बड़ी खबर

Bilaspur

  • स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय दयालबंद केंद्रीय मूल्यांकन...

    18-Mar-2026
     
    बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद बिलासपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के प्रथम चरण में हाई स्कूल की 50845 अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका में से 5200 एवं हाई सेकेंडरी की परीक्षा में 19300 में से 3700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। 300 मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। हाई स्कूल में पांच यह हायर सेकेंडरी में 12 विषयों का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। डॉ प्रज्ञा गोपाल मूल्यांकन केंद्र अधिकारी एंव राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी मूल्यांकन केंद्र की टीम में श्री आरके दुबे व्याख्याता एवं श्रीमती शीला चक्रवर्ती, व्याख्याता श्रीमती माधुरी दीक्षित, श्री पी पी ध्रुव, श्री संतोष, श्रीमती ममता, श्रीमति श्रुति आदि के सहयोग से मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जा रहा है।

Leave Comments

Top