बड़ी खबर

Raipur

  • कोर्ट परिसर में जान से मारने की दी धमकी, डरी सहमी हुई है पीडि़ता

    15-Jul-2023

    रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने पीडि़ता को राजीनामा के लिए धमकाया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छेड़छाड़ मामले में सजा काट रहा है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता को कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने राजीनाम के लिए धमकाया। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave Comments

Top