बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • 26 सितंबर को राजीव भवन में प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक

    23-Sep-2023

    रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में 26 सितंबर 2023 को शाम 4 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश चुनाव अभियान समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ उपस्थित रहेंगे। 

  • रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के आठवें दिन स्वच्छ कार्यालय

    23-Sep-2023

    रायपुर। भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल मे आज दिनांक 23 सितंबर, 2023 को रायपुर रेल मंडल मे सभी कार्यालयों मे उनके कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य स्थलों की साफ़ सफाई की । इसी तरह मंडल के वाणिज्य , कार्मिक,विधुत, भंडार,सेफ्टी,परिचालन,सिग्नल एवं दूरसंचार सभी अन्य कार्यालयों कार्य स्थलों की साफ़ सफाई की गई । इसके साथ ही बी.एम.वाई , वर्कशॉप - विद्युत लोको शेड भिलाई, मार्शलिंग यार्ड भिलाई, कैरेज एंड वैगन- भाटापारा,दल्लीराजहरा, बी.एम.वाय ,कोचिंग डिपो - दुर्ग, डीजल लोको शेड रायपुर,एक्सचेंज यार्ड भिलाई, पी.पी. यार्ड भिलाई, क्रू लॉबी- बी. एम. वाई, आर.एस.डी ,मे गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
    इसके अलावा स्वच्छ कार्य परिसर के थीम पर मंडल के सभी कार्य स्थलो पर कर्मचारियों को कहा गया की कचरे को कूडेदान में डाले तथा अपने कार्य स्थलो पर गंदगी नही फैलाये और उनसे यह भी कहा गया कि आप सभी अपने कार्य स्थल को प्रतिदिन साफ सुथरा रखें। इस तरह स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में आज कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक अभियान चलाया गया है। कॉलोनियों ,रेलवे स्टेशनों के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
  • बोलेरो में पहुंचे थे चोर, पकड़े गए सेट्रिंग प्लेट लोड करते

    23-Sep-2023

    रायगढ़। 21 सितंबर को थाना लैलूंगा में रोड़/पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के सुपरवाइजर राजेश चौहान (30 साल) निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेसर्स मनोज केडिया सारंगढ़ के ठेकेदार द्वारा लैलूंगा क्षेत्र में ष्टत्रक्रष्ठष्ट के तहत कई स्थानों पर रोड एवं पुल निर्माण का काम कराया जा रहा है । ग्राम नारायणपुर पिपराही लमडांड मार्ग में पुल निर्माण का काम चल रहा है । दिनांक 20/09/2023 के रात्रि ग्रामीणों से पता चला कि निर्माणाधीन पुल के पास एक बुलेरो खड़ी कर कुछ लोग पुल में लगे सेंट्रिंग प्लेट को निकाल कर बुलेरो वाहन में लोड कर रहे हैं । तब कंपनी के स्टाफ और ग्रामवासी निर्माणाधीन पुल के पास जाकर देखे चार लोग थे, जो इन्हें देखकर चारों सोल्ड बुलेरो वाहन और चोरी के सेंट्रिंग प्लेट को छोडकर जंगल की ओर भाग भाग गए । घटना के संबंध में लैलूंगा पुलिस अज्ञात आरोपियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

     
    आरोपियों द्वारा मौके पर छोडक़र भागे बोलेरो वाहन एवं लगाए मुखबिरों से सूचनाएं लेकर तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा ने संदेही वीरेंद्र रावत निवासी कर्राहन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपने साथी अक्षय जाटवार, सनोज कुमार, अमेरिकन सिंह के साथ योजना बनाकर अक्षय जाटवार के बोलेरो वाहन से कर्राहन चुहारा निर्माणाधीन पुलिया सेटिंग प्लेट, लोहा चोरी करने जाना और घटना के 15 दिन इसी निर्माणाधीन स्थान के पास से एक पानी पंप, बैटरी चोरी कर ले जाना बताया । आरोपी वीरेंद्र रावत से मिली जानकारी पर लैलूंगा पुलिस टीम ने अन्य आरोपी अक्षय जाटवार, सनोज कुमार, अमेरिकन सिंह को हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से एक पानी पंप कीमत ?20,000, एक बैटरी कीमत ?8,000, सेट्रिंग प्लेट 6 नग कीमत 6000 और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर बोलेरो वाहन कीमत ?300000 कुल कीमत ?3,34,000 की सम्पत्ति आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय घरघोड़ा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है.
    गिरफ्तार आरोपी - (1) अक्षय जाटवार पिता सीमन लाल जाटवार 22 साल (2) सनोज कुमार जाटवार पिता सीमन लाल जाटवार उम्र 31 साल दोनों निवासी ग्राम पिपराही थाना लैलूंगा (3) वीरेंद्र राउत पिता जलंधर राउत 26 साल (4) अमरीकन सिंह पिता फोफेन्द्र सिंह 50 साल दोनों निवासी ग्राम कर्राहन थाना लैलूंगा
  • कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म, पहली लिस्ट कभी-भी

