रायपुर,स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवासीय अधिकारों का रिकार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अधिकार अभिलेख का उपयोग ग्रामीणजन बैंक से लोन लेने और दूसरे वित्तीय लाभ के साथ-साथ उनके सम्पत्ति का निर्धारण करने में उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मार्गनिर्देशन में संचालित इस योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि का मानचित्रण करके सम्पत्ति के मालिकों को स्वामित्व कार्ड जारी करने से सम्पत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। इसी तरह जीआईएस, मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता मिल सकेगा।
Adv