बड़ी खबर

Raipur

  • शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार...

    14-Mar-2026
    सबसे लंबा दस्तरखान बिछा 400 फिट लंबा
    सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति में रोजेदार ने रोजा खोला
     
    रायपुर। शाही रोजा इफ्तार 23 वें रोजे पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति में हजारों रोजेदार ने रायपुर मुस्लिम समाज के हुसैनी सेना के शाही रोजा इफ्तार में रोजा खोला आयोजक राहिल रऊफी ने शाही रोजा इफ्तार में आने वाले रोजेदार का इस्तकबाल किया मेहमानों में वक्फ बोर्ड चेयरमेन डॉ सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंग छाबड़ा, हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, सिख समाज के तेलीबांधा गुरुद्वारा के ज्ञानी जी। दिलेर रंधावा, क्रिश्चियन समाज से राजेश जोन पॉल, सुरेश मसीह, सिंधी समाज से अजीत कुकरेजा, विकास बजाज, मुतवल्ली अरशद खान, श्रीकुमार मेनन, मुजफ्फर खान गुड्डू, रजिया खान का स्वागत फूलों के हार शाल पहना कर राहिल रऊफी, नईम अशरफी रिजवी, शेख अमीन, रफीक गोठिया, डॉ नेहाल खान, शेख अफसर, जिला अध्यक्ष मो आमिर खान, कामरान अंसारी, जीशान सिद्दीकी, जफर इकबाल, नूर मेमन, निजाम कुरैशी, मो अशफाक, मो नौशाद, मो इसरार, जावेद रजा, जुनैद रजा, एहतेशाम हुसैन, मोहम्मद अकरम, परवेज परू, मो. जावेद खान, शेरा पहलवान, इमरान अशरफी, मो फारूक, वासिद खान, सोहेल राईन, मो रमजान, इमरान अली, मो यासीन, गुफरान खान, आफताब अंसारी, मो लतीफ, साजिद कुरैशी गुड्डू, जावेद दद्दा, मो तनवीर, मो जावेद झब्बू, सहित राष्ट्रीय हुसैनी सेना के अनेको ने स्वागत किया।
     
     हजारों रोजेदार शामिल हुवे इस शाही रोजा इफ्तार मे जिसमें सबसे बड़े 400 फिट लंबा दस्तरखान जिसने 500 लोग एक दस्तरखान में बैठ कर रोज़ा इफ्तार करते हुए दिखाई दिए। ऐसे 15 दस्तरखान लगाए गए थे। उसके बाद नमाज मौलाना अब्दुल रज्जाक साहब ने पढ़ाई और देश प्रदेश की तरक्की, अमन, चैन, भाईचारा कायम रहने के लिए की गई। नमाज बाद फातिहा इमाम हुसैन रअ व कर्बला के 72 शहीदों के नाम दी गई। फातिहा और स्वागत के बाद खाना रोजेदार को खिलाया गया मंच संचालन मौलाना जहीरूद्दीन साहब ने किया।

Leave Comments

Top