बड़ी खबर

Raipur

  • ओपन स्कूल 10 वीं, 12 वीं के नतीजे घोषित

    21-Sep-2020

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं । प्रदेश में 10वीं कक्षा के नतीजे 88.97 फीसदी रहे, जबकि 12वीं के नतीजे 92.26 फीसदी आये है।विद्यार्थी ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgsos.co.in पर जाकर अपना CG Open School Result 2020 जाँच सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की असाइनमेंट बेस्ड परीक्षा 22 अगस्त 2020 को समाप्त हो चुकी है और तब से परीक्षार्थी अपने CGSOS Result 2020 का इंतज़ार कर रहे थे। छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर डालना होता है। विदित हो कि इस वर्ष पहले सेशन की लिखित परीक्षा कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दी गयी थी और बाद में ओपन स्कूल बोर्ड ने परीक्षा को असाइनमेंट के आधार पर कराने का निर्णय लिया गया था। 

Leave Comments

Top