बड़ी खबर

Kabirdham

  • पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला पकड़ा गया, 3 अन्य भाग निकले

    08-Aug-2020

     कबीरधाम : कवर्धा के कूकदूर थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों के साथ पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करता था। आरोपी युवक के पास से एक कार बरामद हुई है जिसमें नंबर प्लेट की जगह अध्यक्ष इंटक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली लिखा हुआ था। आरोपी युवक के 3 साथी जंगल के रास्ते भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया युवक त्रिदेव  कोसले देवरी गांव मुंगेली का रहने वाला है। एम पी रोड पर ही आरोपियों ने ज्यादातर वरदाते की है। आज भी आरोपियों ने दो ट्रक चालकों गोवर्धन साहू और तरुण कुमार से पुलिस बनकर न केवल मारपीट की बल्कि धमकी देकर 5-5 सौ रुपए छिन कर भाग खड़े हुए। दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया। बाकी के तीन आरोपी फरार हो गए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Leave Comments

Top