श्री उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया रजत जयंती वर्ष महोत्सव
राजनांदगांव / श्री उत्तरप्रदेश वैश्य संघ द्वारा शहर के अग्रहरि भवन में गुरु पूर्णिमा का पर्व भगवान श्री सत्यनारायण जी की पुजा कथा के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ०ग० राज्य सहकारी बैंक मर्यादित - अपेक्स के चेयरमैन केदारनाथ जी गुप्ता थे वहीं विशेष अतिथि के रुप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल जी,श्री कसौधन वैश्य समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी थे, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में श्री उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ में सम्मिलित समाज श्री अग्रहरि वैश्य समाज,श्री कसौधन वैश्य समाज,श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज, श्री दोसर वैश्य समाज, श्री गहोई वैश्य समाज एवं श्री यज्ञसेनी वैश्य समाज के द्वारा भगवान श्री सत्य नारायण जी की पूजा-अर्चना कर श्री हरि कथा श्रवण किया गया। इस दौरान आगत अतिथियो का सम्मान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संघ की मातृशक्ति के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई । महिलाओं द्वारा घर से सजाकर लाई गई आरती की थाल व छोटे बच्चों के द्वारा मिट्टी के बनाए गए भगवान शिव एवं गणेश जी को पुरस्कृत किया। इस दौरान
संघ के सचिव शैलेष गुप्ता द्वारा पौराणिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक बंधुओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं समस्त प्रश्नों का माकूल जवाब दिया।
राजनांदगांव कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता जी, विवेकानंद जी तथा संघ के संस्थापक सीएल गुप्ता जी, किशन गोपाल गुप्ता अग्रहरि वैश्य समाज के संरक्षक श्याम चरण अग्रहरि संघ के संरक्षक राजेश गुप्ता अग्रहरि, कसौंधन वैश्य समाज की राष्ट्रीय संयोजिका एवं संघ की नवनिर्वाचित महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आशा गुप्ता कसौंधन वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता आदि मंचाशीन थे। आगत् अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी तथा संघ के पदाधिकारीगणो के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि महोदय को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं मुख्य अतिथि जी के कर कमलों से संघ के दिवंगत संस्थापक सदस्यों के परिवार जनों को एवं वर्तमान संस्थापक सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।
संघ के संस्थापक सदस्यों में से संघ के वर्तमान अध्यक्ष के पिताजी स्व श्री जगन्नाथ जी गुप्ता (कक्का जी) दोसर, स्वर्गीय श्री विजय कुमार जी अग्रहरि,स्व श्री के पी गुप्ता जी यज्ञसेनी ,स्व श्री एफ सी रूसिया गहोई, स्व श्री गिरधारी लाल जी अग्रहरि, स्व श्री भूषण लाल जी गुप्ता श्री अयोध्यावासी के परिवार जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा संघ के प्रति किए गए कार्यों का स्मरण कराया गया । उपस्थित संस्थापक सदस्य श्री सीएल गुप्ता जी कसौंधन तथा श्री किशन गोपाल जी गुप्ता अयोध्यावासी को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया । श्री संतोष जी गुप्ता (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संयोजिका आशा जी गुप्ता एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष जी गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । विशेष प्रतिभा के लिए सुनिधि रूसिया एवं करीना गुप्ता को सम्मानित किया गया ।
