बड़ी खबर

देश-विदेश

  • डेटा पुनर्कथन: गरीबी रिपोर्ट, गेमिंग टैक्स, मुद्रास्फीति

    16-Jul-2023

    प्रत्येक शुक्रवार को, प्लेन फैक्ट्स डेटा-आधारित अंतर्दृष्टि का एक संकलन प्रकाशित करता है, जो आसानी से पढ़े जाने वाले चार्ट के साथ पूरा होता है, ताकि आपको पिछले सप्ताह में मिंट द्वारा रिपोर्ट की गई कहानियों को गहराई से जानने में मदद मिल सके। उत्तर भारत इस सप्ताह बारिश से बेहाल रहा है। ऑनलाइन गेमिंग पर संशोधित अप्रत्यक्ष कर नियमों से उद्योग पर असर पडऩे की संभावना है। जून में खुदरा महंगाई दर उम्मीद से ज्यादा बढ़ी. एक नई वैश्विक गरीबी रिपोर्ट ने भारत के लिए कुछ ख़ुशी का संकेत दिया है।


    Read More
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरा फोन करने वाले के आतंकी संबंध के मिले सबूत

    15-Jul-2023

    बेलगावी। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जयेश पुजारी के आतंकी संबंध होने के सबूत मिले हैं। इसका पता मामले की चल रही जांच से चला है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी, मंगलुरु का जयेश पुजारी, जो वर्तमान में जेल में है, आतंकवादी अफसर पाशा के संबंध में है, जो 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। सूत्रों के अनुसार, पाशा, जो वर्तमान में बेलगावी की हिंडालगा जेल में बंद है, का संबंध लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से है। जांच में आगे पता चला कि पुजारी ने पाशा के साथ मिलीभगत और योजना बनाकर कॉल की थी। महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जानकारी इक_ा करने के लिए हिंडालगा जेल का भी दौरा किया था। पुजारी ने 14 जनवरी को केंद्रीय मंत्री को पहली कॉल की और 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसने रंगदारी नहीं देने पर गडकरी के जन संपर्क कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की और हिंडालगा जेल में कॉल का पता लगाया। उसने 21 मार्च को फिर से गडकरी के जन संपर्क कार्यालय में फोन किया और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुजारी को 28 मार्च को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस मामले को लेकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।


    Read More
  • चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग: 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

    14-Jul-2023

    नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद भारत ने आज शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से बाहुबली रॉकेट LVM3-M4 से इसे स्पेस में भेजा गया है। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिशन कंट्रोल रूम में हैं। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।

     
    14 जुलाई 2023 सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी
    चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत के स्पेस सेक्टर में 14 जुलाई 2023 की तारीख हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी। हमारा तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं!
     
    आदिपुरुष फिल्म के बजट से सस्ता चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है, जबकि हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष की कॉस्ट 700 करोड़ रुपए थी। यानी चंद्रयान-3 इस मूवी की कॉस्ट से करीब 85 करोड़ रुपए सस्ता है। इससे 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
     
     
    चंद्रयान-2 से ये कितना अलग? 
    चंद्रयान-2 के मुकाबले इस बार चंद्रयान-3 का लैंडर ज्यादा मजबूत पहियों के साथ 40 गुना बड़ी जगह पर लैंड होगा। लैंडर को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतारने के लिए इसमें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों को लगाया गया है। चंद्रयान-3 मिशन की थीम Science Of The Moon यानी चंद्रमा का विज्ञान है।   चंद्रयान-2 में जहां ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर थे। वहीं, चंद्रयान-3 में प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर होंगे। चंद्रयान-3 का लैंडररोवर चंद्रयान-2 के लैंडर रोवर से करीब 250 किलो ज्यादा वजनी है। चंद्रयान-2 की मिशन लाइफ सात साल (अनुमानित) थी, वहीं चंद्रयान-3 के प्रपल्शन मॉड्यूल को तीन से छह महीने काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। चंद्रयान-2 के मुकाबले चंद्रयान-3 ज्यादा तेजी से चांद की तरफ बढ़ेगा। चंद्रयान-3 के लैंडर में चार थ्रस्टर्स लगाए गए हैं। 

    Read More
  • सुंदरनगर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच की मौत और चार घायल, खारसी में ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त

    14-Jul-2023

    सुंदरनगर/गोहर(मंडी) 14 जुलाई 2023। मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो (एचपी31/8349) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सडक़ तक पहुंचाया, जहां से उन्हें सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया। वहीं एक दूसरे सडक़ हादसे में नई ऑल्टो कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक की मौत हो गई है। भलाना खूड़ी नाला के पास हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश भी रवाना हो गए। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। हालांकि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार तथा चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है। 

     
    डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। विधायक विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
     
    कुल्लू जा रही टैक्सी खाई में गिरी, चालक की मौत
    मण्डी से मनाली जा रही टैक्सी न्यू आल्टो के-10 कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे 100 फिट खाई में जा गिरी। जिससे टैक्सी चालक भूपेंद्र पुत्र अनंत राम वार्ड नौ सीउनी धार गांव नथान जिला कुल्लू की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण कार गिरने की आवाज सुनकर चालक की मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से गोहर सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। लेकिन गोहर हस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है, हादसा कैसे हुआ उसकी छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है। 

    Read More
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को दिलाई शपथ

    14-Jul-2023

    नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस. वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जजों के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस समेत कुल जजों की संख्या बढक़र 32 हो गई है, जो कि सुप्रीम कोर्ट कुल 34 जजों की क्षमता से फिलहाल दो कम है।  सुप्रीम कोर्ट के ऑडिटोरियम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 12 जुलाई को जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। जस्टिस भुइयां इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट और जस्टिस भट्टी केरल उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस थे।

