रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के बड़े नेताओं का लगातार प्रदेश में दौरा हो रहा है. रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जांजगीर चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुए थे. फिर 20 अगस्त को खडग़े दोबारा छत्तीसगढ़ आ सकते हैं, ऐसी संभावना है. साथ ही सितंबर माह में राहुल गांधी का भी छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है. कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 पार का टारगेट लेकर चल रही है. 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस का लक्ष्य 75 पार का है, जिसे पूरा करने की तैयारी में कांग्रेस जुटी हुई है. दरअसल, 20 अगस्त को महासमुंद में कांग्रेस का एक कार्यक्रम है. कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की संभावना है. इस बारे में पत्रकारों ने सीएम बघेल से पूछा तो, उन्होंने कहा कि, संभावना है कि वो आए. राहुल गांधी भी सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकते हैं. हालांकि अब तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.
Adv