगे मेरी अपकमिंग फ़िल्म मैं तोर दीवाना,सगा, ग़रीब है जिसकी शूटिंग बहुत जल्द प्रारंभ होगी और बहुत जल्द यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी
Adv