    प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उन्हें शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश पांच जुलाई को की थी। इसके बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को ही दोनों जजों की नियुक्तियों की घोषणा की। 

    Read More
  • पाकिस्तान नहीं लौटी सीमा हैदर तो भारत में दोबारा होगा 26/11 जैसा आतंकी हमला: मुंबई पुलिस को मिली धमकी

    14-Jul-2023

     मुंबई 14 जुलाई 2023। मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने वतन नहीं लौटी, तो भारत में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी भरा फोन 12 जुलाई को आया था। अधिकारी के मुताबिक, फोन करने वाला व्यक्ति उर्दू में बोल रहा था और उसने कहा कि सीमा हैदर के पाकिस्तान न लौटने पर भारत में 26/11 के मुंबई हमले जैसा आतंकवादी हमला होगा, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है और मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की टीम की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी के अनुसार, धमकी भरी फोन कॉल एक ऐप के माध्यम से की गई थी और पुलिस कॉलर के आईपी  एड्रेस के बारे में पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।

    पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए हाल में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी। दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी। पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में सीमा (30) और सचिन (25) को गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। सचिन और सीमा ने चार जुलाई को मीडिया और पुलिस के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था और सरकार से उन्हें शादी करके भारत में साथ रहने की इजाजत देने का आग्रह किया था। 

    Read More
  • ‘कई देशों ने सहमति से संबंध बनाने की उम्र घटाई, भारत में भी होना चाहिए विचार’, बॉम्बे हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

    14-Jul-2023

    मुंबई 14 जुलाई 2023। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि कई देशों ने किशोरों के लिए सहमति से यौन संबंध बनाने की उम्र कम कर दी है और अब समय आ गया है कि हमारा देश और संसद भी दुनिया भर में हो रही घटनाओं से अवगत हों। जस्टिस भारती डांगरे की एकल पीठ ने 10 जुलाई को पारित एक आदेश में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपराधिक मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की, जहां पीडि़तों के किशोर होने और सहमति से संबंध बनाने की जानकारी देने के बावजूद आरोपियों को दंडित किया जाता है। अदालत ने कहा, "यौन स्वायत्तता में वांछित यौन गतिविधि में शामिल होने का अधिकार और अवांछित यौन आक्रामकता से सुरक्षित रहने का अधिकार दोनों शामिल हैं।

    किशोरों के अधिकारों के दोनों पहलुओं को जब मान्यता दी जाती है तभी मानव यौन गरिमा को पूर्णत: सम्मानित समझा जा सकता है।" अदालत ने यह टिप्पणी 25 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दायर अपील पर की, जिसमें उसने एक विशेष अदालत के फरवरी 2019 के आदेश को चुनौती दी थी। विशेष अदालत ने उसे 17 वर्षीय लडक़ी से दुष्कर्म के लिए दोषी ठहराया था। युवक और लडक़ी ने दावा किया था कि वे सहमति से रिश्ते में थे। लडक़ी ने विशेष अदालत के समक्ष अपनी दलील में दावा किया कि मुस्लिम कानून के तहत, उसे बालिग माना जाता है और इसलिए उसने आरोपी व्यक्ति के साथ निकाह किया है।
    न्यायमूर्ति डांगरे ने दोषसिद्धि के आदेश को रद्द कर दिया और उस व्यक्ति को बरी कर दिया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों से स्पष्ट रूप से सहमति से यौन संबंध बनाने का मामला बनता है। उन्होंने उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि सहमति की उम्र को शादी की उम्र से अलग किया जाना चाहिए क्योंकि यौन कृत्य केवल शादी के दायरे में नहीं होते हैं और न केवल समाज बल्कि न्यायिक प्रणाली को भी इस महत्वपूर्ण पहलू पर ध्यान देना चाहिए। न्यायमूर्ति डांगरे ने फैसले में कहा कि जब कोई किशोर यौन संबंध बनाता है तो शारीरिक आकर्षण या मोह का मामला हमेशा सामने आता है और अब समय आ गया है कि हमारा देश भी दुनिया भर में होने वाली घटनाओं से अवगत हो। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए यह जरूरी है कि वह इस संबंध में दुनिया भर में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर गौर करें। 

    Read More
  • तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द, मतगणना में गड़बड़ी के लगे थे आरोप

    14-Jul-2023

    कोलकाता 14 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी के चलते तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन बूथों पर नए सिरे से मतदान कराया जाएगा, जिसकी अधिसूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा ब्लॉक-2, हावड़ा जिले के सांकराइल ब्लॉक और हुगली जिले के सिंगूर ब्लॉक में मतदान के दौरान मतपत्रों को छीनने सहित विभिन्न घटनाओं के बाद चुनाव रद्द करने का फैसला लिया गया, क्योंकि इससे मतगणना प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अकेले सांकराइल में 15 से अधिक बूथों पर मतदान रद्द किया गया है। इन बूथों पर बाद में नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे।

    हिंसाग्रस्त पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की है। टीएमसी ने सभी 20 जिला परिषदों में 880 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने कुल 928 में से 31 सीटें जीतीं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 15 सीटों पर दर्ज की है। दो सीटें अन्य के खाते में गईं। इसके साथ ही टीएमसी पंचायत समिति की 6,450 से अधिक सीटों पर विजयी हुई। भाजपा ने लगभग 1000 सीटें जीती हैं, जबकि सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने 180 और 260 से अधिक सीटें जीती हैं। टीएमसी ने कुल 63,219 ग्राम पंचायत सीटों में से 35,000 से अधिक पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने लगभग 10,000 सीटें जीतीं, जबकि लेफ्ट-कांग्रेस को लगभग 6,000 सीटें मिलीं।