    23-Sep-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. भाजपा, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रही है. प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो गई है. करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रत्याशी चयन पर लंबी चर्चा हुई. बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठक में विस्तार से सभी सीटों पर चर्चा हुई. प्रत्याशी चयन पर अभी समिति की और बैठक होगी। पीईसी के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. दोनों बैठक के बाद सीईसी की बैठक होगी. सीईसी की बैठक के बाद पहली लिस्ट जारी होगी. महिलाओं की भागीदारी 2018 के चुनाव से अधिक होगी. 90 में करीब 22 से 23 महिलाओं को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है. आगामी बैठक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े के दौरे के बाद होगी. पहली लिस्ट के लिए अभी और इंतजार करना होगा. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पहली लिस्ट आ सकती है।

  • मेरी माटी मेरा देश: स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को किया जाएगा याद

    23-Sep-2023

    रायपुर। भारत में स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए गुमनाम नायकों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि देने और विद्यार्थियों को ऐेसे वीरों के जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से राज्य के समस्त स्कूलों में वीरगाथा एवं ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक गांव से मिट्टी लेकर उसे विकासखण्ड व जिले से होते हुए कलश यात्रा के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली में अमृत वाटिका उद्यान विकसित करने के लिए किया जाएगा। ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के प्रथम चरण अंतर्गत शामिल गतिविधियों में अपने क्षेत्र में वीर सेनानियों के स्मारक बनाकर उनका स्मरण करना, स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित करना है। समुदाय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रगान एवं झण्डावंदन किया जाएगा। सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त स्कूलों में बच्चों के माध्यम से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

    जिसमें स्थानीय डाकघर से झण्डा क्रय करते हुए झण्डे के साथ अधिक से अधिक बच्चों एवं समुदायों को शामिल कर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। खेलकूद, गेड़ी दौड़, स्थानीय खेलकूद, नाटक, रोल प्ले आदि का आयोजन होगा। महान व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित मुद्दों पर निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर, मूर्तिकला एवं रंगोली आदि से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। देशभक्ति गीत, कविता एवं गायन प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं समुदाय के विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर उनका उद्बोधन सुना जाएगा। द्वितीय चरण में इस कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर के नेतृत्व में 30 सितम्बर के पहले सभी गांवों एवं वार्ड से स्थानीय स्तर पर मिट्टी को एकत्र कर उसका संकलन किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर निगम कार्यालयों के सहयोग से सभी गांवों और वार्ड के मिट्टी को एकत्र कर 13 अक्टूबर के पहले आपस में मिलाकर रखा जाएगा। विकासखण्ड से कलश के रूप में इस संग्रहित मिट्टी को राज्य स्तर पर निर्धारित स्थल पर पहुंचाया जाएगा और उसे 27 अक्टूबर के पहले दिल्ली ले जाने के लिए एकत्र किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के नागरिक पोर्टल merimaatimeradesh.gov.in में जाकर प्रतिज्ञा ले सकते हैं। इस पोर्टल में अपना फोटो जिसमें वे काम कर रहे हो, पौधे लगा रहे हो, मिट्टी का दिया पकड़े हो आदि से संबंधित फोटो अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें मेरी माटी मेरा देश के नाम से एक सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ली जाएगी कि-भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के सपने को साकार करेंगे।
  • भाजपा परिवर्तन रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

    23-Sep-2023

    गरियाबंद। भाजपा ने जिले में आज परिवर्तन यात्रा निकाली. इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया. पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर थाना परिसर ले गई। कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा कि परिवर्तन तो 2018 में हो चुका है, और छत्तीसगढ़ की जनता को अपना जननायक भी मिल चुका है. आज पूरे छत्तीसगढ़ की जनता एकसुर में कह रही है कि भूपेश है तो भरोसा है. सरकार ने हर वर्ग का विशेष ख़्याल रखा है. भूपेश सरकार में जो कार्य हो रहे हैं, वो 15 सालों में भाजपा की सरकार नहीं कर पाई. आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। 

  • धारदार हथियार से युवक की हत्या, किशोर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

    23-Sep-2023

    राजनांदगांव। बसंतपुर क्षेत्र के नंदई चौक में धारदार हथियार से हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक सावित्री बाई साईमन द्वारा जिला मेडिकल कालेज राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र सोनू साईमन को 19.09.2023 के रात्रि करीब 11:30 बजे आरोपी दिपेन्द्र गोंड़ उर्फ मशान, राहुल वैष्णव व तरूण पवार और उनके अन्य साथी पुरानी रंजीश को लेकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाये है जो जिला मेडिकल कालेज हास्पीटल में एडमिट है इस पर थाना बसंतपुर में धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। बाद 21.09.2023 को आहत सोनू साईमन का ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस पर मर्ग पंचनामा कर धारा 302 भादवि जोडा गया। 20.09.2023 को घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अफसरों को दिया गया.

