बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • राजनांदगांव में अधिकारी ने गोबर खरीदी रोकी

    29-Aug-2020

     राजनांदगांव : पार्षद ऋषि शास्त्री का कहना है कि राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में गौ धन न्याय योजना अंतर्गत पशु पालकों से गोबर खरीदी का काम साधन संसाधन की वजह से रोक दिया गया है । ऐसा नोडल अधिकारी अजय यादव का कहना है जो कि साफ है कि अधिकारी अजय यादव द्वारा पूर्व में इस विषय पर समीक्षा एवं व्यवस्था नही की होगी जिसके कारण यह नौमत आरही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अजय यादव की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसे सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास भी कहा जा सकता है। एक ओर पहले श्रमिक क्षेत्र में वार्डो के बीचों बीच मणि कंचन केंद्र खोला गया जिससे वार्डवासी सालो से परेशान हो रहे है, जिन सेंटरों का अभी तक उक्त अधिकारी नियमित सिस्टम नही बना पाये है। मुख्यमंत्री के मनसानुरूप मणिकंचन केंद्र एवं गोबर खरीदी दोनों के विषय मे व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही आम जनता के सेहत का विशेष ध्यान एवं योजना को जनता के पक्ष में शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से आसान बनाने जांच एवं कार्यवाही को लेकर पार्षद (सदस्य अपील समिति) ऋषि शास्त्री नगर निगम कमिश्नर से माँग की है। 

          पार्षद ने फोन पर कमिश्नर से बात की तो कमिश्नर ने यह साफ कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में कही भी गोबर खरीदी नही रोकी गई है। उक्त अधिकारी को समझाइश दी गई है। 

Leave Comments

Top