बड़ी खबर

Raipur

  • पुलिस सैलरी पैकेज से आर्थिक सहयोग : DSF आरक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा

    17-Feb-2026

    स्व. रामेश्वर नेगी की पत्नी को बीमा राशि सौंपते अधिकारी

    सड़क दुर्घटना में डीएसएफ आरक्षक रामेश्वर नेगी की मौत हो गई थी, पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी को एक करोड़ रुपये बीमा राशि प्रदान की गई।
     
    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ड्यूटी से घर लौट रहे डीएसएफ आरक्षक रामेश्वर नेगी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ शासन की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है।
     
    10 मई 2025 की रात करीब 9 बजे डीएसएफ आरक्षक क्रमांक 2113 रामेश्वर नेगी स्कूटी से पुलिस लाइन सुकमा से अपने गृह निवास छिंदगढ़ के लिए निकल रहे थे। रास्ते में एक पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल आरक्षक को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया।
     
    इलाज के दौरान मौत...
    गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल सुकमा में इलाज के दौरान उसी रात 11 बजे आरक्षक रामेश्वर नेगी का निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग द्वारा संपूर्ण दस्तावेज तैयार कर बीमा प्रक्रिया शुरू की गई।
     
    क्या है पुलिस सैलरी पैकेज योजना?
    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज योजना संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत एक्सीडेंट या आकस्मिक मृत्यु पर आश्रितों को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ मिलता है। स्व. रामेश्वर नेगी के मामले में एक्सीडेंट की पूरी फाइल भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से बीमा कंपनी को भेजी गई।
     
    परिजनों को सौंपा गया 1 करोड़ का चेक...
    आज 16 फरवरी 2026 को आरक्षक की पत्नी सुनीता नेगी को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि ससम्मान प्रदान की गई। बीमा राशि प्रदान करने के दौरान उपस्थित रहे-
    किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक, सुकमा
    अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा
    प्रवीण झा, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुकमा
    यह सहायता राशि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी।

Leave Comments

Top