     
    जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में तत्काल थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु भेजा गया, मुखबिर एवं सायबर टीम के सूचनाओं और लोकल थाना स्तर पर आरोपियों की खोजबिन किया गया पुलिस की तत्परता से दो आरोपी पकडे गये तथा तीन आरोपी ट्रेन से दीगर राज्य भागने के लिए फरार हो रहे थे जिसे आर.पी.एफ. रायपुर की सहायता से रायपुर रेल्वे स्टेशन में पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 16.09.2023 को रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव में राहुल वैष्णव और उसके चचेरे भाई का सोनु साईमन से लड़ाई हुआ था जिसका बदला लेने के लिए वह अपने अन्य साथी तरूण पवार, गौरव यादव और दिपेन्द्र गोड उर्फ मसान के साथ एक राय होकर सोनू साइमन को जान से मारने की नियत से ढूंढ रहे थे तभी वह उन्हें नंदई चौंक में रामू होटल के पास दिखाई दिया जिसे पांचों ने जान से मारने के लिए घेरकर लात घुसे से मारपीट करे और राहुल वैष्णव द्वारा चाकू निकाल कर उसके पेट में घुसा दिया और सोनू साईमन को मर गया सोंच कर मौका पाकर वहां से सभी भाग गये। अपराध सबूत पाये जाने से थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 491/23 धारा 307, 147, 148, 149 भा.दं.वि. 25, 27 अम्र्स एक्ट कायम किया गया था 21.09.2023 को आहत सोनू साईमन का ईलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिस पर मर्ग पंचनामा कर धारा 302 भादवि जोडा गया। पुलिस को आरोपी (01). राहूल बैरागी पिता स्व0 तारेश्वर बैरागी उम्र 19 साल साकिन लखोली, वार्ड क्रमांक 31 थाना कोतवाली जिला राजनांदगावं छ.ग. (02). तरूण पवार पिता राजू पवार उम्र 22 साल साकिन शिव मंदिर के पास नंदई चौंक वार्ड नंबर 48 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगावं छ.ग. (03). गौरव यादव पिता दीपक यादव उम्र 19 साल पंचमुखी मंदिर के पास नंदई चौक थाना बसंतपुर जिला राजनांदगावं छ.ग. (04). दिपेन्द्र गोड उर्फ मसान पिता आनंद गोड उम्र 22 साल साकिन बंगाली चाल राजनांदगांव एवं (05). विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार करने साथ ही घटना में प्रयुक्त 03 धारदार हथियारों को आरोपियों के कब्जे से बरामद करने में सफलता मिली है। आज सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय में पेश किया जाता है। 
  • बाराती पगड़ी पहनकर प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदा कर्मी

    23-Sep-2023

    रायपुर। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों से नियमितीकरण और किसी भी की छंटनी नहीं की जाने का वादा किया था. उन वादों के अभी तक पूरा नहीं होने से नाराज संविदा कर्मचारी 24 सितंबर को सरकार के वादों की बारात निकाल रहे हैं। 

     
    ‘वादों की बारात’ में पूरे बाराती गुलाबी रंग के पगड़ी सूट-बूट एवं महिलाएं पीले रंग की साड़ी से सज-धज कर इस वादों की बारात में शामिल होंगी, और सरकार ने जो संविदा कर्मचारियों के साथ वादा किया है नियमितीकरण, छंटनी रोकने का 27 वेतन वृद्धि, हड़ताल के दौरान कृत कार्रवाई शून्य करने की सभी वादों को लेकर बाजे-गाजे के साथ बारात निकल जाएगी. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निकलने वाले इस बारात को भव्य तैयारी की गई है. शनिवार को हजारों संविदा कर्मचारी तूता धरना स्थल में बरात की तैयारी करने पहुंचे. कर्मचारियों ने जिस प्रकार शादी में बारात के पूर्व मंडप छादन, तेल माटी पर्रा रस्मों रिवाज किया जाता है, ठीक उसी तर्ज पर तैयारी की है। 
     
    महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेष तिवारी ने बताया कि सरकार के 5 साल लगभग पूरे हो रहे हैं, किंतु सरकार ने अपना जन घोषणा पत्र में संविदा नियमितिकरण वादा पूरा नहीं किया है. प्रदेश सचिव श्रीकांत लास्कर ने कहा कि विगत माह स्वयं मुख्यमंत्री ने सभी संविदा कर्मचारियों को 27 प्रतिशत की वेतन वृद्धि का घोषणा किया. लेकिन मुश्किल से 5000 कर्मचारियों को ही उसका लाभ मिल पा रहा है. इन सभी कारणों से नाराज संविदा कर्मचारी सरकार के वादों की बारात निकाल रहे हैं। 
  • रीपा में स्थित तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट से समूह की महिलाएं हो रही हैं सशक्त