    Read More
  • आज काला दिवस मना रही भाजपा, कल पूरे बिहार में प्रदर्शन; कहा- गुंडों ने हमारे कार्यकर्ता की जान ले ली

    14-Jul-2023

    पटना 14 जुलाई 2023। बिहार भाजपा आज काला दिवस मना रही है। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है। इसलिए हमलोग शुक्रवार को काला दिवस मना रहे हैं। साथ ही शनिवार को बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रतिनिधि दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम कहां हुआ है, जब होगा तब पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता की नीतीश कुमार ने हत्या की है। पार्टी इसकी निंदा करती है। जब से नीतीश कुमार ममता दीदी के संरक्षण में आए हैं, तब से ये हो रहा है। गुरुवार को जो भी हुआ वह जंगलराज रिटर्न था। जंगलराज की उत्पत्ति लालू यादव ने की थी, आज नीतीश कुमार और तेजस्वी ने जंगलराज रिटर्न किया है।

     
    सुशील मोदी ने पूछा-  महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
    वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी पर विश्वासघात, शासन में भ्रष्टाचार और चौपट कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित विधानसभा मार्च पर बर्बर लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की जान लेना और दर्जनों लोगों को बुरी तरह जख्मी करना निंदनीय है। उन्होंने पूछा कि क्या यही लोकतंत्र है नीतीश कुमार जी? प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है ? उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग के समर्थन में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है।
     
    गिरिराज बोले- पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी
    भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की निर्मम-निर्लज्ज हत्या का हिसाब बिहार की जनता लेगी। बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और आज इसी पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमले से हुई मौत के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। अहंकारी नीतीश कुमार द्वारा जहानाबाद भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई।
     
    विजय सिन्हा बोले- महागठबंधन सरकार भाजपा नेता की मौत के जिम्मेदार
    नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जितनी माता-बहने विधवा हुई, नरसंहार हुआ। उस जंगलराज को सीएम नीतीश ने जनताराज कहा। भाजपा ने कहा यह जनताराज नहीं गुंडाराज है। इन गुंडो ने जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाकर आज उनकी जान ले ली। कई लोग घायल हो गए। इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिस जंगलराज को हमने खत्म किया था। चाण्क्य बनकर चंद्रगुप्त बनाया था। आज आप जंगलराज वाले से गलबहिया कर रह हैं। आप जिस जनादेश के अपमान करके उनसे जा मिले वह गलत है। इन सब पर हत्या का स्नढ्ढक्र दर्ज होना चाहिए। महागठबंधन सरकार भाजपा नेता की मौत के जिम्मेदार है।

    Read More
  • नेपाल से भारत तस्करी किए जा रहे टमाटर मामले की जांच शुरू, पूरे देश में भाव आसमान छू रहे

    14-Jul-2023

    महराजगंज। नेपाल से भारत में तस्करी किए जा रहे टमाटर की जांच शुरू कर दी गई है। इसके पहले सीमा शुल्क अधिकारियों ने नेपाल से भारत में तस्करी किए जा रहे तीन टन टमाटर को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का क्षेत्र.नौतनवा के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम के सहयोग से पकड़ा था।

    सीमा शुल्क आयुक्त, लखनऊ, आरती सक्सेना ने संवाददाताओं को बताया कि सीमा क्षेत्र में तैनात छह विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, 7 जुलाई को जब्त किए जाने के बाद, लगभग 4.8 लाख रुपये की कीमत वाली खेप को नष्ट करने के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया था।
    नियमानुसार जब्त की गई खराब होने वाली वस्तुओं को 24 घंटे के अंदर नष्ट कर देना चाहिए। हालांकि, यह आरोप लगाया गया है कि टमाटरों को सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा छोड़ दिया गया था, लेकिन एक बार फिर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
    बाद में लखनऊ मुख्यालय के कस्टम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। एसएसबी के एक अधिकारी ने कहा कि मानक प्रथा के अनुसार, जो सामान नेपाल में निर्मित या तैयार नहीं किया जाता है, उसे भारत में अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा, पहले हम चीनी सेब खूब पकड़ते थे। अधिकारी ने कहा कि खराब होने वाली वस्तुओं के मामले में, शुल्क का भुगतान करना होगा और ऐसी वस्तुओं को भारत में प्रवेश के लिए इसकी प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
    निचलौल के थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने कहा, बिना शुल्क चुकाए खरीदे जाने पर हम आभूषण, विदेशी मुद्रा, इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी वस्तुओं को जब्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिगरेट और शराब को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त किया जाता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले व्यापारी और निवासी दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की खरीदारी के लिए सीमा पार दूसरी ओर आते-जाते हैं। हालांकि, जिला अधिकारी वाणिज्यिक वस्तुओं की मात्रा को अधिकतम 25 हजार रुपये तक सीमित करते हैं। उत्तर प्रदेश में टमाटर 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि नेपाल में इसकी कीमत लगभग 100 रुपये से 110नेपाली रुपये है, जो भारत में 62-69 रुपये के बराबर है।

    Read More
  • चंद्रयान-3 का मॉडल लेकर पूजा के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची इसरो टीम, आज से शुरू होगा काउंट डाउन

    13-Jul-2023

    नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ पूरी कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। वहीं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। वैज्ञानिक अपने साथ चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए। मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक दल में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की है। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को ‘कवर’ नहीं किया।" उन्होंने बताया कि मंदिर के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दौरे में व्यस्त थे। अधिकारी ने बताया कि इसरो के अधिकारी आम तौर पर मंदिर में अपने दौरे को जनता की नजरों से दूर ही रखते हैं।

