बड़ी खबर

Raipur

  • महिला थानेदार के बचाव में उतरे जनप्रतिनिधि और व्यापारी

    27-Jul-2020

     रायपुर : खम्हारडीह थाने की महिला थानेदार श्रीमती ममता शर्मा अली के बचाव में अब जनप्रतिनिधि और व्यापारी भी खुल कर सामने आ गए हैं। इसकी मुख्य वजह महिला थानेदार का सरल व्यवहार है।पिछले दिनों खम्हारडीह इलाके में जन्म दिन मनाने इकट्ठा हुए युवक - युवतियों की शिकायत मिलने पर की गई कारवाई के बाद विवाद उपजा था । महिला थानेदार की छवि धूमिल करने कुछ लोगों ने प्रदेश के गृहमंत्री व यहां के एसएसपी तक से शिकायत की । सरल स्वभाव की महिला थानेदार को झूठी शिकायत पर फंसाने की खबर से जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में नाराजगी है । स्थानीय विधायक, नगर निगम के जोन अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित व्यापारियों ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए थाना प्रभारी के पक्ष में खड़े रहने की बात कही है । क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम ज़ोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पार्षद रोहित साहू, पूर्व पार्षद राकेश धोतरे, शारदा पटेल सहित अवंति विहार व्यापारी संघ के संरक्षक अशोक गुप्ता, अध्यक्ष संतोष गंगवानी, भाजपा नेता किशोर नायक सहित क्षेत्र के नागरिकों में थाना प्रभारी के खिलाफ झूठी शिकायत को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि ममता शर्मा अली बेहद व्यवहार कुशल है, आज तक उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत विधायक को प्राप्त नही हुई है। वही जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पूरी घटना की कड़ी निंदा करते हुए दुख व्यक्त किया और कहा कि इस झूठी शिकायत से वे अचंभित है कि जो महिला थाना प्रभारी पूरी रात क्षेत्र के नागरिकों के लिए पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सम्हालती है, उन पर इस प्रकार का आरोप लगाना पूर्णतः गलत है, थाना प्रभारी ने हमेशा से ही सभी के साथ सामान्य व्यवहार करते हुए सभी की शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिसिया कार्यवाही को अंजाम दिया है। वही व्यापारी संघ के संरक्षक अशोक गुप्ता ने कहा कि कोरोनाकाल जैसी स्थिति में भी हर वक्त थाना प्रभारी सभी नागरिकों की समस्या-विवाद सुलझाने उपलब्ध रही है, और जब से इस चौकी को थाने का दर्जा प्राप्त हुआ है,क्षेत्र में शांति-अमन-चैन का माहौल बना रहता है, यह पूरा षड्यंत्र किसी निजी स्वार्थ को पूरा करने की दृष्टि से रचा गया है।

Leave Comments

Top