भिलाई : भिलाई में शुक्रवार को दिन दहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा दुकान में घुस कर चाकू चला दिया । घायल व्यापारी कपिल चिलानी को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है । सुपला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है किंतु हमलावरों का पता नहीं चला है । बताया जाता है कि सुपेला के हिमालय कॉम्पलेक्स में कमल चिलानी की कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को दुकान में कमल का छोटा भाई कपिल और एक कर्मचारी अखिल थे। वहां पर रायपुर का एक व्यापारी भी अपने एक कर्मचारी के साथ पहुंचा हुआ था। वे आपस में बात कर रहे थे कि गमछे से मुंह ढंके हुए दो युवक पहुंचे। दोनों बदमाशों ने वहां बैठे रायपुर के व्यापारी से कहा कि उसे दुकानदार से व्यक्तिगत बात करनी है। इसलिए वो दोनों बाहर चले जाएं। उनके दुकान से बाहर जाने के बाद एक बदमाश ने कट्टा निकाल लिए और कपिल को धमकाने लगा। इसी बीच दूसरे बदमाश ने चाकू से कपिल पर हमला कर दिया। कई वार करने के बाद दोनों भाग निकले।
Adv