बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रायपुर पुलिस ने देशभर में ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को पकड़ा

    21-Sep-2023

    रायपुर। देशभर में ठगी करने वाले दिल्ली के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक रोहित कुमार साहू ने साईबर रेंज थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुम्हारी, दुर्ग का निवासी है तथा उसका बैंक खाता पण्डरी मोवा, रायपुर ब्रांच स्थित एक्सिस बैंक में है। दिनांक 12.06.2023 को प्रार्थी के मोबाईल फोन में एक्सिस बैंक के टोल फ्री नम्बर 18605005555 सेे किसी अज्ञात धारक द्वारा फोन कर क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी दी जा रही थी इसी दौरान प्रार्थी के उक्त बैंक खाता में अलग-अलग किश्तो में लगभग 05 लाख रूपये क्रेडिट हुए उसके पश्चात् लगभग 04 लाख रूपये डेबिट भी हो गये। जिस संबंध में प्रार्थी द्वारा बैंक में जानकारी दी गई जिस पर बैंक द्वारा प्रार्थी के बैंक खाते को ब्लॉक कर दिया गया था। प्रार्थी द्वारा अपने होम लोन की किश्त को पटाने हेतु बैंक जाकर अपने खाते से उसमें लगे ब्लॉक को हटवाया गया जिसके पश्चात् दिनांक 30.06.2023 से 01.07.2023 के मध्य प्रार्थी के खाते से कुल 9,18,002/- रूपये उसके खाते से आहरित कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी किया गया। जिस पर रेंज स्तरीय सायबर थाना रायपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 01/2023 धारा 420 भादवि. 66सी, 66डी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रेंज साईबर थाना रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिस मोबाईल नंबर से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास करते हुये ठगी हेतु आये मोबाईल नंबर के साथ-साथ उन से संबंधित अन्य कई मोबाईल नंबरों तथा दस्तावेजो का लगातार विश्लेषण करते हुये अंतत: आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपी को दिल्ली में लोकेट किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर लगातार कैम्प करते हुए आरोपी की पड़ताल करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी स्वयं की पहचान छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर फर्जी होने के साथ ही बैंक खातों के पते भी दूसरे स्थानों के थे। आरोपी द्वारा उस मोबाईल नंबर एवं खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी मनीष सिंह उर्फ लक्की के संबंध में महत्वपूर्ण जानाकरी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये आरोपी मनीष सिंह उर्फ लक्की को पकडऩे में सफलता मिलीं। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी दिल्ली निवासी वसीम अहमद जो उसे कुछ कमीशन पर ऑनलाईन ठगी के पेमेन्ट हेतु गेट-वे उपलब्ध कराता था के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त वसीम अहमद की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
    दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी के पैसों से क्रय की गई 01 नग आईफोन 14 कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में प्रकरण में 6,50,000/- रूपये को होल्ड कराया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी 01. लक्की कुमार पिता शेर सिंह उम्र 30 साल निवासी म.नं. 36-डी गली नं. 03 स्वामी सदानंद कॉलोनी भलसवा डेयरी विजय विहार रोहणी थाना भरसवा डेयरी नई दिल्ली हाल म.नं. सी-19 दूसरा माला हरगोविन्द विहार विजय विहार बिहार फेस-02 दिल्ली। स्थाई पता सोनीपत हरियाणा के निवासी। 02. वसीम अहमद पिता सईद अहमद उम्र 25 साल निवासी मयूर विहार फेस-1 आचार्य निकेतन गली नं. 02 अंकित डेयरी थाना मयूर विहार फेस-1 नई दिल्ली । स्थाई पता सरसवां तह. नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
  • राहुल गांधी 25 सितम्बर को आ रहे छग, यहां करेंगे जनसभा

    21-Sep-2023

    रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को तखतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके बाद 28 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े राजनांदगांव में सभा लेंगे।। कांग्रेस की ओर से भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना की घोषणा की. इसके अलावा सीएम बघेल ने कहा, इस माह के आखिर में किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त का अंतरण किया जाएगा. भूमिहीन किसान योजना के तहत राशि का अंतरण किया जाएगा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से है, इसे नेहरू जी ने बसाया था. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं. चाहे घर का काम हो या ऑफिस का, सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं. सीएम ने कहा, महिलाओं को हरेली, तीजा, के अवकाश दिया जा रहा है. गणेश चतुर्थी, विश्व आदिवासी दिवस के अवकाश देने का काम किया. हमारे बोली भाषा का सम्मान देने का काम किया. सीएम बघेल ने कहा, शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा बराबरी का स्थान मिला है. महिलाएं नौकरी और घर काम भी कर रही हैं. छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है. लैंगिक अनुपात में भी छत्तीसगढ़ आगे है. महिलाएं बच्चों की देख-रेख से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक, घर में काम के साथ नौकरी भी करती हैं. सबके लिए खाना बनाकर जातीं है और काम से लौटकर फिर सभी के भोजन का ध्यान रखती हैं.

  • भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दिया बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा इसका लाभ

    20-Sep-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्यरत् अंशकालीन सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए प्रति माह वृद्धि के आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कार्यरत् लगभग 43 हजार अंशकालीन सफाई कर्मियों और मध्यान्ह भोजन बनाने वाले लगभग 87 हजार 500 रसोईयों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनके मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

    स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग की ओर से पखवाड़े भर पहले वृद्धि पर सहमति प्रदान करने के बाद यह बढ़ोतरी की है। जारी आदेश के अनुसार रसाईयों का मानेदय 1500 रूपए से बढक़र अब 2000 रूपए हो जाएगा और सफाई कर्मियों के मानदेय में 500 रूपए की वृद्धि हो जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं में योगदान देने वाले अंशकालीन सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए प्रति माह वृद्धि की घोषणा की थी। 
  • रायपुर के युवक ने चचेरे भाई की हत्या कर शव नदी में बहाया, गिरफ्तार

    20-Sep-2023

    रायपुर। रामनगर गुढिय़ारी निवासी अंकित साहू ने अपने चचेरे भाई की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आज एसडीआरएफ की टीम की मदद से लाश को महादेव घाट और उरला के बीच खारून नदी से बरामद कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक अंकित ने 13 सितंबर को धमतरी निवासी चचेरे भाई ओमकेश्वर साहू को फोन कर रायपुर बुलाया । दोनो 20-21 वर्ष के हम उम्र हैं। शाम को ओम रायपुर पहुंचा तो रात 9 बजे अंकित उसे लेकर खारून तट महादेव घाट गया। दोों वहां पहले शराब पी। जब ओम बहुत ज्यादा नशे में आया तो अंकित ने उसका पहले गला दबा और फिर पत्थर से सिर कुचलकर जान ले ली। और लाश को नदी में बहा दिया। दो दिन तक बेटे को धमतरी न लौटने पर ओम का पिता रायपुर आया।
    अंकित से पूछताछ की तो बताया ओम तो उसी रात लौट गया था। इस पर पिता ने बेटे की गुमशुदगी की गुढिय़ारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस पड़ताल करते हुए महादेव घाट और व आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे । उसमें ओम अंकित के आने के फुटेज मिले। और घाट की सीढिय़ों पर कुछ दाग धब्बे भी मिले। इस पर पुलिस ने अंकित को परसों हिरासत में लेकर पूछताछ की । पहले तो वह अनभिज्ञता जताता रहा लेकिन कल रात वह टूट गया और पूरा घटनाक्रम स्वीकार किया। ।उसकी ही निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों कि मदद से लाश को उरला से थोड़ा पहले नदी से बरामद किया। पुलिस ने अंकित को धारी 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है।
     
  • छत्तीसगढ़ में हाथी दांत और पेंगोलिन शल्क की तस्करी, जेल भेजे गए 4 स्मगलर

    20-Sep-2023

    रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में विगत दिवस 17 सितम्बर को वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत वन अपराध के दो अलग-अलग प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें वन्य प्राणी हाथी दांत तथा पेंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित मामले हैं।

    उक्त कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में गठित वन विभाग की टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई। वनमण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ एल.एन. पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत् दिवस वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन्यप्राणी हांथी दांत एवं पेंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित वन अपराध में कठौतिया-घुटरा रोड़ रेल्वे फाटक के समीप राजकुमार आत्मज शिव प्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष भेलवांडांडपारा, सोनहत जिला-कोरिया ( एवं दुबराज आत्मज बाल सिंह गोंड़ उम्र 36 वर्ष सा. भेलवाडांड़पारा, सोनहत जिला-कोरिया से मोटर साइकल में हाथी दांत 02 नग वजन 1.400 कि.ग्रा. की तस्करी में पकड़ा गया।
    इसी तरह बृजनंदन जायसवाल आत्मज भगवान जायसवाल उम्र 45 वर्ष सा. मोहली, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर एवं राधेलाल आत्मज बुद्धूराम अगरिया उम्र 40 सा. मोहरसोप, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर से छतरंग के पास जंगल में टाटा सूमो गोल्ड वाहन में पेंगोलिन शल्क वजन 1.040 कि.ग्रा. जब्त किया गया। सभी 04 आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत् वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई जारी है। 
     
  • सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

    20-Sep-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. पत्रकारो से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदू हैं। हिंदू धर्म के आधार पर किसी के माता-पिता के निधन के बाद उसके पुत्र द्वारा बाल दान किया जाता है यानि मुंडन किया जाता है। प्रधानमंत्री ने तो अपनी माता के निधन के बाद अपना मुंडन नहीं करवाया इसलिए मैं हिमंत बिस्वा सरमा को कह रहा हूं कि वे प्रधानमंत्री को कहें कि वे मुंडन करा ले तभी मैं हिमंत बिस्वा सरमा को हिंदू मानूंगा।

    बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मौजूद थे। मंगलवार को अपनी जनसभा के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा था। परिवर्तन यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को चैलेंज देते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कहते हैं कि वो वह भी हिंदू हैं। मैं उनको चैलेंज करता हूं कि अगर वो हिंदू हैं तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अयोध्या के रामलला मंदिर में ले जाएं। हिमंत बिस्वा सरमा की इन्हीं बातों का अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा था कि उन्होंने जमीन बाबर को देकर रखा था। एक मोदी जी का इंतजार था। बाबर को हमने लात मारकर हटा दिया और रामंदिर बनाने का काम शुरू हुआ। वह जमीन राम की ही थी, कभी बाबर की नहीं थी। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण

    20-Sep-2023

    रायपुर 18 सितंबर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गवर्नमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गारमेंट फैक्ट्री में चल रहे कपड़ा निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया और यहां कार्यरत महिलाओं से बात की। बघेल ने फैक्ट्री से हरी झंडी दिखाकर बाजार के लिए तैयार उत्पादों की पहली खेप को रवाना किया। बीजापुर जिले में निवासरत ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि एवं वन आधारित है। तथा जिले में उद्योग नहीं होने के कारण ग्रामीण अन्य राज्यों में रोजगार के लिए पलायन को देखते हुए जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा स्थिर आजीविका एवं महिला सशक्तिरण के लिए व्यवसायिक मॉडल के रूप में गारमेंट फेक्ट्री की स्थापना की गई। जो जिला प्रशासन द्वारा कम से कम लागत में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करने व्यवसायिक मॉडल का एक उदाहरण है। जिसमें गारमेंट आधारित उद्योग ही कम समय कम लागत में स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोजगार दिया जा सकता है।

     
     
    गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिए देश के बड़े गारमेंट ब्रांड मिंत्रा, मैक्स, डिक्सी इत्यादि कंपनियों से चर्चा की गई है। जिसमें डिक्सी एवं मिंत्रा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जिले का भ्रमण किया गया और फैक्ट्री स्थापना की सहमति बनी। इस प्रकार गारमेंट फैक्ट्री को 6 करोड़ 90 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनाया गया है। गारमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिए 800 महिलाओं की काउंसलिंग कर 200 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रारंभ दिया गया।जून 2023 में डिक्सी कंपनी के साथ 05 वर्षों का अनुबंध कर 70 महिलाओं के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में बनियान प्रॉडक्शन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
     
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
     
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।
     
    मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।
     
        इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,विधायक विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण,उपस्थित थे।
  • ऐसी असुविधा रही तो जा सकती है जान, स्वास्थ्य सिस्टम की खुली पोल

    20-Sep-2023

     जशपुर। आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा परिवार को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है. पत्थलगांव ब्लॉक के बालाझार गांव की पहाड़ी कोरवा महिला को प्रसव पीड़ा हुई लेकिन स्वास्थ्य सुविधा और सरकारी सुविधा के अभाव में 6 किलोमीटर कावंड़ से अस्पताल तक ले जाना पड़ा. ये घटना स्वास्थ्य सिस्टम के किये गए विकास के दावों की पोल खोल दी है।

     
    यह मामला पत्थलगांव विकासखंड के बालाझार गांव का है. जहां मंगलवार को एक कोरवा महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने 108 को फोन किया तो सडक़ और पुलिया नहीं होने के अभाव में 108 नहीं पहुंच पाई. जिसके बाद परिजनों को मिट्टी ढोने वाली कावड़ से गर्भवती महिला को लेकर 6 किलोमीटर पैदल टूटी फूटी सडक़ के सहारे जान जोखिम में डालकर ले जाना पड़ा. उसी दौरान रास्ते मे ही गर्भवती महिला का डिलवरी हो गया. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
  • पीएससी में चयन से संबंधित याचिका पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया बयान

