राजनांदगांव। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास की धर्मपत्नी श्रीमती अल्का व्यास ( 65 ) का आकस्मिक निधन हो गया । श्रीमती व्यास ने संगीत शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या स्कूल में लंबे समय तक दीं । उन्होंने कुछ माह पूर्व ही सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी । संगीत के क्षेत्र में वरीयता प्राप्त श्रीमती व्यास ने कभी भी प्रचार प्रसार को माध्यम नहीं बनाया । आज सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में उनके पुत्र अंकित व्यास ने लखोली मुक्तिधाम में उन्हें मुखाग्नि दी । राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता , पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा एवं गोविंदलाल वोरा के भांजे राजेंद्र व्यास की पत्नी श्रीमती अल्का व्यास के ईश्वराधीन हो जाने पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि प्रदान की । आज दोपहर 3 बजे उनके निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई । श्रीमती व्यास के निधन के समाचार ने स्थानीय पत्रकार जगत में शोक की लहर पैदा कर दी । श्री व्यास से आत्मीयता रखने वाले स्वजनों के साथ ही विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस विभाग के अधिकारी ए डी जी अमित सिंह ने मुक्तिधाम में मृतात्मा को अपनी पुष्पांजलि अर्पित की । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने भी अंतिम संस्कार में उपस्थिति दर्ज कराई । मृतात्मा को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए अरुण वोरा ने कहा कि श्रीमती व्यास ने आजीवन शिक्षा ने नाता जोड़े रखा । संगीत के क्षेत्र में उन्होंने कृष्ण भक्ति को अपने कंठ में उतारकर अनेक भजनों की प्रस्तुति मंचों पर की हैं ।
Adv