वारदात के बाद त्वरित घेराबंदी कर मुख्य आरोपी किया गया गिरफ्तार
रायपुर। दिनांक 31.01.2026 को थाना गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड चौड़ी के पास एक व्यक्ति के साथ चाकू की नोंक पर मारपीट कर नगद राशि लूटने की घटना घटित हुई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़ित मजदूरी का भुगतान प्राप्त कर जब शराब भट्ठी से शराब पीकर पास में ही चबूतरे पर लेट गया था, इसी दौरान आरोपियों द्वारा उसे निशाना बनाया गया।
घटना के समय आरोपियों ने पीड़ित की जेब में रखी नगद राशि छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर सब्जी काटने में प्रयुक्त होने वाले चाकू से हमला कर मारपीट भी की गई तथा नगद राशि लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर डायल-112 की सहायता से घायल को उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल में उपचार कराया गया।
पीड़ित के कथन के आधार पर थाना गोलबाजार में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 309(6), 118(1), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी रुस्तम खेस को वारदात के तुरंत बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।
Adv