    20-Sep-2023

    रायपुर। पीएससी चयन से संबंधित याचिका की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष की गई, महाधिवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिसमें राज्य सरकार के द्वारा न्यायालय के समक्ष यह वक्तव्य दिया गया कि हम उक्त प्रकरण की स्वयं जांच कर माननीय न्यायालय के समक्ष जवाब पेश करेंगे एवं जब तक मामले के अगली सुनवाई नही हो जाती तब तक इस विषय को बढ़ावा न देकर जिन व्यक्तियों पर आक्षेप लगा है और उनकी नियुक्ति नही हुई है, उसको आगे अंतिम रूप नही दिया जायेगा एवं जिनकी नियुक्तियाँ हो चुकी है वह यथा स्थिति माननीय न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगी।

    न्यायालय ने उक्त वक्तव्य को रिकार्ड पर लेते हुए याचिका की अगली सुनवाई एक सप्ताह के बाद रखी है एवं राज्य सरकार तथा पीएससी को निर्देशित किया है कि वे जो सूचीं याचिकाकर्ता के द्वारा पेश की गई है उसके तथ्यों की सत्यता के संबंध में भी जांच कर ले तथा याचिकाकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वह चयनित व्यक्तियों को पक्षकार बनाये और अपनी याचिका में निर्धारित संशोधन कर पेश करें। न्यायालय के द्वारा याचिकाकर्ता को भी सचेत किया गया है कि अगर याचिकाकर्ता की जानकारी गलत पाई गयी तो उसके विरुद्ध भी न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।
  • युवाओं को भत्ता नहीं, रोजगार चाहिए, छत्तीसगढ़ में होगा सत्ता परिवर्तन: विश्वसरमा

    19-Sep-2023

    रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसरमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जरा भी हिन्दू हैं तो राहुल गांधी को रामलला के मंदिर लेकर जाओ। यदि चुनावी हिन्दू मात्र नहीं हैं तो राहुल को अयोध्या लेकर जाएं। कांग्रेस दुनिया की सबसे बड़ी साम्प्रदायिक पार्टी है। भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम, सबका साथ सबका विकास की धारणा पर काम करती है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि मैंने जनता के बीच महसूस किया कि राज्य की जनता ऐसी सरकार चाहती है कि कहीं बाबर का नाम नहीं रहे। हर जगह प्रभु राम का नाम ही रहे। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा के पटल पर रखा।

    यह कदम महिला उत्थान की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की जगह 1 लाख रुपए भत्ता दे रही है। बेरोजगारी भत्ता क्यों? रोजगार क्यों? हमारे युवाओं को भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। हमने 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था, 90 हजार सरकारी नौकरी दे दी है। तेलंगाना के लिए कांग्रेस कह रही है कि चुनाव जीते तो महिलाओं के खाते में पैसा देंगे। छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों ने क्या बिगाड़ा है। यहां क्यों नहीं दिया। धान खरीदी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना नाम कहाँ से आ गया। क्या राजीव गांधी फाउंडेशन से पैसा दे रहे हैं क्या कांग्रेस पैसा दे रही है? छत्तीसगढ़ का पैसा छत्तीसगढ़ के किसान को देते हैं और नाम राजीव गांधी का लेते हैं। मोदी 2100 रुपये देते हैं तो वह क्यों नहीं बताते। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक अच्छे कांग्रेसी टीएस सिंहदेव हैं। खुलकर बोलते हैं कि मोदी सब कुछ दे रहे हैं।
  • बैंक डकैती, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस हाईअलर्ट

    19-Sep-2023

    जशपुर। रायगढ़ में हुए करोड़ों रुपए के बैंक लूट के बाद पड़ोसी जिला जशपुर की पुलिस अलर्ट हो गई है. डीआईडी डी रविशंकर ने जिले के बैंकों का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों को नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और बैंकों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. जिले में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने ष्ठढ्ढत्र डी रविशंकर और जशपुर पुलिस अधीक्षक ने आज जिले के बैंकों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा, लॉकर, स्ट्रांग रूम और अलार्म को चेक किया. इसके साथ ही जिले के निगरानीशुदा बदमाशों पर विशेष नजर रखने और सभी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग और बैंकों का निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए हैं. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और संदीप मित्तल मौजूद रहे। 

     बैंक डकैती, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस हाईअलर्ट 
  • नगर विकास में महापौर हेमा देशमुख का क्या योगदान-अख्तर अली

