रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वित्त विभाग में कार्यरत श्री प्रकाश सिंह ठाकुर प्रथम श्रेणी लिपिक 28 फरवरी 2025 को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवा निवृत हो गए ।
ठाकुर जी ने बताया कि वे 28 जनवरी 1988 को वि वि में नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ किए । आप वि वि में लगभग 36 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते। इसके पूर्व आप वि वि में लगभग चार साल तक दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए हैं। आप वि वि में लगभग एक दर्जन से भी अधिक विभागो के विभागाध्यक्षों के साथ साथ रहते हुए अपना कार्य किए ।
प्रदीप मिश्र वर्तमान में आप छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव थे ने बताया कि वे वित्त विभाग के सेवानिवृत सम्मान समारोह में उपस्थित थे प्रकाश ठाकुर जी क्रिकेट के एक अच्छे खिलाडी हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए ठाकुर जी को क्रिकेट सामग्री के सभी किट्स यथा बैट, बॉल, टी शर्ट, पैड आदि स्मृति स्वरूप वित्त विभाग के समस्त कर्मचारियों की ओर से ठाकुर जी को सेवानिवृत होने के उपलक्ष में शुभकामना देते हुए दिये गये l
इस, अवसर पर वित्त विभाग के वित्त नियंत्रक अखिलेश्वेर तवंर, कक्ष अधिकारी दुलारी ठाकुर, वरिष्ठ अधीक्षक अमर नाथ पाठक, दीपेंद्र दुबे, पुष्कर दीवान, गिरीश सेन, प्रभात झा, अशोक देवांगन, अलका लकड़ा, प्रफुल्ल शुक्ला, विवेक शर्मा, इंगले जी, डा अर्चना शर्मा, यागवल साहू, शिरीष तृवेदी, तीर्थ राम यादव,विष्णु राम वर्मा, रमेश भगत,माया चौधरी, श्याम सोनकर, नरेश बंजारे, नागेश दुबे, भरत वर्मा, भूपेंद्र निषाद, आदि उपस्थित थे l
Adv