रायपुर : खुड़मुड़ा के सोनकर परिवार के चार सदस्यों की जघन्य हत्याकाण्ड व 15 दिनों बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी न होने के विरोध में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के अध्यक्ष के आह्वान पर समाज के 44 राजों में एक साथ एक ही समय में विशाल कैण्डल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | रायपुर में रायपुर , सरोना, रामकुण्ड व गुढ़ियारी राज के सदस्यों ने लाखेनगर चौक से धरना स्थल बूढ़ापारा तक नारे लगाते हुए कैण्डल मार्च निकाला | धरना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई | कार्यक्रम में सोनकर समाज के वरिष्ठ नेताओं डॉ. सुखनन्दन सोनकर, रामबिशाल सोनकर, दुलारूराम सोनकर, खुमान सिंह सोनकर, माखन सोनकर, डॉ. श्यामलाल सोनकर, राजेश सोनकर, सुनील सोनकर, मिन्ता सोनकर, अनिता सोनकर, केशर सोनकर सहित सैकड़ों सदस्य विशाल संख्या में उपस्थित थे |
Adv