    19-Sep-2023

    राजनांदगांव। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री अख्तर अली ने राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख से प्रश्न पूछते हुए कहा कि नगर विकास के संबंध मे जानकारी यहां की जनता जानना चाह रही हैं , गढबो नवाँ छत्तीसगढ़ के तर्ज पर गढबो नवाँ राजनांदगांव का नारा देने वाली हेमा देशमुख को यहां की जनता पूछ रही है की 4 साल में नगर विकास के लिए आपके क्या योगदान है ? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और आप इस पार्टी के महापौर हैं जिस हिसाब से यहां के निर्दलीय पार्षदों के द्वारा विकास की धारा अनवरत बहता रहे यही समझकर आपको समर्थन किए किंतु खरा नहीं उतरी । मुख्यमंत्री जी लगातार भेंट मुलाकात कर हर क्षेत्र में समस्याओं को जानने के लिए दौरा कर रहे हैं वहां की स्थानीय विधायकों के मांग को पूरा भी कर रहे हैं किंतु हमारे यहां कॉंग्रेस के विधायक तो नहीं है और हम यहां के महापौर को विधायक से कम भी नहीं समझ रहे थे किंतु यहां के समस्याओं से शायद अनभिज्ञ है या वास्तविकता का ज्ञान नहीं है जिसके चलते यहां के विकास में ग्रहण लग गया अब आने वाले विधानसभा में किस मुंह से जनता के पास कांग्रेस जाएगी इसका दोषी आखिर कौन है मुख्यमंत्री चाहे किसी भी पार्टी का हो स्थानीय जनप्रतिनिधि अच्छा हो तो विकास को कोई नहीं रोक सकता रमन सिंह के कार्यकाल में भी कई क्षेत्र में कांग्रेस की विधायक बने थे लेकिन वहां की क्षेत्र उपेक्षित नहीं हुए थे ,एक बात मैं बता दूं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब छत्तीसगढ़ का बागडोर सम्हालने के तुरंत बाद राजनंदगांव आगमन हुआ था उस दरमियान यहां महापौर श्री मधुसूदन यादव जी थे उन्होंने बतौर अतिथि के रूप में शिरकत किए थे और वहां एक ही चीज उन्होंने कही कि चाहे कोई भी पार्टी का मुख्यमंत्री हो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समान होते हैं और मैं चाहता हूं की नगर विकास में किसी भी प्रकार के रोड़ा न आए यह मेरा मांग है आज आप कॉंग्रेस पार्टी के महापौर हो यहां की जनता सत्ता को देखते हुए आपको पदासीन किया गया किंतु आपने खरा नहीं उतरी यह लापरवाही का दंश यहां की जनता झेल रही है और बदनाम आप ही के पार्टी के मुख्यमंत्री हो रहा है ,मेरी बात यदि गलत है तो अपना विकास को गिनाये या इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दे। 

  • कुमेकेला मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाए कर रही है सेनेटरी पेड निर्माण

    19-Sep-2023

    जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है और स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल, पोल निर्माण, सरसो तेल, हेचरी पालन, सेनेटरी पेड निर्माण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिला पंचायत के एनआर.एल.एम. बिहान द्वारा भी स्व सहायता समूह के महिलाओं को सशक्त बानने के उद्देश्य से आर्थिक गतिविधियों में जोडऩे का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। जिले के विभिन्न विभागों द्वारा भी रीपा के तहत् परिवारों और समूह की महिलाओं को विभाग की योजना से लाभान्वित कर अतिरिक्त आदमनी अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

     
    इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुमेकेला में मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्रशिक्षण ले करके सेनेटरी पेड निर्माण किया जा रहा है। विकासखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी में ग्राम कुमेकेला स्थित है। बिहान योजना के अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में कुल 26 समूह गठित किए जा चुके हैं जिसमें 2 ग्राम संगठन का निर्माण किया गया है। गांव मां दुर्गा स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं सप्ताहिक बैठक कर बचत जमा करते हैं और बिहान योजना के तहत 15000 रुपए चक्रीय निधि की राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं तथा बैंक लोन लेकर सेनेटरी पैड वितरण करने का काम करती हैं जिसमें कि गांव की महिलाओं को शिक्षित कर कपड़ा के स्थान पर सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। लोन राशि से अपनी आजीविका हेतु सेनेटरी पेड सबंधी कार्य प्रारंभ किए और समूह का कुल आय 20000 रूपये हो गया है। विकासखंड मुख्यालय में जितने भी आसपास गांव हैं वहां जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड उपयोग कर सुरक्षित रहने का सलाह देते हैं आज की महिलाओं में बहुत प्रकार की बीमारी होती हैस इस प्रकार महिलाओं के प्रति जागरूकता का काम करती है और महिलाएं अपने आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
  • करेले की सब्जी खाने से बीमार पड़े 25 बच्चे, छात्रावास में मचा हडक़ंप

