बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जोमैटो से ऑन लाइन खाना आर्डर करना एक महिला को महंगा पड़ गया। खाना तो आया नहीं बल्कि उल्टे खाते से 8 बार में 64 हजार रुपये निकल गए। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के ड्रीम इंपीरिया का है। बताया जाता है कि ड्रीम इम्पीरिया निवासी नवीन बंसल कोल इंडिया में सहायक प्रबंधक हैं। उनकी पत्नी पूजा बंसल ने रविवार को जोमैटो से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। काफी समय बीतने के बाद भी ऑर्डर नहीं पहुंचा। इस पर उनकी पत्नी पूजा ने गूगल से जोमैटो के कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा और उस पर कॉल किया। कॉल करने पर ठगों ने उनके मोबाइल में इंस्टॉल फोन-पे एप पर रिक्वेस्ट जेनरेट कर दी। साथ ही क्लिक करने के लिए कहा। पूजा ने जैसे ही क्लिक किया, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 8 बार में 64359 रुपए निकल गए। लगातार ट्रांजेक्शन होने से वह परेशान हो गईं। इसके बाद ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट के साथ पुलिस में शिकायत की ।
Adv