मुंबई। सुदीप्तो सेन इंडियन सिनेमा के सबसे जाने माने फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो ऐसी फ़िल्में बनाने के लिए जानें जाते हैं जो पूरे देश में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना देती हैं। यही वजह है कि उनकी सोच और कहानी कहने का तरीका दर्शकों को गहराई से जोड़ता है और सोचने पर मजबूर कर देता है। साल 2023 में उन्होंने द केरला स्टोरी के साथ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक दी थी, बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने के साथ ही फिल्म ने दो नेशनल अवार्ड्स भी जीते थे। 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्टर (फ़ीचर) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे पूरे देश को गर्व महसूस हुआ।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रमुख राज्यों में राज्यवार चुनावी 'वार रूम' के लिए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी। नवनियुक्त नेता अपने-अपने राज्यों में चुनावी रणनीति और समन्वय प्रयासों की देखरेख करेंगे। विभिन्न राज्यों के नियुक्तियों की बात करें तो असम में अमित सिहाग को अध्यक्ष, जबकि ऋतुपर्णा कोंवर और शांतनु बोरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान में अशांति थमने का नाम नहीं ले रही। बलूचिस्तान में जारी बगावत के बीच अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी सुलग उठा है। हजारों लोग शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। हालात को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पीओके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए हैं। विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च हो रहा है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा 'आई एम जॉर्जिया- माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स' की प्रस्तावना लिखी है। उन्होंने लिखा है कि यह किताब उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से प्रेरित है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्तावना भारतीय संस्करण के लिए लिखी है, जिसका विमोचन जल्द ही होगा। रूपा पब्लिकेशंस की ओर से प्रकाशित मेलोनी की किताब की प्रस्तावना लिखने को प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े सम्मान की बात बताई है।
नई दिल्ली। गाजा में सीजफायर से जुड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रस्ताव को सभी पक्षों का समर्थन मिलेगा।
क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
रायपुर । राजधानी रायपुर में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने भाठागांव इलाके से माओवादी रामा किचाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सोने के बिस्किट और नगदी रकम बरामद की गई है। गिरफ्तार माओवादी को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नई दिल्ली। आरएसएस की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में की थी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे। वैसे तो पारंपरिक रूप से आरएसएस का पथ संचलन विजयादशमी या दशहरा के अवसर पर आयोजित किया जाता है, लेकिन इस वर्ष इसे त्योहार से कई दिन पहले निकाला गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बरेली, कानपुर और लखनऊ सहित कई शहरों में उपद्रव और झड़प की घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि राज्यभर में सैकड़ों लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षों की उल्लेखनीय, अभूतपूर्व और प्रेरणादायक यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरएसएस स्वयंसेवकों के हर प्रयास में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना सदैव सर्वोपरि रही है उन्होंने कहा, अगले कुछ ही दिनों में हम विजयादशमी मनाने वाले हैं। इस बार विजयादशमी एक और वजह से बहुत विशेष है। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष हो रहे हैं। एक शताब्दी की ये यात्रा जितनी अद्भुत है, अभूतपूर्व है, उतनी ही प्रेरक है।
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना संबोधन दिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने यूएनजीए में 'भारत की जनता का नमस्कार' से अपना संबोधन शुरू किया।
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व आज, 22 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 1 अक्टूबर तक चलेगा। यह नौ दिनों का उत्सव मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष समय है। श्रद्धालु व्रत, कलश स्थापना और पूजा-अर्चना के माध्यम से मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हालांकि, शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां पूजा और साधना का पूरा फल प्राप्त करने में बाधा बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। त्रिपुरा में प्रधानमंत्री मोदी माताबारी स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का दौरा करेंगे और वहां कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत पर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले देश की प्रमुख वाहन कंपनियां मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, होंडा और किआ समेत लगभग सभी कार निर्माताओं ने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटाने की घोषणा की है। 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी दरों का फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा।
नई दिल्ली। देश में GST 2.0 सोमवार, 22 सितंबर से लागू हो गया है। इस सुधार के तहत उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहनों और दवाइयों तक पर बड़ी राहत मिलेगी। जीएसटी परिषद ने नवरात्रि के पहले दिन से कर दरें घटाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विश्व के विभिन्न देशों के नेताओं और राजदूतों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इन संदेशों में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा व्यक्त की गई।
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में खाद्यान्न, फल या सब्जियों की कोई कमी नहीं होगी और भारत दुनिया की फूड बास्केट बन जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन - रबी अभियान 2025’ में बोलते हुए चौहान ने कहा कि देश में कृषि 3.7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो दुनिया में सबसे अधिक है, और इसका श्रेय हमारे किसानों और वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को जाता है।