उद्बोधन के क्रम में स्वागत उद्बोधन सर्वप्रथम श्री राजेश जी गुप्ता के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया श्री गुप्ता ने आगत् समस्त सामाजिक बंधुओं को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संघ के द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।
आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन में श्री सी एल गुप्ता जी, श्री श्याम चरण जी अग्रहरि, श्री संतोष जी गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता अग्रहरि जी संरक्षक, श्री सचिन बघेल ने अपने विचार व्यक्तव्य किए ।
मुख्य अतिथि उद्बोधन में श्री केदारनाथ गुप्ता जी ने कहा कि छह समाजों को संगठित करके उसे लेकर चलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। वर्तमान में विघटित हो रही सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने में समाज की अहम् भूमिका होती है वर्तमान में भटकाव के बहुत सारे मार्ग प्रशस्त हो चुके हैं जिसे समय -समय पर समाज के ऐसे आयोजनों के माध्यम से सभी को एक मंच पर लाकर सामाजिक विकृतियों को दूर करने का यह एक अच्छा प्रयास है ऐसे आयोजनों में समाज के बुजुर्ग वर्ग से लेकर बाल्य वर्ग तक सभी लोग एकत्रित होते हैं, आपस में एक दूसरे से परिचय का दायरा बढ़ता है एवं विचारों का आदान-प्रदान होता है जिससे हम अपने समाज की गतिविधियों को और समाज के उत्साही तथा समाज के प्रतिभावान लोगों को पहचान पाते हैं।
उन्होंने संघ के सभी कर्मठ पदाधिकारीयों को इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी । उनके द्वारा नवनिर्वाचित महिला मंडल को शपथ भी दिलाया गया।
इस हर्षोल्लासित आयोजन में पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रहरि संरक्षक श्रीमती माया अग्रहरि, श्री मती सुधा देवी गुप्ता, रजनी गुप्ता, जनक बाई,शोभा, श्यामा, लक्ष्मी कमल,शकुन कैलाश, लक्ष्मी जवाहर,अग्रहरि वैश्य समाज से श्री मति शुभ्रा, भावना, सुषमा, अल्का , प्रीति,मीरा, प्रतिभा, एकता,प्रतिमा, पुजा,नीशा,दीप्ति,वर्षा,मीनल, प्रिती,रितिका,पुजा अग्रहरि , राकेश अग्रहरि ,नवीन अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, कैलाश अग्रहरि, सचिन, प्रवीण अग्रहरि,
रमेश, आनंद स्वरूप , राम किशोर बब्बन, राधेश्याम , संदीप , गितेश , ज्ञानेश, योगेश, अमित, मोहनीश,गौरव राज,अंशुल, पंकज ,जुगनू , आदि,कसौंधन वैश्य समाज से श्रीमती अन्नू, शोभा, श्यामा, लक्ष्मी, ऊषा , एकता , अनीता, सुषमा, अंकिता ,डॉ राधेश्याम, रूपनारायण ,शरद दाऊ,राधे कृष्णा, हरि प्रसाद ,श्री नारायण गोविंद नारायण, विजय गुप्ता , केशव, पंकज, विजय, रामकिशोर, श्रवण,रविश, मनोज आदि ,श्री गहोई वैश्य समाज से श्री मति मनीषा, रत्ना, रश्मि,अंजू, बबली,
कैलाश हुंका, प्रकाश हुंका, सुभाष हुंका, विजय हुंका , शैलेन्द्र रुसिया आदि
अयोध्यावासी वैश्य समाज से
संतोष गुप्ता रि.शिक्षक,कमल किशोर, सूर्यकांत, रमेश, दुर्गा ,नारायण,संतोष वकील, माखन,गोपाल ,सुदर्शन, राधे , जीवन, राजेन्द्र , रामबिलास,नंद सांकरा,विमला,मंजू, पूजा,शैल, ममता, दीप्ति,मधु, दुर्गा, सुशीला, क्रांति,शैल-राजू, श्रद्धा, वसुधा गुप्ता आदि ,
दोसर वैश्य समाज से अनिल ,हेमनारायण, संजय, कमलेश, नवीन, राकेश, कुशल,सोनल श्रीमती मीना, संतोषी , पूर्णिमा, ऋतु, मंजू, सुनीता आदि,
यज्ञसेनी वैश्य समाज से श्री मति ज्योति-माया ,नवनाथ,रामू ,श्रेयष,आशीष सहित अन्य समाजिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजिक बंधु उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव शैलेष गुप्ता ने किया।
Adv