    23-Sep-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने गौठानों में संचालित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से ग्रामीणों एवं महिलाओं की जिन्दगी संवर रही है। रीपा से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। ग्रामीण और महिलाएं अब खुद हुनरमंद होकर छोटे-छोटे रोजगार के जरिए स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर होने लगे हैं। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत कोलियारी (नेतानार) केे रीपा में वहां की महिलाओं द्वारा तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया गया है। जिसमें बजरंगी स्व-सहायता समूह की 10 सदस्यों को रीपा से जोडक़र तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट में प्रोसेंसिंग एवं पैकेजिंग संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के उपरान्त बजरंगी स्व-सहायता के समूह के द्वारा आसपास के किसानों से तिलहन फसल खरीद कर उसे प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग कर बाजार में बड़ी मात्रा में बिक्री किया जा रहा है। तेल की उत्तम गुणवत्ता के कारण दिनों-दिन इसकी मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। समूह द्वारा अब तक 600 लीटर तेल की पैकिंग की जा चुकी है, जिसकी कीमत प्रति लीटर 250 रूपये है। समूह के द्वारा अब तक 1 लाख 50 हजार रूपये तक के तेल की बिक्री की जा चुकी है। पहले समूह के सदस्य माह में एक से 15 सौ रूपये ही कमा पाते थे, लेकिन आज प्रत्येक सदस्य की मासिक आय 6 हजार रूपये तक हो गई है। इस समूह को वर्तमान में लगभग 10 लाख रूपये तक के तेल का आर्डर मिल चुका है। बजरंगी समूह की महिलाओं का कहना है कि तेल प्रोसेसिंग यूनिट कार्य के साथ-साथ हम अपने घर के कृषि कार्य व मनरेगा का भी काम करती हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करते हुये हमें बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अच्छी आमदनी प्राप्त होने से परिवार के भरण-पोषण में सहयोग मिल रही है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना रीपा का शुभारंभ किया था। योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों के विकास के लिए राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। प्रत्येक रीपा के विकास के लिए दो करोड़ रुपए आबंटित किए गए। योजना के अंतर्गत गौठानों को महात्मा गांधीरूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जोडऩे से ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों की आय में वृद्धि हो रही है। ग्रामीणों को आय में वृद्धि करने के नए स्रोत मिल पा रहे है जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। गाँव में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहे हैं, जिससे लोगों को अब रोजी मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।
  • राऊत नाचा का हुआ शानदार मंचन, समारोह में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

    22-Sep-2023

    रायपुर। चक्रधर समारोह के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ सहित शहर के स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस बार का चक्रधर समारोह खास रहा। तीन दिन के आयोजन में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति दी। स्थानीय प्रतिभाओं, बाल कलाकारों के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर चुके कला दिग्गजों ने समारोह में शिरकत की। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 60 कलाकारों के दल के अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें वादन, छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार पर छात्र-छात्राओं ने खूबसूरत नृत्य के माध्यम से दर्शकों को सराबोर कर दी। नृत्य में संपूर्ण छत्तीसगढ़ की झलक दर्शकों को देखने की मिली। इसी प्रकार कार्यक्रम का विशेष केंद्र रहा श्लोक में रामश् जिसमें छत्तीसगढ़ के लोक गीतों एवं नृत्यों में श्रीराम को किन-किन रूपों में पूजे जाते है, उसे लोक संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने लोक में राम की राम के माध्यम से बखूबी प्रस्तुत किया। कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पद्मश्री ममता चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिसमें मोनिका साहू, भारती जंघेल, कविता कुंभकार, झरना देवहारी, निशा ठाकुर, लक्ष्मी सिन्हा, प्रमोद साहू, राजू यादव, चंद्र प्रकाश साहू, तारन निषाद, रिंकू वर्मा, जीनू राम वर्मा, इसी प्रकार संगत का आदमी में डॉ.बिहारी ताराम ने बांसुरी में, हारमोनियम में डॉ.नत्थू तोड़े, तबला में जानेश्वर टांडिया, ढोलक में आशीष कुमार यादव, आर्गन में लक्ष्मीकांत साहू, मांदर में वेद प्रकाश रावते तथा बैंजो में नोहर साहू रहे। संयोजन एवं निर्देशन डॉ.योगेंद्र चौबे ने किया था।

