बड़ी खबर

Raipur

  • 39 तकनीकी सहायकों को समयमान वेतन, वोरा के प्रति जताया आभार

    03-Sep-2020

     रायपुर : स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन में पदस्थ 39 तकनीकी सहायकों को प्रथम समयमान वेतनमान प्रदान करने की स्वीकृति मिलने से कार्पोरेशन के सभी तकनीकी सहायकों में खुशी की लहर हैं। 10 साल से वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। दूरदराज से आए तकनीकी सहायकों ने नवा रायपुर स्थित कार्पोरेशन के मुख्यालय में वोरा के प्रति आभार जताया। कार्पोरेशन मुख्यालय के सभागार में संक्षिप्त कार्यक्रम में मुंगेली के शाखा प्रबंधक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर सिंह, तकनीकी सहायक रचना वर्मा व अभिषेक गंजीर ने वोरा का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। जयरामनगर के शाखा प्रबंधक अविनाश नागदोने और सुधाकर सिंह ने चेयरमैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान वोरा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की। समस्याएं सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वोरा ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत के कारण ही कार्पोरेशन बेहतर सेवाएं दे रहा है। अधिकारी-कर्मचारियों को हरसंभव बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। वोरा ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर मैदानी अधिकारी-कर्मचारी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

    तकनीकी सहायकों ने निगम के सेटअप के अनुसार कई साल से पेंडिंग पदोन्नति प्रक्रिया का लाभ देने की मांग की। अधिकारी-कर्मचारियों को सेंट्रल हाउसिंग कार्पोरेशन व आंध्र प्रदेश के वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन में लागू उच्चतर वेतनमान देने का अनुरोध भी किया। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इन मांगों पर विचार करने के बाद शीघ्र यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में शाखा गितपुरी के प्रबंधक अमित पांडेय ने आभार प्रदर्शन किया। आभार कार्यक्रम में संदीप सिंह, गायत्री जांगड़े, सुखराज नायक, अमेरिका देवांगन, प्रशांत जोशी सहित सभी तकनीकी सहायक मौजूद थे।

Leave Comments

Top