बड़ी खबर

Raipur

  • 50 से ज्यादा संविदा स्वास्थ कर्मचारियों पर गिरी गाज, एफआईआर के निर्देश

    22-Sep-2020

     रायपुर : कोरोना आपदाकाल में हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ कर्मचारियों पर आखिरकार सरकार को सख्त होना पड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा समेत 50 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त और एफआईआर के आदेश दिए हैं। इसके विरोध और अपने साथियों के समर्थन में सभी कर्मचारी मंगलवार को इस्तीफा सौंप सकते हैं।

    बलौदाबाजार सीएमएचओ ने प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारियों के बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। वहीं, बस्तर में चार कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश वहां के सीएमएचओ ने दिए हैं। प्रदेश में 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर 19 सितंबर से हड़ताल पर हैं।
    एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संचालक ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को काम पर लौटने का आदेश दिया था। साथ ही कर्मचारी संघ के अनुरोध को ठुकरा कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते जनहित में बिना वेतन वॉलेंटरी सर्विस देने की बात कही थी।
     
     

Leave Comments

Top