बड़ी खबर

Kabirdham

  • राहगीरों को लूटने वाले 'छल्ला गैंग' के 6 सदस्य गिरफ्तार...

    02-Mar-2026

     

    कवर्धा। कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से सक्रिय लुटेरा गिरोह ‘छल्ला गैंग’ का खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग पर राहगीरों, व्यापारियों और बाहरी लोगों को धमकाकर लूटपाट करने के कई मामले दर्ज थे।
     
    छल्ला गैंग का नेटवर्क कैसे था तैयार?
    कुकदुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सभी आरोपी कई महीनों से सुनसान और अंधेरे रास्तों पर राहगीरों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। शिकायतें बढ़ने के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इन पर नजर रखी और सभी को दबिश देकर गिरफ्तार किया।
     
    लूट में इस्तेमाल औजार और मोटरसाइकिल बरामद
    पुलिस ने गिरोह के पास से नगदी रकम, लूट में उपयोग किए जाने वाले टूल्स और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। ये गैंग अपने आप को ‘छल्ला’ नाम से पहचानते थे और इसी नाम से इलाके में दहशत फैलाते थे।
     
    पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों को धमकाकर लूटते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों के हाथ-पैर तक तोड़ दिए थे, जिससे लोग आतंक में थे।
     
    न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
    गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि, पूछताछ जारी है और इस गैंग से जुड़े अन्य बड़े खुलासे भी सामने आ सकते हैं।

Leave Comments

Top