     
    वैज्ञानिकों ने पूजा-अर्चना की
    आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में इसरो वैज्ञानिकों ने पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने छोटे मॉडल को दिखाते हुए कहा कि यह चंद्रयान-3 है। इसे कल लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इसरो ने हाल ही में घोषणा की थी कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा।
     
    इसरो प्रमुख भी पहुंचे मंदिर
    इसरो प्रमुख एस सोमनाथ भी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर कहा कि भारत कल दोपहर 2:35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए।
     
    मंगलवार को किया था पूर्वाभ्यास
    इससे पहले मंगलवार को इसरो ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था। इसरो की ओर से एक ट्वीट में बताया गया था कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को करेगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो ने दो मिशनों- चंद्रयान -1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे। 
     
    चंद्रयान-3 है क्या? 
    इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है। 
    मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरेगा और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। इससे पहले बुधवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 युक्त एनकैप्सुलेटेड असेंबली को एलवीएम3 के साथ जोड़ा गया। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा। 

    Read More
  • नीतीश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे

    13-Jul-2023

    पटना 13 जुलाई 2023। आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सडक़ से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे।भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग करने लगे। यहां पहले से तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए। 

     
    भाजपा ने कहा - यह अन्याय है
    भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। यह अन्याय है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अन्याय है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया हुआ था उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बने। बिहार में सत्ता का परिवर्तन अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा जनता चाह रही है।
     
    सांसद रामकृपाल यादव बोले- बिहार सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई
    इधर, डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं। भाजपा नेताओं को जब आगे नहीं बढऩे नहीं दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत दर्जनों नेता बीच रोड पर बैठ गए। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीतीश सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई है। इसलिए ऐसा तानाशाही रवैया अपना रही है। इधर, इस आंदोलन के कारण गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप है। आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
     
    इन मुद्दों को लेकर सडक़ पर उतरी भाजपा
     
    नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना
    10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ
    चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा
     
    बैनर-पोस्टर से पटा पटना
    विधानसभा मार्च को लेकर बिहार भाजपा द्वारा पूरे पटना को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान से लेकर बेली रोड और वीर चंद्र पटेल मार्ग में सैकड़ों पोस्टर लगाए गए हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर से सडक़ों को पाट दिया गया है। पोस्टर के जरिए भी भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। भाजपा से नियोजित शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार से जवाब मांग रही है। 

    Read More
  • 26 राफेल-तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

    13-Jul-2023

    नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारत ने एक बड़े रक्षा सौदे के रूप में फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना बनाई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक रक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एम और चार दो सीटों वाले ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

    पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान हो सकती है घोषणा
    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल एम) और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे की घोषणा कर सकते हैं। प्रस्तावों के अनुसार, भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान मिलेंगे। नौसेना इन लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों को तत्काल हासिल करने के लिए दबाव डाल रही थी, क्योंकि देश भर में सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर इनकी कमी हो रही थी। भारतीय नौसेना अपने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर तैनात करने के लिए पुराने मिग-29 के स्थान पर एक उपयुक्त लड़ाकू विमान की तलाश कर रही थी।
    विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत मिग-29 का संचालन कर रहे हैं और दोनों वाहकों पर ऑपरेशन के लिए राफेल की जरूरत है। इस बीच, तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों को नौसेना द्वारा प्रोजेक्ट-75 के हिस्से के रूप में रिपीट क्लॉज के तहत हासिल किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मुंबई में मझगांव डॉकयाड्र्स लिमिटेड में बनाया जाएगा।
    अनुमान है कि ये सौदे 90,000 करोड़ रुपये से अधिक के होंगे, लेकिन अंतिम लागत अनुबंध वार्ता पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी, जो सौदे की घोषणा के बाद आयोजित की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि भारत इस सौदे में मूल्य रियायतों की मांग कर सकता है और योजना में अधिक ‘मेक-इन-इंडिया’ सामग्री रखने पर जोर देगा।

    Read More
  • यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहाज् दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे

    13-Jul-2023

    नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढऩे की वजह से नदी के आसपास की सडक़ों पर पानी आ गया है।  केजरीवाल ने ट्विट कर आज कहा ‘‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सडक़ों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।" उन्होंने कहा, ‘‘जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।" वहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोडक़र सभी सरकारी कार्यालयों में घर से काम होगा। एडवाइजरी जारी की जा रही है।

     
    मंगरौली गांव में घुसा पानी
    मंगरौली गांव में पानी घुसने के बाद मवेशी को निकालने का काम जारी है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। नोएडा के सेक्टर-137 में भी पानी घुस गया है। 
     
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घुसा यमुना का पानी
    यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी दिल्ली ही नहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों तक फैल गया है। नोएडा के मंगरौली गांव में पानी घुस गया है।
     
    महिलाओं और बच्चों को बचाने में जुटी एनडीआरएफ की टीम
    मयूर विहार यमुना खादर में एनडीआरएफ की टीम अंदर जाकर महिलाओं और बच्चों को बचा रही है। अभी भी काफी संख्या में यहां लोग फंसे हैं। कश्मीरी गेट बस अड्डे पर आने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी भर गया है। यात्रियों को बस अड्डे में पहुंचने में परेशानी आ रही है। निचले इलाके में पानी भरने के कारण सुरक्षा को देखते हुए बिजली काटी जा रही है।
     
    लोकनायक अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक पहुंचा बाढ़ का पानी
    कश्मीरी गेट स्थित लोकनायक अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक यमुना का पानी पहुंच गया है। यदि पानी का स्तर बढ़ा तो ट्रामा सर्विस प्रभावित हो सकती है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हम इनडोर ट्रॉमा के सभी मरीजों को शिफ्ट कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर में 43 मरीज हैं। इनमें से तीन आईसीयू में थे जिन्हें शिफ्ट कर दिया गया हैं। 40 को शिफ्ट किया जा रहा हैं। शिफ्टिंग के लिए वहां पहले से ही एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं।