    19-Sep-2023

    कोंडागांव। कोंडागांव पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में निवासरत 25 बच्चे सोमवार सुबह खाना खाने के बाद एक अचानक बीमार पड़ गए. बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. समय पर मिले उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया. वर्तमान में जिला अस्पताल में चार बच्चों का उपचार जारी है। 

     
    बता दें कि कोंडागांव स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 137 विद्यार्थी रहकर पढ़ाई करते हैं. सोमवार सुबह इन बच्चों को खाने में करेला और आलू की सब्जी के साथ चावल दिया गया था. छात्रावास अधीक्षक बृजलाल नाग ने बताया कि खाना खाने के बाद एक-एक कर 25 बच्चे बीमार पड़ गए. अधिकांश बच्चे सिरदर्द और बुखार की शिकायत कर रहे थे, वहीं कुछ बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी. इन बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद 25 में से 21 बच्चे ठीक हो गए, जिन्हें उनके घर भेज दिया गया, वहीं जिला अस्पताल में अभी भी चार बच्चों का इलाज जारी है, जिनमें कामेश्वर बघेल, बैजन सोरी, दिनेश मरकाम, देवेन्द्र कश्यप शामिल हैं. बच्चों का इलाज कर रहे जिला अस्पताल कोंडागांव में पदस्थ डॉ. राजेश बघेल ने बताया कि मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. बच्चें उल्टी-दस्त और बुखार से पीडि़त है. सभी बच्चे की स्थिति ठीक है। 
  • छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने हो रहे उल्लेखनीय कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    19-Sep-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट मेकाहारा में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान इंस्टिट्यूट में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभांवित मरीजों तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन कर आभार जताया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सलाहाकार श्री रूचिर गर्ग तथा डॉ. प्रीति नागरिया, डॉ. स्मिथ श्रीवास्तव, डॉ. राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

     
    मुख्यमंत्री बघेल ने आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए है। इसके तहत प्रदेश के दूरस्थ वनांचल तक सुगम इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। हमारे लिए यह गर्व की बात हैं कि आज छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में भी ऐसे उपकरण और ऐसी सुविधाएं हैं, जिनकी तुलना विश्वस्तर पर की जा सकती है। शासकीय भीमराव आंबेडकर अस्पताल का यह एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट भी इन्हीं में से एक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान एडवांस कार्डियक इंस्टीट्युट मेकाहारा, रायपुर के सुदृढ़ीकरण के लिए वहां आधुनिक उपकरणों सहित तमाम जरूरी सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए आश्वस्त किया।
     
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हृदय रोगों को अत्यंत गंभीर रोगों में शामिल माना जाता है। इन रोगों के उपचार की प्रक्रिया भी बहुत जटिल और महंगी होती है। अस्पतालों में अक्सर जरूरी उपकरणों और संसाधनों का भी अभाव रहता है। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के माध्यम से इन जरुरती को पूरा करने की कोशिश हम लोगों ने की है। हृदय रोगों के साथ-साथ अन्य सभी तरह के रोगों के उपचार में मरीजों को आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है।
     
    मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान अवगत कराया कि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के दायरे में प्रदेश के 69 लाख परिवार शामिल है। अभी तक 3643 करोड़ 09 लाख रुपए 36 लाख 43 हजार क्लेम प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी कुछ समय पहले तक यह राशि 20 लाख रुपए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 02 हजार 643 मरीजों को 79 करोड़ 57 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की जा चुकी है।
     
     
    मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी बताया कि रायपुर का पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय अस्पताल हमारे छत्तीसगढ़ का गौरव है। इन दोनों संस्थानों का लाभ छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी राज्यों के नागरिकों को भी मिल रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के सभी विभागों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ हमने इसकी अधोसंरचना के विस्तार का काम भी शुरू कर दिया है। हाल ही में हमने इस अस्पताल को अधिक उन्नत बनाने के लिए 07 मंजिला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है। यहां बनने वाला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल 700 बिस्तरों वाला होगा। इसके निर्माण में 325 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • अब तो बैंक भी सुरक्षित नहीं, क्या यही है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: बृजमोहन अग्रवाल