    रायगढ़ घराना की तब्बू परबीन की ग्रुप ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें नन्ही बच्चियों नृत्य में दर्शकों के बीच विशेष केंद्र में रही और दर्शकों को बांधे रखा। आशना दिल्लीवार के कथक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को ताली बजाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। इबरार अहमद एवं संजय चौहान रायगढ़ ने छत्तीसगढ़ी भजन/लोकगायन से समारोह के मंच में झूमने को मजबूर कर दिया। सुहानी स्वर्णकार सारंगढ़ द्वारा कथक नृत्य तो डॉ.गौरव कुमार पाठक बिलासपुर द्वारा शास्त्रीय गायन से दर्शकों को बंधे रखा। युवराज सिंह आजाद एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा इप्टा नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। अन्विका विश्वकर्मा में शिवतांडव एवं कृष्ण लीला पर तबले थाप और संगीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। चक्रधर समारोह में अनिल तांडी एवं ग्रुप भिलाई द्वारा भरत नाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने शिष्यों के साथ सरस्वती श्लोक, जति-स्वरम तथा देवी कीरतनम में भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति दी। अनिल तांडी ने भरतनाट्यम की पारंपरिक शिक्षा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से ली है।
    मनोज तिवारी ने जस जागरण लोक संस्कृति रायगढ़ ने राम जी की सेना, राम जी की सेना चली..हर हर महादेव का जोश पूर्ण प्रस्तुति दी। शार्वी सिंह परिहार द्वारा अपने मनमोहक कथक नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा। 10 वर्ष की पर्ल मोटवानी ने राग जैजैवंती में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल एवं तराना में जप रसना, हरि नाम सुमरले, अब लौ ना आए मोरे सांवरिया की शानदार शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। तबला संगत में गुरु उग्रसेन पटेल रहे। धरित्री सिंह चौहान पुसौर ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पंड़त पर गुरु प्रीति रुद्र वैष्णव, तबले में देवेश कंवर, हरमोनियम में लाला राम लूनिया रहे। शेखर गिरी एवं ग्रुप द्वारा पंथी नृत्य पर जोरदार प्रस्तुति दी। ग्रुप ने देश के विभिन्न राज्यों के मंच में प्रस्तुति दे चुके हैं। इसके साथ विभिन्न अवार्ड तथा पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके है। विवेकानंद पुरस्कार इंटरनेशनल करेजियस 2020 अवार्ड एवं अन्य की पुरस्कारों से सम्मानित है वाल्मीकि अवार्ड भारतीय दलित साहित्य अकादमी से पुरस्कृत ग्रुप ने तोरे भरोसा म नैय्या लग रेव बीच भंवर मा.. में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
    ललित यादव ने सुगम संगीत भजन की प्रस्तुति दी। उनके साथ गायक ललित यादव रायगढ़, कन्हैया पटेल, हारमोनियम में नारायण चंद्रा संगीत महाविद्यालय, आर्गन में श्री रमेश साहू, वाईडींग में भुनेश्वर मराई रहे। डॉ.दीपिका सरकार एवं ग्रुप द्वारा भरत नाट्यम के माध्यम से अपनी घुंघरू की खनक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बिखेर चुकी है। उन्होंने गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति प्रारंभ की। श्री हरे कृष्ण तिवारी सारंगढ़ ने अपने बांसुरी वादन से मंच को सुरुली स्वर से गुंजायमान किया। इनके साथ संगत तबला में अजीत हरिप्रिय, सारंगढ़ तबला विशारद, स्वर मंडल में ऋषि केश प्रधान रहे। शार्वी केशरवानी ने गुरु तोषी गुप्ता के निर्देशन में राग हंसध्वनि तराना में कथक की प्रस्तुति दी। विजय शर्मा ने जसगान एवं लोक गायन के साथ मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। चंद्रा सैनी मैया तोरे जस गाओ ओ..माता जस गीत, कोरी कोरी नारियल चढ़े, ओ दाई मोर लाली लाली चुनरी ओढ़े.. चौईत के महिना दाई आबे मंझनी, बोरे बासी संग म खवाहू तोला ओ पाताल चटनी...जैसे गीतों की झड़ी से दर्शक भक्ति भाव से विभोर हो गए। सुश्री गीतिका वैष्णव ने महिषासुर मर्दिनी पर ओज पूर्ण प्रस्तुति दी। गायन में गीतिका वैष्णव, संतोष शर्मा, शौर्य आचार्य तथा वादन में ओमप्रकाश महंत, बालमुकुंद वैष्णव, पैड में रामसागर साह रहे। अनंता पाण्डेय ने जय देव जय देव गणपति.., नमो नमो नमास्तुते के गीत पर कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विजय सिंह ग्रुप के छत्तीसगढ़ी लोक गीत की प्रस्तुति से ऑडिटोरियम में बैठे श्रोतागण झूृम उठे। उन्होंने आगे हरेली तिहार, करमा कुहकी गाबो मांदर के ताल मा.. गौरा-गौरी, गोहर गोहर, गौरा गौरी की प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने दुर्गा जस गीत एवं होली के उत्सव पर गाये जाने वाले फाग गीत पर गायन एवं नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया।
  • भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, स्कूली बच्चों को जल्द मिलेगा लाभ

