बड़ी खबर

Mahasamund

  • गार्डन के पास चाकू के नोक पर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

    07-Jul-2023
    महासमुंद। गार्डन के पास चाकू के नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक धीरज बाघ अपने दोस्त भूपेश जगत के साथ संजय कानन गार्डन में बैठा था उसी समय कैलाश बाघ और निहाल वैष्णव निवासी खैरा आये एवं मारपीट करने की धमकी देकर चाकू का भय दिखाकर मोबाईल, नगदी रकम 5000 रूपये लूटकर भाग गये। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध धारा का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
    वही शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी (01) निहाल वैष्णव उर्फ नूतन पिता गोपाल दास उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंण् 10 संजय कानन के सामने ग्राम खैरा को पकडक़र पुछताछ किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि शराब पीने के लिये पैसे नहीं थे तो मैं और कैलाश बाघ दोनो मिलकर सोचे कि किसी को डराकर पैसे लेंगे तब हम दोनो सुनसान जगह खोजे और संजय कानन में बैठे धीरज बाघ और भूपेन्द्र जगत निवासी बकमा को डरा धमका कर चाकू से मारने का भय दिखाकर दोनो से 02 नग मोबाईलए नगदी रकम 5000 रूपये एवं प्रार्थी धीरज बाघ के कान में पहने सोने की बाली को उतरवाकर वहां से भाग गये। बाद में कैलाश ने मुझे 2500 रूपये नगद दिये और 2500 रूपये स्वयं रखा। वही जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
    गिरफ्तार आरोपी:-
    (01) निहाल वैष्णव उर्फ नूतन पिता गोपाल दास उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंण् 10 संजय कानन के सामने ग्राम खैरा थाना महासमुंद ।
    (02) कैलाश बघेल पिता प्रकाश बघेल उम्र 22 साल साकिन डीपो पारा सोरिद नगर थाना सिटी कोतवाली धमतरी हाल स्वीपर कालोनी महासमुंद।
     

Leave Comments

Top