रायपुर। खम्हारडीह में मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए है। होमराम साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 27.05.2025 को प्रातः 05ः30 बजे अपने मोटर सायकल से चण्डी नगर रोड सृष्टि एम्पीरिया के आगे स्थित मैदान में गया था एवं अपनी मोटर सायकल को रोड किनारे खडी किया था, तभी 02 दोपहिया वाहन में सवार चार अज्ञात व्यक्ति आये एवं एक्टीवा को रोड किनारे खडी कर तीन व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच देते हुए क्या क्या सामान रखे हो बोलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लात से मारकर जमीन में गिरा दिये तथा उसके जेब में रखें मोबाईल फोन और मोटर सायकल की चाबी को छीन लिये और रोड किनारे खडी उसकी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सी जी 04 एम टी 7668 को लेकर चारो वहां से भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 117/25 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में आरोपी गुलशन नायक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी हिरण्या दीप उर्फ करन, प्रीतपाल सिंह तथा 01 अन्य के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. गुलशन नायक पिता जिब्रो नायक उम्र 24 साल साकिन पुनीत होटल के पीछे गंगा नगर थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर 02. हिरण्या दीप उर्फ करन पिता अंकुरदीप उम्र 23 साल साकिन त्रिमूर्ति नगर हाई स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर 03. प्रीतपाल सिह कंग पिता स्व० गुरजीत सिह कंग उम्र 19 साल साकिन विश्व हिन्दू परिषद के पास काली नगर थाना सिविल लाईन जिला रायपुर
Adv