    22-Sep-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (नीट) और प्री इंजीनियरिंग (आईआईटी, जेईई मेन एवं एडवांस) की कोचिंग दी जाएगी। कोंचिग के लिए संस्थान का चयन प्रक्रियाधीन है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार 25 सितम्बर 2023 से इस योजना का शुभारंभ राज्य के 146 विकासखण्ड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन्द्र या इसके नजदीक हायर सेकेण्डरी में ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त 4 शहरी स्त्रोत केन्द्रों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व कोरबा में (सीआरसी) संचालित किए जाना है। कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था द्वारा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी की दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग हेतु देश की ख्याति प्राप्त संस्थाओं द्वारा सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को कोचिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि, चूंकि ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान का चयन अभी नहीं हो पाया है इसलिए भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और गणित विषय के शासकीय संस्थाओं से ऑफ लाइन माध्यम से प्रारंभ करने की कार्यवाही की जाए।

    इस संबंध में कोचिंग के लिए उपयुक्त भवन या कक्ष का चयन किया जाए। प्रत्येक कक्ष में 100 प्रशिक्षणार्थियों में 50 मेडिकल और 50 इंजीनियरिंग का चयन किया जाए। प्रशिक्षणार्थियों का न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी को संबंधित विकासखण्ड, शहर के शासकीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए। विकासखण्ड मुख्यालय की शालाओं में कक्षा 12 वीं में जीवविज्ञान तथा गणित संकाय अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर कक्षा 10 वीं की प्राप्त अंको की मेरिट केे आधार पर चयनित किया जाएगा। कोचिंग प्रतिदिन अपरान्ह 4.30 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होगी। विषयवार प्रशिक्षण रोस्टर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार किया जाएगा। प्रत्येक कोचिंग केन्द्र में भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक चिन्हित किया जाएगा और एक मुख्य नोडल अधिकारी भी होगा, जो प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता स्तर का होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्र वार नोडल अधिकारी का चयन कर आदेश जारी किया जाएगा। इन चयनित नोडल अधिकारियों को मानदेय का प्रावधान रहेगा। इसका भुगतान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा। कोचिंग संस्थान तथा विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मानक मूल्यांकन पत्र विकसित किया जाएगा। कक्षा अध्यापन का प्रसारण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के एडूसेट से किया जाना है। प्रसारण ई-विद्या चैनल के माध्यम से चैनल क्रमांक 72 पर ऑन एयर किया जाएगा तथा ऑनलाइन प्लेटफार्म गूगलमीट के माध्यम से 150 केन्द्रों में बैठे विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर पाएंगे। 
  • भाजपा जल्दी जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, पूर्व सीएम ने दिया बड़ा बयान

    22-Sep-2023

    रायपुर। भाजपा पदाधिकारियों की मैराथन बैठक 7 घंटे तक चली, जिसमें बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर मंथन किया गया. वहीं परिवर्तन यात्रा, पीएम मोदी के दौरे और चुनाव प्रचार को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद थे. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, बीजेपी की दूसरी लिस्ट जल्दी आएगी. तारीख बताना संभव नहीं है. बैठक में अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी चर्चा की गई. आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कई केंद्रीय मंत्री भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. नेता प्रति पक्ष नारायण चंदेल ने कहा, बीजेपी की दूसरी लिस्ट जल्दी आएगी. तारीख बताना संभव नहीं है।

    रायपुर में हुए गैंगरेप पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, प्रशासन के नाक के नीचे अपराध हो रहा है. सरकार के संरक्षण में घटनाएं घट रही है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, जन घोषणा पत्र में महिलाओं से जो वादा किया था, वह वादा आज भी अधूरा है. प्रदेश में सारे काम ठप पड़े हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी की दूसरे लिस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, प्राथमिक चर्चाएं करीब-करीब पूरी हो गई है. जब भी चुनाव समिति की बैठक होगी उस पर तय होगा. कांग्रेस पार्टी की मैराथन बैठक पर रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस में अंतर विवाद इतने हैं कि एक महीने तक कुछ नहीं कर सकते. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, मोदी जी की तुलना किसी से नहीं हो सकती. मजबूती के साथ बीजेपी काम कर रही है. धरातल पर ठोस काम करने का काम मोदी जी ने किया है. कांग्रेस 2004 और 14 की सरकार जैसे नहीं है. यहां रोज भ्रष्टाचार होते थे।
  • जमीनी स्तर पर लोगों का काम आसान करने कल समीक्षा बैठक

    22-Sep-2023

    रायपुर। कलेक्ट्रेट रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार दिनांक 23/9/2023 को 10:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में तहसील रायपुर एवम तहसील धरसींवा के पटवारी हल्कावार नामांतरण , अभिलेख दुरुस्ती , सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख,राजस्व निरक्षक और पटवारी मौजूद रहेंगे। जमीनी स्तर पर लोगों का काम नहीं रुके इस वजह से ये कैंप लगाया जा रहा है। कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्?वर नरेन्?द्र भुरे, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई के अलावा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

