रायपुर : भाजपा संगठन में लंबे समय से चल रही खींचतान पर आज उस समय विराम लग गया जब प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी को भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर की कमान सौंप दी।
जानकारों की माने तो सुन्दरानी की नियुक्ति की प्लानिंग पहले हो हो चुकी थी लेकिन अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा के एक और नेता सच्चिदानंद उपासने भी इस दौड़ में शामिल थे । वहीं जिलाध्यक्ष बनाए जाने से लेकर तमाम अंदरुनी विवादों को लेकर पिछले दिनों व्हाट्सएप ग्रुप में भी दोनों नेता आपस में भीड़ गए थे जिससे भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर सड़क पर दिखी थी।
Adv