    Read More
  • तीसरे और आखिरी टी20 मैच में जीतने के लिये उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    12-Jul-2023

    मीरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बल्लेबाजी की कमजोरियों से पार पाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिये उतरेगी तो फोकस श्रृंखला 3 . 0 से जीतने पर रहेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले दो मैच आसानी से जीते। दूसरे मैच में हालांकि भारत की बल्लेबाजी निराशाजनक रही जब 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 95 रन ही बना सकी।

    भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि बल्लेबाजों की नाकामी की भरपाई करते हुए बांग्लादेश को 87 रन पर ही समेट दिया था। दो मैचों में नाकाम रहने के बाद एक बार फिर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर सभी की नजरें होंगी। पिछले मैच में उन्होंने 14 गेंद में 19 रन बनाये जो भारतीय पारी में सर्वोच्च स्कोर था लेकिन उसे अपनी क्षमता और लोगों की अपेक्षाओं का अहसास है।
    उनके पास 16 जुलाई से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला से पहले फॉर्म में लौटने का एक और मौका है। उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी बड़ी पारी का इंतजार है। भारतीय सलामी बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरूआत देने में नाकाम रहे हैं और अब उनके पास अपनी गलतियों में सुधार करने का एक और मौका है। जेमिमा रौड्रिग्स ने बीच के ओवरों में 21 गेंद खेलकर सिर्फ आठ रन बनाये।

    Read More
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन को मिली टेस्ट कैप

    12-Jul-2023

    रोसेउ। भारतीय टीम ने बुधवार को डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो युवा बल्लेबाजों, यशस्वी जयसवाल और इशान किशन का टीम में स्वागत किया।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही जयसवाल को टीम में शामिल करने की घोषणा कर दी थी, जबकि ईशान किशन को टॉस से पहले ही टेस्ट कैप मिल गई।

    वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
    इससे पहले आज, जयसवाल ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "मैं खुश था (टीम में उनके चयन के बारे में सुनकर), मेरे लिए टेस्ट ही क्रिकेट का असली रूप है, जब मैं बड़ा हो रहा था, तो मैं हमेशा इसमें शामिल होना चाहता था। परीक्षण टीम।"
    जयसवाल ने सफेद गेंद क्रिकेट में एक सफल वर्ष का आनंद लिया, 2023 आईपीएल में 48 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 625 रन बनाए, जबकि 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 1,845 रन बनाए और अपनी पहली 26 प्रथम श्रेणी पारियों में 80 से अधिक की औसत से रन बनाए। जयसवाल ने रेड-बॉल क्रिकेट में भी एक सफल वर्ष का आनंद लिया, और पिछले साल दलीप ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में 265 रन बनाए। उनके एफसी करियर में अब तक नौ शतक और दो अद्र्धशतक हैं।
    ईशान ने अब तक 14 वनडे मैच और 25 टी20ढ्ढ मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 42.50 की औसत से 510 रन बनाए. उन्होंने एक दोहरा शतक और तीन अद्र्धशतक भी लगाए हैं। 27 ञ्ज20ढ्ढ में उन्होंने चार अर्धशतक लगाते हुए 653 रन बनाए हैं।
    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ईशान ने 48 मैचों में 2,985 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम छह शतक और 16 अद्र्धशतक हैं।

     


    Read More
  • भारत का जवाब: ‘एशिया कप के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी’, शरीफ के मंत्री की गीदड़भभकी पर बीसीसीआई का पलटवार

    12-Jul-2023

    नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। एशिया कप और वल्र्ड कप को लेकर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। एशिया कप टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर तय होने के बावजूद पाकिस्तान इस पर बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां के खेल मंत्री अहसान मजारी ने कहा था कि वह फिर से इस टूर्नामेंट के लिए भारत के पाकिस्तान नहीं आने का विरोध करेंगे और टीम इंडिया यहां नहीं आती है तो पाकिस्तान की टीम भी वल्र्ड कप के लिए किसी तटस्थ स्थान पर अपने मैच की मांग करेगी। पाकिस्तान की गीदड़भभकी के बीच आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। धूमल ने कहा है कि कुछ भी हो जाए, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। 

     
    एशिया कप का शेड्यूल तय, हाईब्रिड मॉडल पर ही टूर्नामेंट
    धूमल फिलहाल आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक (सीईसी) के लिए डरबन में हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रतिनिधि प्रमुख जका अशरफ ने कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड बैठक से पहले मुलाकात की। धूमल ने कहा- बीसीसीआई सचिव ने पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया गया। जैसा की पहले इस टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की गई थी, बात उसी पर जारी है। पाकिस्तान में लीग राउंड के चार मैच होंगे, जबकि श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों मैच शामिल हैं। यदि दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो तीसरा गेम भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।
     
    पाकिस्तान अपनी जमीन पर खेलेगा सिर्फ एक मैच
    उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आ रही उन खबरों को खारिज कर दिया कि भारत पड़ोसी देश की यात्रा करेगा जैसा कि उनके खेल मंत्री अहसान मजारी दावा कर रहे थे। धूमल ने कहा, "ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। सारी रिपोट्र्स फर्जी हैं। न तो भारत पाकिस्तान की यात्रा कर रहा है और न ही हमारे सचिव वहां की यात्रा करेंगे। केवल कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है।" पूरी संभावना है कि भारत 2010 संस्करण की तरह ही श्रीलंका के दांबुला में पाकिस्तान से खेलेगा। पाकिस्तान का अपने देश में एकमात्र घरेलू मैच कमजोर नेपाल के खिलाफ होगा। वहां खेले जाने वाले अन्य तीन मैच अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान हो सकते हैं।
     