  • यूपी की करारी हार प्रियंका अब तक भूली नहीं: बृजमोहन अग्रवाल

    22-Sep-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियंका गांधी के वक्तव्य पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है। यही सब उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में कर रही है। शहर में 17 साल की नाबालिग युवती से बलात्कार हो रहा हो जाता है, रक्षाबंधन पर बलात्कार, शिक्षिका से बलात्कार। समझ नहीं आ रहा कांग्रेस सरकार इस प्रदेश को कि अंधेरे में ले जा रही है। कानून व्यवस्था ठप है, घोटालों के बड़े-बड़े कीर्तिमान हैं, पीएससी के घपले ने नौजवानों को निराश किया है।

     
    धान पर राजनीति करते हैं, वही प्रियंका गांधी भी करके गई। 2018 में भूपेश सरकार ने कर्जमाफी का वादा किया था, मात्र एक साल किया फिर नहीं किया। झूठे भरोसे फरेब की पार्टी कांग्रेस, भाजपा पर आरोप लगाती रहती है। 43 लाख किसानों को बरगलाती रहती है। वह जानती ही नहीं कि भाजपा का ध्येय जनकल्याण है। इनकी हर नीति कांग्रेस का मुखौटा है और इसी का मुखौटा लगाकर यह लोग भाजपा पर पत्थर बाजी करते हैं। लेकिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा यह लोग भाजपा पर पत्थर बाजी करते हैं लेकिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा की अभूतपूर्व सफलता बता रही है कि घोटालेबाज और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छत्तीसगढ़ में कमर कस ली है। 
  • 4 अक्टूबर को कांकेर आ रही प्रियंका गांधी

    22-Sep-2023

    कांकेर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस अपनी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर पांच सालों से सूखा कांट रही भाजपा सत्ता वापसी के लिए छटपटा रही है। इन सबके बीच चुनावी साल लगातार केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश दौरा जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौर पर आ रही है। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी कांकेर का दौरा करेंगी। इस दौरान वे कांकेर में पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होगी। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आई थी। इस दौरान वे भिलाई के महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई थी।

  • नशे में पति ने पत्नी को किया लहूलुहान, नाजुक हालत में रायपुर रेफर

    22-Sep-2023

    कवर्धा। बेरहम पति ने शराब के नशे में अपने घर के कमरे में बंद करके अपनी पत्नी की जमकर लात-घूंसे बरसाए. इतने में भी जब बेरहम का मन नहीं भरा तो लाठी से वार करके सिर फोड़ डाला. महिला खून से लथपथ घंटों फर्श में पड़ी रही. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

    बता दें कि, चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. विवाद देखते-देखते इतना बढ़ गया कि, पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की. साथ ही सिर भी फोड़ दिया. घटना के बाद पत्नी पूरी तरह घायल हो गई गंभीर अवस्था में रूम के फर्स पर पड़ी रही. वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची. जहां आरोपी शराबी पति ने घंटों तक पुलिस के सामने जमकर ड्रामा किया। इस बीच पुलिस ने चतुराई के साथ शटर और घर का दरवाजा तोडक़र आरोपी पति किशन बंजारे को हिरासत में लिया. वहीं गंभीर अवस्था में पड़ी आरोपी की पत्नी को खून से लथपथ हालत में तत्काल राजधानी रायपुर रेफर किया गया. पूरी घटना सिटी कोतवाली के ग्राम छिरहा की है. कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। 
  • पौष्टिक अनाज को लेकर आमजन को जागरूक करने विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में मिली भरपूर सराहना कान्फ्लूयेंस कॉलेज के एनएसएस टोली को

    21-Sep-2023

    राजनांदगांव। कान्फ्लूयेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाने के निर्देश के परिपालन करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मिलेट्स डिस मेकिंग कमटीशन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया।  कुपोषण की बढ़ती चुनौती के प्रति जागरूकता के मकसद से राष्ट्रीय सेवा योजना टोली द्वारा मिलेट्स व्यंजन बनाकर दैनिक आहार में इनके महत्व को शामिल करने किया अपील। प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के तत्वाधान में खालसा महाविद्यालय दुर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय के पल्लवी मिश्रा, हिलेश्वरी साहू,कोमल साहू,शाहरुख टोमन बसोने शामिल हुए पोषण माह के तहत लोकल फॉर वोकल थीम पर आधारित मिलेट्स व्यंजनों की प्रतियोगिता में छात्रों ने ज्वार,बाजरा और कोदो से निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जिसकी सरहाना माननीय कुलपति डॉ.अरुणा पलटा, कुलसचिव डॉ. भूपेन्द्र कुलदीप,छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव, उप कुलसचिव दिग्विजय साहू सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने कियाद्य

