बड़ी खबर

Koriya

  • सरकारी विभाग के 67 कर्मचारियों को कलेक्टर का नोटिस

    21-Dec-2023

    कोरिया। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद 67 कर्मियों को नोटिस जारी हुआ। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय से 15 मिनट पहले पहुंचने को निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारी समय से पहले नहीं पहुंचे, जिसके बाद कलेक्टर ने अनुशासन पालन नहीं करने पर 67 कर्मियों को नोटिस दे दिया।

     
    मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे, लेकिन गैर जिम्मेदार कर्मी इस बात को अनसुना कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर नीलम टोप्पो ने संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय का आकास्मिक निरीक्षण किया जिसमें 67 कर्मी कार्यालयीन समय पर नहीं पहुंचे, सभी कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave Comments

Top