    19-Sep-2023

    रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायगढ़ में बैंक डकैती की घटना पर चिंता जताई है। वहीं भूपेश सरकार की लचर कानून पर सवाल उठाया है। बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल जी अब तो छत्तीसगढ़ में बैंक भी सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले बैंक लूट की इस तरह की घटना नहीं हुई है। बैंक के मैनेजर को चाकू मार दिया गया। भूपेश बघेल आप छत्तीसगढ़ को कहा ले जाएंगे। क्या यही है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ को आपने लूट का, अपराध का केंद्र बना दिया है। शर्म करो बघेल जी। 

  • 65 साल की बुजुर्ग के साथ रेप, पुलिस ने खेत-खार से हैवान को दबोचा

    19-Sep-2023

    लोरमी। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक 40 वर्षीय आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया है. इस दौरान गांव के ही आरोपी युवक ने बुजुर्ग महिला को अपने हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ रेप किया, जिसे लोरमी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. लोरमी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है. पीडि़ता का कहना है कि, 16 सितंबर की दरमियानी रात वह अपने घर के बरामदे में तखत पर सोई हुई थी. उसी समय पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति बबलू टंडन के द्वारा उसके शरीर के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, तभी उसकी अचानक नींद खुली. जिसके बाद हरकत करने से मना करने पर भी वह नहीं माना और महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए उसे अपने हवस का शिकार बनाया. साथ ही दरिदंगी को छिपाने के लिए आरोपी ने पीडि़ता को किसी को न बताने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर लोरमी थाने में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

    जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर लोरमी पुलिस ने आरोपी बबलू टंडन ग्राम गोडख़ाम्ही के पास बेड़ापारा खेत के खार में छिपा हुआ था. लोरमी पुलिस के द्वारा 24 घंटे की भीतर है ग्राम गोडख़ाम्ही घोरबंधा और बेड़ापारा के खार में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. वही इस घटना को लेकर लोरमी के थाना प्रभारी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि, बुजुर्ग महिला की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. मुखबिर की सूचना मिलने के बाद घर में दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है. 
  • पराबैंगनी किरणें कर रही मानव को अनेक असाध्य रोगों से ग्रसित_ डॉ. पांडे

    19-Sep-2023

     जागरूकता हेतु बनाए छात्रों ने पोस्टर 

    राजनांदगांव/कान्फ्लूएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आइक्यूएसी प्रकोष्ठ और शिक्षा विभाग के द्वारा विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl
    प्रतियोगिता मे दीपाली देशमुख, आफरीन और हीना बोरकर ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त किया l
    प्रो. विजय मानिकपुरी रासेयो इकाई ने ओजोन परत के छरण और इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों,ओजोन परत के महत्व और इसके साथ जुड़ी हुई मानव जनित समस्याओं की जानकारी सरल शब्दों में दिए l प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने विद्यार्थियों को ओजोन परत संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि पराबैंगनी किरणें मानव को त्वचा कैंसर,चर्म रोग सहित अनेक असाध्य रोगों से ग्रसित कर रही है हमें एयर कंडीशनर व रेफ्रिजरेटर पर निर्भरता कम करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करनी चाहिएl
    महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल,संजय अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि पृथ्वी पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग एवं वाहनों की बढ़ोतरी से निकलने वाले हानिकारक प्रदूषण से ओजोन परत छरण हो रहा है जिससे मानव जगत को हानि पहुंच रही हैl इसकी रक्षा सुरक्षा तथा इस समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी मानव की है प्रकृति संरक्षण का संकल्प ही इस समस्या को दूर कर सकती हैl कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने पोस्टर बनाकर लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया l
  • पुलिस कंट्रोल रूम में गणेश उत्सव समिति के प्रतिनिधियों से की गई शांति समीति की बैठक

    18-Sep-2023

     राजनांदगांव। 18 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के मार्गदर्शन में एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में गणेश उत्सव समिति के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में प्रतिनिधियों से कहा कि प्रशासन द्वारा गणेश उत्सव झांकी और मूर्ति विसर्जन के लिए जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी स्वर में की जाए। सीएसपी अमित पटेल द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के गणेश उत्सव समिति के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाएं। ताकि यातायात आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। गणेश स्थल सजावट सडक़ के मध्य पंडाल ना लगे सभी पंडालों मैं वॉलिंटियर रखें पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखें रेत और पानी भी रखें यातायात बाधित न हो इसका पूर्ण रूपेण ध्यान रखें, पूर्ण श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण एवं गरिमा से विसर्जन संभव हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