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। दस लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें छह मृत लोग प्रेमनगर अस्पताल में परवल क्षेत्र से लाए गए। सहस्त्रधारा से बह कर आए तीन मृत कोरोनेशन अस्पताल में रखे गए। और एक की मौत नया गांव क्षेत्र में हुई है।देहरादून प्रेमनगर परवल टॉस नदी में दस मजदूर बह गए। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। नया गांव चौकी क्षेत्र में पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है।
असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, एक जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश बंद है। हालांकि अब मौसम विभाग ने आज रविवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।
मुंबई: बीजेपी की वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और प्रसिद्ध एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी ने चार धाम यात्रा को लेकर एक विवादित लेकिन गंभीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान भी चार धाम को छोड़कर जा चुके हैं। यात्रा के दौरान जानवरों पर हो रही अमानवीय क्रूरता को लेकर उन्होंने गहरी चिंता जताई और कहा कि जब हम ऊपर पहुंचते हैं तो मिट्टी, कंक्रीट और बेजुबान जानवरों की पीड़ा देखकर दिल टूट जाता है। मेनका गांधी ने कहा कि अगर हम अपने जंगल और जानवर का ध्यान रखेंगे तो हम टूरिज्म इंडस्ट्री में बहुत अच्छा कर सकते हैं। लेकिन यहां जंगलों को उजाड़कर होटल बनाए जा रहे हैं, जब जंगल ही नहीं रहेंगे तो टूरिस्ट क्या देखने आएंगे? उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार जानवरों के साथ किया जा रहा है, वह बहुत गलत है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अधिक कमाई के लालच में मालिक जानवरों से लगातार काम कराते रहते हैं, जिस वजह से जानवरों को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले साल केवल हेमकुंड साहिब से ही 700 जानवर नीचे गिरकर मर गए थे। ऐसे हालात में भला कौन-सा भगवान यहां टिकेगा? पहले जहां घास के मैदान और फूलों से सजे नजारे होते थे, वहां अब चारों ओर कंक्रीट ही कंक्रीट दिखाई देता है। यह दृश्य किसी को भी दुखी कर सकता है।
दरअसल, मेनका गांधी पहले भी चार धाम यात्रा में जानवरों की स्थिति पर सवाल उठाती रही हैं। उनका मानना है कि इस यात्रा के दौरान बेजुबान घोड़े-खच्चरों से जिस तरह का कठोर श्रम करवाया जाता है, वह न केवल अमानवीय है बल्कि यह प्राकृतिक और धार्मिक संतुलन को भी बिगाड़ रहा है। चार धाम यात्रा, खासकर केदारनाथ और हेमकुंड जैसे धामों की यात्रा, बेहद कठिन और दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरती है। यहां कई श्रद्धालु, खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पैदल चढ़ाई नहीं कर पाते। ऐसे में यात्रा का बड़ा हिस्सा घोड़े-खच्चरों के सहारे पूरा किया जाता है। हालांकि, सरकार इन जानवरों के इस्तेमाल को लेकर हर साल नियम बनाती है, जैसे इन्हें पर्याप्त आराम देना, खाना-पानी की व्यवस्था और एक निश्चित दूरी तक ही काम करने का प्रावधान। लेकिन हकीकत में इन नियमों का पालन नहीं होता।
दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। सोने का दाम बढ़कर फिर 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,09,707 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि इससे पहले गुरुवार को 1,09,097 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट सोने में 24 घंटों में 610 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,00,492 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 99,933 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 82,280 रुपए हो गया है, जो कि पहले 81,823 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है और यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी का दाम 3,509 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,09,419 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.51 प्रतिशत बढ़कर 1,28,855 रुपए थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी गई है। कॉमैक्स पर सोना की कीमत करीब 0.48 प्रतिशत बढ़कर 3,691 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.78 प्रतिशत बढ़कर 42.90 डॉलर प्रति औंस पर थी। एलकेपी कमोडिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। इसकी वजह अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की अधिक संभावना होना है। ओवरबॉट होने के बावजूद टैरिफ और डीडॉलराइजेशन थीम के चलते कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सोने आने वाले सत्रों में 1.07 लाख रुपए से लेकर 1.12 लाख रुपए के बीच रह सकता है।
New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने मोहाली में करोड़ों रुपये के अमरूद बाग मुआवजा घोटाले में 16 आरोपियों के खिलाफ एक नई अभियोजन शिकायत या आरोप पत्र दायर किया है , एजेंसी ने शुक्रवार को कहा। ईडी के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय ने मामले से संबंधित धन शोधन जांच में भूपिंदर सिंह , विकास भंडारी और 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पंजाब के मोहाली में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम ( पीएमएलए ) अदालत के समक्ष 11 सितंबर को अभियोजन शिकायत दर्ज की थी।
ईडी ने पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा भूपिंदर सिंह , विकास भंडारी और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर जांच शुरू की। ईडी की जांच से पता चला कि "निजी व्यक्तियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके अमरूद के बागों के बदले गलत मुआवजा प्राप्त किया, जो उस भूमि पर मौजूद थे जिसे ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( जीएमएडीए ), पंजाब द्वारा एसएएस नगर, मोहाली में आईटी सिटी के पास एयरोट्रोपोलिस आवासीय परियोजना की स्थापना के लिए अधिग्रहित किया जाना था ।"
एजेंसी ने कहा कि उक्त उद्देश्य के लिए आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर राजस्व रिकॉर्ड में जालसाजी की, अमरूद के बागों के बारे में अनुकूल मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए बागवानी विकास अधिकारियों (एचडीओ) के साथ और गलत मुआवजा प्राप्त करने के लिए गमाडा में कार्यरत अधिकारियों के साथ मिलीभगत की। एजेंसी ने कहा, "ऐसी आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से, आरोपियों ने करोड़ों रुपये की आपराधिक आय (पीओसी) अर्जित की।" ईडी ने पिछले साल 27 मार्च को विभिन्न परिसरों में छापेमारी की थी, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए थे। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में 9.87 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति भी ज़ब्त की थी।
Adv