    इस वर्ष इसका उद्देश्य जीवन चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना है जो मिशन पोषण 2.0 की आधारशिला हैद्य गर्भावस्था,शैशवावस्था बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय डॉ. अरुणा पलटा ने महाविद्यालय से आए प्राध्यापकों एवं छात्रों का अभिवादन किया और कहा कि भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की मिलेट्स क्रांति स्वास्थ्य संबंधी और पर्यावरणीय लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ-साथ पारंपरिक कृषि अभ्यासो को पुनर्जीवित करना और ज्वार,बाजरा, रागी, कंगनी,कुटकी, कोदो जैसे अनाजों में फाइबर ,प्रोटीन ,विटामिन और खनिज के अच्छे स्रोतों को उपयोग करके प्राप्त करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता किया गया है। 
    प्राचार्य डॉ.रचना पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस मिलेट्स ढिस मेकिंग प्रतियोगिता में पूरे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय से तीन छात्रों के समूह को आमंत्रित किया गया था जिसका उद्देश्य अमृत काल में सुपोषित भारत और छत्तीसगढ़ के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना है भारत सरकार की प्रमुख पहल पोषण अभियान ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माता,किशोरियों और छ:वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पोषण संबंधी परिणामो को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से मिलेटस प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जिसमें हिलेश्वरी साहू,तोमन बसुने, पल्लवी मिश्रा ,कोमल साहू ,शाहरुख विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहीद्य महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं डॉ.मनीष जैन में संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से छत्तीसगढ़ में मिलेट की खेती को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का रुझान कोदो,कुटकी, रागी जैसे महत्वपूर्ण अनाजों से बने व्यंजनों के प्रति आकर्षण में वृद्धि होगी जिससे खान-पान में इन अनाजों और फसलों का महत्वपूर्ण स्थान होगा द्यमिलेट्स मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया सभी को महाविद्यालय की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • बेतरतीब खड़े भारी 83 वाहनों से 61300 रुपए का जुर्माना वसूला

    21-Sep-2023

    कोरबा। कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कोरबा शशिकांत कुर्रे के नेतृत्व में आज सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग में यातायात व्यवस्था दुरूस्ती, हेतु तहसीलदार दर्री कोरबा और कुसमुंडा थाने की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई। आरटीओ कोरबा कुर्रे ने बताया कि इन मार्गाे में नो पार्किंग एरिया व बीच सडक़ में बेतरतीब खड़े, यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले 83 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 61,300 रूपए शास्ति राशि वसूल की गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने व सडक़ पर जाम न लगाने की समझाईश भी दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

  • कबीर नगर इलाके में पकड़ाया शराब तस्कर

    21-Sep-2023

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रायपुर जयप्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर मयंक गुर्जर (भापुसे) के निर्देशन में अवैध नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रोशन वासुदेव पिता मनहरण वासुदेव उम्र 19 साल निवासी ब्लॉक व्ही/2 मकान नम्बर 19 वाल्मीकि नगर कबीर नगर रायपुर अपने घर मे बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब रखा है, सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपी रोशन वासुदेव को पकडक़र उसके कब्जे से कुल 37 पाव गोल्डन गोवा शराब कुल मात्रा 6.660 बल्क लीटर कीमती 4440/रु जप्त कर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 180/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

  • थाना प्रभारियों ने परखी बैंकों की सुरक्षा, लूटकांड के बाद अलर्ट पर पुलिस

    21-Sep-2023

    रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार के निर्देशन पर नये सिरे से थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसमें मुख्यत: बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करना, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा उपकरणों की जांच, बैंक गार्ड व उसके हथियार की म्याद की स्थिति की जांच, बैंक के आसपास असामाजिक तत्वों के जमावड़े आदि की जांच के साथ बैंक प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश देना व बैंक सिक्योरिटी आडिट रिपोर्ट भेजना है।

    पुलिस कप्तान ने निर्देशन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा चक्रधरनगर स्थित टी.वी. टावर एसबीआई बैंक और मेडिकल कॉलेज एसबीआई बैंक चेक किया गया । उन्होंने सुरक्षा के सभी उपकरणों के संबंध में बैंक अधिकारियों से चर्चा कर स्वयं फिजिकली चेक किया गया तथा बैंक में तैनात गार्ड के हथियार और उसके म्याद की जानकारी ली गई । उन्होंने बैंक मैनेजर तथा बैंककर्मियों से आपातकालीन स्थिति में क्या करें क्या ना करें इस संबंध में से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है ।
    वहीं जिले के अन्य थानाक्षेत्रों में भी थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा बैंक और एटीएम की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने बैंक के पास खड़े संदिग्धों की चेकिंग की गयी। वहीं चेकिंग के दौरान बैकों मे लगे सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों, आलर्म आदि को भी चेक किया गया और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड को जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं तथा बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ कर बिना वजह मौजूद ना रहने की हिदायद दी गयी। अभियान के तहत ज़िले के सभी बैंकों के सुरक्षा रिपोर्ट संबंधित बैंक को भेजी जाएगी जिससे उन कमियों को दुरुस्त किया जा सके। 
Top