पुलिस ने बलवाइओं का निकाला जुलूस
रायपुर। मौदहापारा थाने के रजबंधा मैदान में मंगलवार रात लगभग 12 बजे नशे के धंधे में वर्चस्व के लिए बदमाशों के दो गुट भिड़ गए। तलवार, चाकू, डंडे से लैस आधा दर्जन युवकों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मैदान के पास भिड़े बदमाश गुट के युवकों ने घर घुसकर तलवार और चाकू से हमला किया। यहां तक कि सडक़ पर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी। बदमाश गैंग के संघर्ष में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के दो-तीन लोगों को भी गहरी चोट आई है। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने इतना उत्पात मचाया कि आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नाबालिगों समेत 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
घर में घुसकर किया हमला
नशे के कारोबार में पहले पकड़ा जा चुका फिरोज खान अपने रिश्तेदार जुनैद के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान वहीं पड़ोस में रहने वाला शाहरुख अपने दोस्तों के साथ गुजरा। शाहरुख दूसरे गैंग का सदस्य है, जो उसी इलाके में नशे का अवैध धंधा करता है। इस वजह से फिरोज और शाहरुख के गैंग के बीच हमेशा टसल रहती है। उसी खुन्नस के चलते शाहरुख ने फिरोज को देखकर कहा कि देखकर क्यों दुआ सलाम नहीं करते हो। घूर का क्यों देख रहे हो? बस इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। घर के सामने फिरोज भारी पडऩे लगा था। ये देखकर शाहरुख अचानक अपने घर की ओर भागा और कुछ ही मिनटों में 9-10 सा?थियों को लेकर आया। किसी के हाथ में चाकू तो किसी के हाथ में तलवार और डंडे थे। सभी भीड़ लगाकर फिरोज के घर के सामने खड़े होकर हुड़दंग करने लगे। खतरा देखकर फिरोज और उसका परिवार घर के भीतर छिप गया था। भीड़ देखकर कोई घर से नहीं निकल रहा था। कुछ देर उन्हें ललकाने के बाद शाहरुख और उसके साथी जबरदस्ती घर के भीतर घुस गए। उन्होंने फिरोज उसके बेटे आसिफ के साथ-साथ जुनैद व फिरोज की पत्नी सुल्ताना पर तलवार से हमला किया। उन्हें जख्मी करने के बाद वे बाहर आए और उनकी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी। उसके बाद भी आरोपी काफी देर तक तलवार लेकर वहां घूमते हुए धमकाते रहे। इस दौरान जो भी बीच बचाव करने आ रहा था वे उसके साथ मारपीट कर रहे थे। हंगामा देखकर जब आसपास वाले इक_ा हुए तब आरोपी वहां से भाग गए। पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। उस दौरान भी तलवार से एक दूसरे पर हमला करने के साथ ही गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। एक युवती को भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। उसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। उस वारदात के कुछ ?आरोपी अभी भी जेल में बंद है। दोनों पक्षों की रंजिश लगातार बढ़ती जा रही है।
Adv