अम्बागढ़ चौकी : शिवसेना ने हाथरस मामले के विरोध में पुतला दहन कर मृत बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। शिव सेना ने कहा कि पिछले दिनों हाथरस की एक दलित नाबालिक बच्ची के गैंगरेप की खबर सामने आई। जिसमें साक्ष्य छिपाने जैसा कृत्य यू.पी.पुलिस, हाथरस के डी.एम.का कुमारी मनीषा के परिवार को डराना जैसे वीडियो वायरल हुवी जिसने पूरे देश को झँझकोर कर रख दिया । रात्रि 3 बजे अग्नि दहन ये हिन्दू रीती रिवाज के मान से अवमाननीय है शिवसेना यु.पी.सरकार का इस तरह से रवैये से बड़ी ही नारजगी व्यक्त करते दलित बच्ची के साथ हुवी बरबरसा दरिंदगी गैंगरेपर को तत्काल गिरफ्तार कर बिना सुनवाई फांसी लगा देने की मांग करती है । साथ ही हाथरस के बड़े अधिकारी डी.ऍम.की तत्काल बरखास्त करने का आग्रह करती है । शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश ताम्रकार ने कार्यक्रम में शिरकत करके अपने उद्बोधन में कहा जिस प्रकार हाथरस में एक दलित बच्ची के साथ घटना हुवी है उससे बड़े ही दुःख व्यक्त करते कहे की इस तरह की घटना हमारे देश एंव सामाज के के लिए अच्छी सन्देश नही है और यैसी घटना कभी न घटे इस लिए यैसे कृत्य करने वालो पर तत्काल फांसी में चढ़ा दें ताकि अन्य और इसी तरह से घटना न हो ग्राम मोहला एंव गोटा टोला में गैंगरेपर्स का पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे मोहला,मानपुर विधान सभा अध्यक्ष हेमन्त सोनी ,मोहला ब्लॉक अध्यक्ष भागबलि प्रधान,उपाध्यक्ष भूषण ठाकुर,प्रभारी तपसी यादव ,तोरण यादव,योगेन्द्र पुजारी,भूपेश ठाकुर,तकेश्वर दास मानिकपुरी,मंगत राम यादव,राकेश यादव,केदारनाथ यादव,होरी लाल यादव,रामकुमार गवर्णा,नितेश यादव.सेवन भुआर्य,डोमेन्द्र पुजारी,अक्षय यादव,देवेन्द्र पुजारी,ईश्वर यादव,भीषण सिंह फ़रेंद्र,विनय सोनवानी,श्यामदास मानिकपुरी,प्रमोद यादव,वासुदेव ठाकुर,नरेश शिवना एंव सैकड़ो शिवसैनिकगण उपस्थित रहे।
Adv