    पिछले साल से पाकिस्तान का ड्रामा जारी
    दरअसल, पिछले साल से एशिया कप के वेन्यू को लेकर विवाद चल रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह के टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर कराने के एलान के बाद से पीसीबी का ड्रामा जारी है। पीसीबी के पूर्व चीफ रमीज राजा ने टूर्नामेंट पाकिस्तान में नहीं कराने पर विरोध जताया था और वल्र्ड कप के लिए भारत न आने की धमकी दी थी। फिर नजम सेठी पीसीबी के अंतरिम अध्यक्ष बने। उन्होंने भी यही धमकी दी। हालांकि, बाद में कई बैठकों के बाद टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल पर कराने का फैसला लिया गया। जिसमें चार मैच पाकिस्तान, जबकि सुपर-फोर और फाइनल समेत बाकी सभी मैच श्रीलंका में कराने पर फैसला लिया गया।
     
    वल्र्ड कप शेड्यूल पर भी पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति
    इसके बाद पीसीबी में फिर से अध्यक्ष बदला गया। नजम सेठी ने अपना पद छोड़ दिया। हालांकि, अभी पीसीबी के नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है और जका अशरफ का चुना जाना तय है। इस बीच आईसीसी ने पाकिस्तान की हामी के बाद वल्र्ड कप का शेड्यूल जारी किया। शेड्यूल जारी होते ही पाकिस्तान ने दो मैचों के वेन्यू को लेकर विवाद किया। इनमें अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के चेपक में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में मैच शामिल है। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की मांग को ठुकरा दिया। फिर पाकिस्तान ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया। इस कमेठी में पीसीबी का कोई अधिकारी शामिल नहीं किया गया। सिर्फ राजनेताओं को इसमें रखा गया, जिस पर वहीं के पूर्व क्रिकेटर्स ने निशाना साधा। 

    Read More
  • उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात

    11-Jul-2023

    डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधी से मुलाकात कर अंबिकापुर और बिलासपुर के एअरपोर्ट के सम्बन्ध में विषेश चर्चा की। सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एअरपोर्ट के लिए इससे पूर्व डीजीसीए द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड पूरा करने का निर्देश दिया गया था और इस पर कार्रवाई लगभग पूर्ण है जिसके पश्चात निरीक्षण होना है।
    केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होने एवं उसके निराकरण पश्चात हवाई अड्डे के लाइसेंस के निरीक्षण और कमर्शियल फ्लाइट सेवा की कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी। इसके साथ ही अम्बिकापुर को रायपुर, बनारस, राँची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह किया। बिलासपुर एअरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गई ज़मीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार में इस्तेमाल करने की चर्चा की गई थी। माननीय मंत्री जी से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मुझे भरोसा है कि राज्य और केंद्र के समन्वय से प्रदेश के इन दोनो एअरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे। 

    Read More
  • ‘कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा नहीं सरकार का काम’, मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    10-Jul-2023

    नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज मणिपुर की स्थिति पर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट कानून और व्यवस्था नहीं चला सकता है। ये काम चुनी हुई सरकार का है। दरअसल, कुकी समूहों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्वेस ने राज्य में बढ़ती हिंसा के बारे में चिंता जताई। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा या कानून व्यवस्था के प्रबंधन में न्यायालय की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। सीजेआई ने कहा कि हम नहीं चाहते कि इन कार्यवाहियों का इस्तेमाल हिंसा और अन्य समस्याओं को और बढ़ाने के मंच के रूप में किया जाए। हमें सचेत रहना चाहिए कि हम सुरक्षा या कानून व्यवस्था नहीं चला रहे हैं। यह एक मानवीय मुद्दा है और इसे उसी नजरिए से देखने की जरूरत है। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हम कल मामले की सुनवाई करेंगे।  गोंसाल्वेस ने आरोप लगाया कि मणिपुर में हिंसा को भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह यूएपीए में अधिसूचित सशस्त्र समूहों द्वारा गंभीर वृद्धि का मामला है। इनका उपयोग राज्य द्वारा किया जा रहा है।

    इस पर मुख्य न्यायाधीश ने जवाब दिया कि हमें सुप्रीम कोर्ट के अधिकार के प्रति सचेत रहना चाहिए। हम कानून और व्यवस्था नहीं चला सकते। यह चुनी हुई सरकार का काम है। कानून व्यवस्था वही देखेगी। उन्होंने गोंसाल्वेस से सुनवाई की अगली तारीख पर बेहतर सुझाव देने का अनुरोध किया। पिछले हफ्ते कोर्ट ने राज्य सरकार से हिंसा रोकने और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों पर अद्यतन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। अदालत ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर मुख्य सचिव द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया। अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों से मणिपुर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अनुरोध पर विचार करने के लिए भी कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण 10 किलोमीटर का राजमार्ग स्पष्ट हो। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई कल करेगा।

    Read More
  • हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन मोड में सेंसर बोर्ड, इस फिल्म से हटा दिया पूरा का पूरा शिव तांडव

    10-Jul-2023

    मुंबई 10 जुलाई 2023। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जारी करते समय भारतीय संस्कृति, देश में प्रचलित धर्म कथाओं और पौराणिक चरित्रों को लेकर सजगता न दिखाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निशाने पर आए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सेंसर बोर्ड अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के चलते इसके सदस्यों ने इस बार फिल्म देखते समय एक फिल्म के लिए फिल्माए गए शिव तांडव को पूरा का पूरा हटाने के निर्देश  दिए हैं। सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्म के निर्माता शंकर नायडू ने निराशा जताई है। निर्देशक दीना राज की फिल्म ‘भारतीयन्स’ नाम की एक देशभक्ति से भरी फिल्म के साथ अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह अपनी अद्भुत प्रेम कहानियों ‘प्रेमिनचुकुंदम रा’ और ‘कलिसुंदम रा’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘भारतीयन्स’ चीन की नापाक रणनीति को दर्शाती है और इसे भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों से काफी सराहना मिली है।

