रायपुर। गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचते युवक गिरफ्तार हो गया है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार कोसरिया निवासी गुढियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजकुमार कोसरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 13,500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 300/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. जसवंत सोनी, आर. अशीष राजपूत, हरजीत सिंह, टीकम साहू, विजय बंजारे एवं विकास क्षत्री तथा थाना गुढियारी से सउनि. धन्ना लाल पठारे एवं आर. घनश्याम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। गिरफ्तार आरोपी - राजकुमार कोसरिया पिता परदेशी राम कोसरिया उम्र 28 साल निवासी अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढियारी रायपुर।
Adv