    बैठक में देवेन्द्र पंकज लालबाग, रिंकू (अस्टविनायक मंडल), सनातन उत्सव मंच खण्डेलवाल कालोनी कमला कालेज रोड़ किल्ला पारा, उपेन्द्र धरमगूडे, विकाश गर्ग (बप्पा मित्र मण्डल से), किसन सिन्हा (बाल गणेश उत्सव शिव मंदिर समिती), अमित शेंडे, हिमांशु, मनोज (बाल गणेश उत्सव शिव मंदिर), त्रिशंख मंडल (ब्राम्हन पारा), शिव मंडल रामाधीन मार्ग, अजय खंडेलवाल नवरत्न मंडल रामाधीन मार्ग, नवयुग एकता मंडल स्टेशनपारा, लघु मंडल कामठी लाईन, श्री गणेश उत्सव समिति रामदेव मंदिर उदयाचल, श्रृष्टि युवा गणेश उत्सव समिति श्रृष्टि कालोनी, सिद्धि विनायक समिती सदर बाजार, नवयुवक गणेश मण्डल, अशोक लोहिया, सुभाष चौरडिय़ा सुमति मंडल कामठी लाईन, सोहन चौरसिया, वसीम खान महाकल मित्र मंडल लेवर कालोनी झाकी, सौम्य शर्मा आजाय युवा गणेश उत्सव समिति झांकी, देवेन्द्र साहू नवयुवक गणेश उत्सव समिती, श्री सेवा समिती सहदेव नगर, राजनांदगांव फ्लाई ओवर के नीचे, बस स्टेंड गणेश उत्सव समिती भरकापारा, जय गणेश उतसव समिती दीवान पारा, जय स्तंभ चौक, मां शीतला गणेश उत्सव समिती, सुनील कुमार श्रीराम मंडल राम नगर कैलाश नगर, मुकेश शुभ-लाभ मंडल-किल्लापारा के जनप्रतिनिधि एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर कौशलेश देवांगन शामिल हुये।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के कार्यक्रम में हुए शामिल

    18-Sep-2023

    बिलासपुर 18 सितंबर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास किया। राज्य सरकार द्वारा शहर में लगभग दो एकड़ भूमि इस प्रकल्प के लिए प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने साइंस कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज के उन्नयन कार्य के लोकार्पण के साथ ही बेलतरा में नए शासकीय कॉलेज का शुभारंभ किया। बघेल ने विप्र समाज की 60 वरिष्ठजनों और युवा प्रतिभाओं का समाज की ओर से शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ब्राह्मण समाज द्वारा प्रकाशित सामाजिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका सरयू द्विज का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने की।

     
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हर समाज का अपना एक भवन होना चाहिए। इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी समाजों को जिला एवं राज्य स्तर पर जमीन दिलाने का काम किया है। सभी समाज को विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए एक भवन की आवश्यकता होती है, कई समाज संपन्न होेने के बावजूद भी स्वयं का सामाजिक भवन नहीं बना पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अवसरों पर समाजों को भवन के लिए जमीन दिया गया है। पिछले पांच सालों में हमने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और लोक परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किये हैं। यहां की तीज-त्यौहार, खान-पान, पुरातन खेलकूद को नई पहचान मिला है। आज प्रदेश के गांव की महत्ता बढ़ रही है। उन्हें पहले सिर्फ खेती किसानी के लिए जाना जाता था, अब हमारे गांव सांस्कृतिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। 
     
     
         मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेश के न्यायधानी में ब्राम्हण समाज के लिए जमीन देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ब्राम्हण समाज ने राज्य के कई प्रमुख आंदोलन का अगुवाई किया है। ब्राम्हण समाज अन्य समाज के लोगों को ज्ञान एवं राह दिखाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। यहां के लोक संस्कृति एवं खान-पान का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर मजदूर दिवस के दिन जनप्रतिनिधि, अधिकारी से लेकर पूरे प्रदेशवासियों ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री जी के खेती-किसानी की ओर विशेष प्राथमिकता देने के प्रयासों से ही आज गांव में पलायन बंद हो गया है। अब शहर से लोग गांव की ओर आना शुरू कर रहे हैं। 
     
     
    मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं लोक पंरपरा पीछे छूट रही थी, जिसे मुख्यमंत्री ने नई पहचान देते हुए उन्हें सहेजने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पाण्डेय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, अरपा बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Top