रायपुर : बगैर मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नगर निगम जोन 5 की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर 181 लोगों से 11640 रूपये का जुर्माना निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा के नेतृत्व में वसूला. उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर एस. भारतीदासन के आदेशानुसार नोवल कोरोना वायरस के प्रसार की कारगर रोकथाम जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से करने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के बाजारों में नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार प्रतिदिन नियमित रूप से मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम, लॉकडाउन नियम उल्लंघन करने पर लगातार सम्बंधित लोगों को समझाइश एवं चेतावनी देकर उन पर जुर्माना जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने किया जा रहा है. आज नगर निगम जोन 5 की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर आज रायपुरा चौक में 114 लोगों को बिना मास्क पहने घूमते मिलने पर बाजार में 6650 रूपये जुर्माना किया, वहीं लाखेनगर चौक में मास्क नहीं पहनने पर 38 लोगों पर 2940 रूपये, अनुपम गार्डन चौक में मास्क नहीं पहनने पर 29 लोगों पर 2050 रूपये जुर्माना सम्बंधित लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए वसूला. जोन 5 के जोन कमिश्नर ने बताया कि अब तक निगम जोन 5 की टीम पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर विगत 23 मार्च 2020 से लेकर आज तक नियमों को तोड़ने वाले 11046 लोगों से 854820 रूपये जुर्माना वसूला है. इसमें मास्क नहीं पहनने पर 10513 लोगों से 686470 रूपये, थूककर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 162 लोगों से 16200 रूपये, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने वाले 147 लोगों पर 29950 रूपये, लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने वाले 224 दुकानदारों पर 122200 रूपये का जुर्माना सम्मिलित है. कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार आगे भी निरंतर रायपुर नगर निगम प्रशासन और रायपुर जिला पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा मिलकर कोविड 19 के वायरस संक्रमण की राजधानी रायपुर में कारगर रोकथाम करने सभी 10 जोन की टीमों का जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से उक्त अभियान जारी रहेगा.
Adv