बड़ी खबर

Rajnandgaon

  • संस्कारधानी में तीन दिनों में दूसरी हत्या

    24-Sep-2020

     राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में फिर एक हत्या हो गई । घटना बुधवार देर रात की है। इस बार 7 बदमाशों ने मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर गोल्डी मरकाम की हत्या कर दी। इस बार भी हत्यारों ने चेहरे और पेट पर मौत होने तक वार किया। बदमाशों ने गोल्डी के साथी पर भी हमला किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद 4 आरोपियों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि स्टेशन पारा निवासी गोल्डी मरकाम हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार देर रात वह अपने एक साथी प्रतीक के साथ राजीव नगर स्थित फल मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान 7 बदमाश वहां पर पहुंच गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। दूसरे पक्ष ने गोल्डी और प्रतीक से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और गोल्डी के चेहरे और पेट पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्रतीक को भी चाकू मारा। वारदात में गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। जाते हुए बदमाशों ने गोल्डी की फॉरच्यूनर कार में भी आग लगा दी। इसके बाद थाने पहुंचकर 3 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।

    वारदात राजीवनगर शीतला मंदिर चौक के पास की है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और आरोपियों के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। आशंका है कि गैंगवार के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले में अभी पूछताछ चल ही है। 
    विदित हो कि शहर में तीन दिनों के भीतर यह दूसरी हत्या की वारदात है। इससे पहले सोमवार देर रात बदमाशों ने कंचन बाघ क्षेत्र में पानी टंकी के पास स्टेशन पारा निवासी परवेज खान (35) की हत्या कर दी थी। इस दौरान टंगिये और पत्थर से आरोपियों ने परवेज को तब तक मारा था जब तक की उसके प्राण न निकल गए। 

Leave Comments

Top