बड़ी खबर

Raipur

  • होली के दिन चाकूबाजी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    17-Mar-2025

    रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक थाना इलाके में दो बदमाशों ने एक युवा पर जानलेवा हमला किया जिसके बाद पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए मामलें में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामलें में पुलिस ने बताया है कि बिछिया में एक गंभीर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां अभिषेक उर्फ चुन्नू बिछिया ने एक युवक पर चाकू से 5-6 बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में पीड़ित को 12 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या और लूटपाट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।  झगड़े की शुरुआत: पीड़ित जब अपनी कार रिवर्स कर घर की ओर जा रहा था, तभी तुषार बिछिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो तुषार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद, अभिषेक उर्फ चुन्नू बिछिया ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। इस हमले के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लक्की नामक एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। आरोपी की धमकी: भागने से पहले अभिषेक उर्फ चुन्नू बिछिया ने धमकी दी कि जब वह वापस आएगा, तो पीड़ित को जिंदा जला देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave Comments

Top