बड़ी खबर

Raipur

  • मुहर्रम में 2 ही स्थानों से निकल सकेगा ताजिया

    19-Aug-2020

     रायपुर : कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रभाव को देखते हुए मुहर्रम में इस साल रायपुर में सिर्फ दो स्थानों से ताजिया निकल सकेगा। इसमें भी 4 से ज्यादा व्यक्तियों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, भिलाई और दुर्ग में 10 दिन तक होने वाला आयोजन रद्द कर दिया गया है। इस बारे में रायपुर और दुर्ग-भिलाई प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक रायपुर में मोमिनपारा आजाद चौक और ईरानी डेरा से एक-एक ताजिया निकाला जा सकेगा। प्रत्येक ताजिया के साथ 4 और प्रत्येक सवारी के साथ 2 व्यक्ति ही होंगे। सभी ताजिया और सवारियां सूर्यास्त (मगरीब) के पहले करबला पहुंचाए जाने की जिम्मेदारी कमेटी की होगी। ताजिया के साथ ढोल, बाजा, लाउडस्पीकर नहीं होंगे। इसके साथ शस्त्र प्रदर्शन और अखाड़े पर भी रोक होगी। सभी ताजिया कमेटी से एक-एक व्यक्ति अलग-अलग समय पर कर्बला जाकर इबादत कर सकेंगे। निर्माण स्थल पर ताजिया रखा जाएगा। भीड़ एकत्र नहीं होगी। एक बार में 4 व्यक्ति ही आ सकेंगे। स्पीकर, ढोल, नगाड़े, जुलूस पर रोक रहेगी। 31 अगस्त को कोई भी ताजिया शहर में नहीं निकलेगा और न कर्बला जाएगा। प्रत्येक कमेटी से चार-चार लोग ही अलग-अलग समय पर कर्बला ले जा सकेंगे।

Leave Comments

Top