बड़ी खबर

Raipur

  • चोरी इंजीनियर ने अब तक चुराई 40 बाइक, रेपिडो में चलाता था गाड़ी

    01-Aug-2023

    रायपुर। राजधानी में बाइक चोरी करने वाले आरोपित राहुल वर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक इंजीनियर है। उसके पास से चोरी की 40 गाडिय़ां जब्त की गई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से यह बाइक चोरी किया था। जहां तेल खत्म हो जाता वहीं गाड़ी को छोडक़र दूसरी चुराकर ले जाता था।

    प्रोफेशनल तरीके से बाइक चोरी घटना को देता था अंजाम
    बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपित पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। आरोपित के खिलाफ चोरी के 16 दोपहिया वाहनों में थाना सिविल लाइन, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, खम्हारडीह, कोतवाली, सरस्वती नगर, पंडरी और थाना जीआरपी रायपुर में अपराध कायम है।
     
    पेट्रोल खत्म होने पर सडक़ पर छोड़ देता था बाइक
    मंगलवार को रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने मामले का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि शहर में बाइक चोरी को रोकने के लिए अलग टीम बनाई गई है। टीम को सूचना मिली कि कोई ऐसा चोर है जो बाइक चोरी करता है और पेट्रोल खत्म होने पर वह वहीं छोड़ कर दूसरी चोरी कर फरार हो जाता है। ऐसे में टीम जांच में जुटी और उसके सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद आरोपित को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में जहां-जहां चोरी की बाइक को रखा था बताया है, वहां से गाडिय़ां बरामद की गई। वहीं अन्य की पतासाजी में टीम लगी है। आरोपित राहुल वर्मा शातिर दोपहिया वाहन चोर है। जो वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर चोरी की पहली वाहन पेट्रोल समाप्त होने पर उसी स्थान पर छोडक़र दूसरे स्थान में खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले जाता था। आरोपित बीटेक की पढ़ाई किया है जो पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। आरोपित आफलाइन रेपिडो में चोरी किए गए दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने सहित स्वयं भी उपयोग करता था।

Leave Comments

Top