बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • प्रधानमंत्री सड़क में नाबालिगों से काम लेने का सिलसिला थम नहीं रहा

    01-Sep-2020
    अम्बागढ़ चौकी : प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों में नाबालिगों से कार्य लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सड़क निर्माण एजेंसि बाफना कन्ट्रक्सन के द्वारा पीडिंगपार, दुगाटोला, चिहका टोला रोड पर बाल श्रमिक अधिनियम का खुले आम धज्जी उड़ाई जा रही है। यहां 13 से लेकर 17 वर्ष के उम्र वाले बच्चों से लगातार काम लिया जा रहा है । इतना ही नहीं सड़क निर्माण में लगे इन बाल मजदूरों को मात्र 150 रूपये प्रति दिन के हिसाब से रोजी दिया जा रहा है जो शोषण की श्रेणि में आता है। इसी प्रकार कुसुम कसा ,निगम चुवा, पेंदल कुही क्षेत्रो में भी बाल श्रमिको से काम कराया जा रहा है जिसका शिवसेना जिला राजनांदगांव ने विरोध करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी मोहला को ज्ञापन सौंप कर बाफना कन्ट्रेक्सन के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने का आग्रह  किया है । दिनेश ताम्रकार शिवसेना ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने यैसे ठेकेदारो का लायसेंस रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि नाबालिगों से कार्य लेने व कम मजदूरी देने की शिकायत के बावजूद यदि कोई कारवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रूख अपनाया जायेगा । इस मौके पर शिवसेना  मोहला ब्लॉक अध्यक्ष भागबलि प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष हेमन्त सोनी, सचिव तपसी यादव, भूषण ठाकुर, तोरण यादव, बिसाहू राम यादव, योगेन पुजारी, कुलदीप यादव एंव समस्त ब्लॉक मोहला के शिवसैनिकगण उपस्थित थे । 

Leave Comments

Top