    फिल्म ‘भारतीयन्स’ के निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली एक एनआरआई हैं और अमेरिका के जाने-माने सर्जन हैं। वह अपनी फिल्म में चीन के जिक्र पर सेंसर बोर्ड की आपत्तियों को सही नहीं मानते हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 70 कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं शंकर नायडू के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव पर बना एक गाना भी हटा दिया है। निर्माता शंकर नायडू ने कहा, ‘हमें सेंसर बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। शिव तांडव एक गाना है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और हिंदू धर्म  का प्रतीक है, जिसे सेंसर बोर्ड ने काट दिया है और हमारी अपील के बावजूद उसपर बिना कोई विचार किए हटा दिया गया। क्या हमें अपने महाकाव्यों के सकारात्मक विषयों का प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है? सेंसर बोर्ड ने हाल ही में हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने और अपमानित करने वाले दृश्यों वाली कई फिल्मों की अनुमति दी है जबकि हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।
    दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘भारतीयंस’ 14 जुलाई को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस ने अभिनय किया है।

    Read More
  • बंगाल पंचायत चुनाव: 696 बूथों पर दोबारा मतदान जारी, मुर्शिदाबाद में देर रात हुई पत्थरबाजी, पुलिस तैनात

    10-Jul-2023

    कोलकाता 10 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 696 बूथों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है। आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। चुनाव आयोग को वोटिंग के दिन इन बूथों पर मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने, पीठासीन अधिकारियों पर हमले और फर्जी मतदान की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद एसईसी ने मतदान को रद्द कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पर्यवेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के बाद रविवार को एसईसी की बैठक हुई, जिसमें पुनर्मतदान कराने का फैसला किया गया। इनमें मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 175 बूथों पर दोबारा मतदान होगा। इसके बाद मालदा में 112, नदिया में 89, कूचबिहार में 54, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मिदनापुर में 31, हुगली में 29 और बीरभूम जिले में 14 बूथ शामिल हैं।

     
    मुर्शिदाबाद में फिर हिंसा
    वहीं, रविवार देर रात मुर्शिदाबाद के खारग्राम में हिंसा की खबर सामने आई है। पुलिस की एक गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की गई।  इलाके में पथराव की सूचना के बाद खारग्राम में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
     
    कांग्रेस पुनर्मतदान के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की मांग की
    वहीं, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बीएसएफ महानिरीक्षक (पूर्वी कमान) एससी बुडाकोटी को पत्र लिखकर पुनर्मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की है। चौधरी ने कहा कि पंचायतों के लिए मतदान के दौरान कम से कम 19 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और उसके आसपास केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी यह सुनिश्चित करेगी कि मतदाता निर्भय होकर वोट डालें। उन्होंने पत्र में लिखा, कृपया सुनिश्चित करें कि केंद्रीय बल सभी मतदाताओं को सुरक्षा प्रदान करें, क्योंकि सत्तारूढ़ टीएमसी के गुंडों ने मतदाताओं को धमकी देना शुरू कर दिया है। इसलिए पुनर्मतदान के दिन समर्थन और केंद्रीय बलों की उपस्थिति जरूरी है। ताकि लोग सभी पुनर्मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र और निडर होकर वोट डालें।
     
    भाजपा की दस हजार बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग
    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा ने करीब दस हजार बूथों पर दोबारा से मतदान कराने की मांग की थी। लेकिन मुझे पता चला है कि करीब छह सौ बूथों पर दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। जिस तरह की हिंसा शनिवार को पंचायत चुनाव में देखने को मिली। यह उसकी तुलना में बहुत कम है। हम इससे संतुष्ठ नहीं हैं।
     
    हिंसा पीडि़त परिवार ने की सुरक्षा की मांग 
    आठ जुलाई को पंचायत चुनावों के दौरान मुर्शिदाबाद में कथित तौर पर मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। 62 वर्षीय हाजी लियाकत अली की शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। मृतक की भतीजी चिनिमा तबस्सुम ने कहा कि क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। हम सुरक्षा की मांग करते हैं। मृतक के परिजनों ने केंद्रीय बलों की तैनाती और बंगाल में पंचायत चुनाव के तरीके पर भी सवाल उठाया है। मृतक के भाई ने रोते हुए कहा कि अली एक चाय की दुकान पर बैठे थे, इस दौरान उन पर बम फेंका गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के पास एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

    Read More
  • बारिश से मची तबाही: प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से ली जानकारी; राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

    10-Jul-2023

    नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान भारी बारिश के कारण जहां देश के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश से बिगड़े हालात का जायजा लिया है। उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से बात की है। पीएमओ ने इस बारे में जानकारी दी है।  पीएमओ ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को भारी बारिश के कारण बिगड़े हालात के बारे में जानकारी दी है। उन्हें बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।  

