राजनांदगांव : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में महत्तम कार्य करने वाली संस्था श्री अरविन्दो योगा एंड नॉलेज फाउण्डेशन इंडिया द्वारा अखिल भारतीय स्तर का दी प्रोगे्रस ग्लोबल एवार्ड 2020 समारोह रायपुर के सायाजी होटल में आयोजित किया गया. उत्कृष्ठ शिक्षा संस्थान श्रेष्ठ शोध निर्देशन, मार्गदर्शन, सेवाकार्य एवं सामुदायिक-सामाजिक शिक्षण, जागरण को जीवटता से कार्य में संलग्न प्राचार्यो, शिक्षको एवं प्राध्यापकगणों को प्रोत्साहित करने वाले इस भव्य समारोह का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महर्षि अरविन्द व श्री माँ के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन और वंदन द्वारा किया गया तथा अवार्ड प्राप्त करने वाले समस्त संस्थाओं, शिक्षकों और प्राध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में उत्कृष्ठ शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण कार्य करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजक संस्था को धन्यवाद दिया तथा प्रदेश में चल रही योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी से जुडऩे का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि देशभर से चयनित सौ संस्था प्रमुख प्राचार्य, शिक्षक एवं प्राध्यापकों को विशेष प्रमाण पत्र एवं स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नगर के विचार चिन्तक एवं पर्यावरण विज्ञ प्राध्यापक कृष्ण कुमार द्विवेदी को सामाजिक एवं सामुदायिक शिक्षण कार्य व जनजागरूकता प्राध्यापक वर्ग में दी प्रोग्रेस ग्लोवल अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। यह सम्मान देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. अनिल के. गुप्ता, डॉ. निषांत त्रिपाठी आयोजक संस्था के अध्यक्ष डॉ. बी.के. स्थापक एवं एम.डी. डॉ. एम.एस. घोष द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, उपसचिव डॉ. समरेन्द्र सिंग तथा अनेक विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान परिषद् के निदेशक सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा समाजसेवी उपस्थित थे. प्रो. द्विवेदी को उनके विशिष्ट विचार चिंतन तथा पर्यावरण जनजागरूकता कार्य हेतु इसके पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संस्थाओं द्वारा विशेष ट्राफी व प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया है इसके लिए संस्था प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल तथा सहयोगी प्राध्यापकगण, मित्र एवं परिजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Adv