    गृह मंत्री हालात पर रख रहे नजर 
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों के संपर्क में हैं। उन्होंने स्थितियों का आकलन करने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क किया है।
    राहुल गांधी ने जताया दुख
    इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की मौत से दुखी हैं। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य और लोगों की मदद करने की अपील की है। पूर्व पार्टी प्रमुख ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे राहत कार्यों में अधिकारियों की मदद करें। हम सभी को मिलकर इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा।
    उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बिगड़े हैं हालात
    गौरतलब है कि भारी बारिश ने उत्तर और पश्चिम भारत में तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन, बादल फटने, घर ध्वस्त होने, पेड़ और बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 11 मौतें हिमाचल में हुईं। इसके अलावा, यूपी में 8, उत्तराखंड में 6, दिल्ली में 3, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व पंजाब में दो-दो की जान गई। हिमाचल के मंडी में ब्यास नदी के उफान में 40 साल पुराना पुल बह गया है। दिल्ली में 41 साल बाद जुलाई में एक दिन में 153 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के चलते उत्तर रेलवे ने 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 12 ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े हैं।

    Read More
  • मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद खतरे के निशान को पार कर सकता है यमुना का जलस्तर : दिल्ली की मंत्री आतिशी

    10-Jul-2023

    नई दिल्ली 10 जुलाई 2023।  ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गई है। बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर रविवार दोपहर 1 बजे 203.18 मीटर से बढकऱ सोमवार सुबह 10 बजे 203.58 मीटर हो गया। चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में यमुना मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास खतरे के निशान को पार कर सकती है क्योंकि नदी के ऊपरी इलाकों में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री, जिन्होंने निकासी और राहत कार्यों की तैयारियों का निरीक्षण किया, ने कहा कि उत्तर भारतीय राज्यों में बहुत भारी वर्षा के कारण यमुना में पानी बहुत तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया, "कल सुबह तक हरियाणा से लगभग 43,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा था, जो अब बढकऱ लगभग 3 लाख क्यूसेक हो गया है। हमें उम्मीद है कि मंगलवार सुबह 10-11 बजे के आसपास यमुना में पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा।" दिल्ली में यमुना में पानी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

    दिल्ली सरकार ने रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के अनुसार त्वरित प्रतिक्रिया दल और नावें तैनात की गई हैं। दिल्ली सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों और यमुना के जल स्तर की निगरानी के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सहित 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।
    उत्तर पश्चिम भारत में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में "भारी से अत्यधिक भारी" वर्षा दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप नदियां, खाडिय़ां और नाले उफान पर हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और आवश्यक सेवाएँ बाधित हो गई हैं।  दिल्ली में 1982 के बाद से रविवार सुबह 8:30 बजे समाप्त होने वाली 24 घंटे की अवधि में जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश (153 मिमी) देखी गई। अगले 24 घंटों में शहर में 107 मिमी अतिरिक्त बारिश हुई, जिससे स्थिति और खराब हो गई। भारी बारिश ने सडक़ों को तेज धाराओं में बदल दिया, पार्कों को पानी की भूलभुलैया में और बाज़ारों को जलमग्न क्षेत्रों में बदल दिया। मूसलाधार बारिश के जवाब में, दिल्ली सरकार ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की और सरकारी अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी और उन्हें मैदान में रहने का निर्देश दिया।

    Read More
  • लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा, 5,000 से अधिक यात्री फंसे

    10-Jul-2023

    जम्मू 10 जुलाई 2023। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सोमवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू से आगे की अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू में, खासकर भगवती नगर आधार शिविर में 6,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं, जबकि रामबन जिले में चंद्रकोट आधार शिविर पर 5,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, राजमार्ग पर खराब स्थिति के कारण जम्मू से आगे की यात्रा स्थगित है। किसी नए जत्थे को आज जम्मू आधार शिविर से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, अमरनाथ जाने के लिए और तीर्थयात्री जम्मू पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर को ठहरने के विभिन्न केंद्रों में रखा गया है।

    अधिकारी ने बताया कि कुछ तीर्थयात्रियों को सांबा और कठुआ जिलों के लखनपुर और चीची माता में शिविरों में ठहराया गया है। अमरनाथ गुफा मंदिर में 90,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं, जबकि शनिवार को यात्रा स्थगित होने से पहले 40,000 से अधिक श्रद्धालु सात जत्थों में जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुए। प्राधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को लगातार बारिश के कारण खासकर रामबन जिले में राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से पंथयाल और सेरी में जारी मरम्मत कार्यों के मद्देनजर राजमार्ग पर सोमवार को वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
    उन्होंने बताया कि यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में अद्यतन जानकारी शाम को साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर प्रभागों के बीच वाहनों का आवागमन बहाल हो जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। एक यातायात अधिकारी ने कहा, ‘‘यातायात सोमवार को बाधित रहेगा। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तब तक राजमार्ग से यात्रा न करें, जब तक प्रशासन कोई पुष्टि नहीं करता।

    Read More
  • बैंकों में 9 दिनों की होगी लंबी छुट्टी, जानिए क्या है वजह

    09-Jul-2023

    नई दिल्ली। सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 9 से 29 जुलाई के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। इससे बैंकिंग संबंधित कई काम प्रभावित हो सकते है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं त्रशशद्दद्यद्ग क्कड्ड4, Google Pay, Phone Pay, Paytm,, इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

    ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी
    इसके अलावा UPI के द्वारा भी आप पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।बैंक प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी और राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
    बैंक में 9 दिनों तक मिलेगी छुट्टी
    11 जुलाई 2023 - गुरुवार - केर पूजा - त्रिपुरा
    13 जुलाई 2023 - गुरुवार - भानु जयंती - सिक्किम
    16 जुलाई रविवार
    17 जुलाई 2023 - सोमवार - यू टिरोट सिंग डे - मेघालय
    21 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-ज़ी के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
    22 जुलाई 2023 - शनिवार - चौथा शनिवार - सभी राज्यों में
    23 जुलाई रविवार
    29 जुलाई 2023 - शनिवार - मुहर्रम - अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद- आंध्र प्रदेश, हैदराबाद- तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची में मुहर्रम (ताजिया) के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

    Read More
Top