सारंगढ़ बिलाईगढ़। जनसंपर्क विभाग द्वारा जिलों में एलईडी प्रचार वाहन से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव शहर शहर में किया जा रहा है। जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम बुदेली, सराइपाली, कुम्हारी, मल्दा, लेंधरा, दमदमा, झिकीपाली, कंचनपुर में एलईडी वैन से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। राज्य सरकार की अक्ती तिहार का कैलेंडर, योजनाओं के पाम्पलेट आदि का वितरण भी किया गया है।
रायगढ़। विगत दिनों रायगढ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार मोटर सायकिल चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं सायबर सेल को मोटर सायकल चोरी मे अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी कडी में बीते दिनों टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि लोडर ऑपरेटर का कार्य करने वाला भोले शंकर निवासी डबरा मोटरसाइकिल चोरी में सक्रिय है मुखबिर सूचना एसडीओपी धरमजयगढ़ को अवगत कराने पर एसडीओपी धरमजयगढ़/सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा सायबर सेल एवं तमनार पुलिस को तस्दीकी हेतु निर्देशित किया गया।
रायपुर/ वार्ड क्रमांक 7 कुशा भाऊ ठाकरे वार्ड के वृंदावन गार्डन में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निशुल्क योग कक्षा का शुभारंभ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण के विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती सुशीला धीवर ने किया।यह छत्तीसगढ़ योग आयोग की 44 वां कक्षा है। आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेशशर्मा ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के उद्देश्य प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग योग निशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता एवं जागरूकता पैदा कर रहा है और योग के माध्यम से न केवल अपने रोगों को मिटा रहे हैं बल्कि रोगों से बच भी रहे हैं ।योग के माध्यम से छत्तीसगढ़ योग आयोग गठन से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में योग के प्रचार प्रसार कर लोगो को योग से जोड़ने का कार्य कर रही है।इसी तारतम्य में आगामी सप्ताह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का कार्यक्रम इंदौर स्टेडियम में आयोजित है ।श्री पंकज शर्मा जी ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए आवश्यक है और हम इसे अपने जीवन शैली में शामिल करें ।पार्षद पार्षद श्रीमती सुशीला धीवर अपने वार्ड में योग कक्षा खोलने पर खुशी व्यक्ति की ।आज उद्घाटन के अवसर पर छबि राम साहू एवं ज्योति साहू ने योगाभ्यास कराया तथा इस अवसर पर योग प्रभारी श्री रविकांत एवं सुश्री दिव्या नायक जो इस कक्षा की संचालिका है तथा श्रीपाल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
रायपुर 05 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के संरक्षण में जहां एक तरफ बैंक फ्रॉड की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी है, धोखाधड़ी करने वाले और भगोड़ों को भाजपाईयों का संरक्षण मिला है जिसका नुकसान आम जनता को भोगना पड़ रहा है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश में बैंकिंग व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा रही है। मोदी सरकार के पूंजीपति मित्र प्रेम के चलते जो लाखों करोड़ों का लोन राइट ऑफ किए जा रहे हैं उसकी भरपाई बैंक बड़ी बेरहमी से आम जनता से कर रहे हैं।
रायपुर 05 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है, रामकाज नहीं करना चाहती है। 15 सालों तक भगवान राम और माता कौशल्या को भाजपा भूल गयी थी। 15 साल में जो नहीं हुआ उसे कांग्रेस सरकार ने 5 साल के भीतर पूरा कर दिखाया। राम वन गमन पथ जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ जो पूर्व में कौशल प्रदेश था में बीते उनके समय को याद दिलाता है। कांग्रेस सरकार के प्रयासों से राम वन गमन पथ सीतामढ़ी हरचौका से रामाराम तक लगभग 2260 किलोमीटर की योजना साकार रूप ले चुका है।
रायपुर/ रायपुर दक्षिण से मनोज सिंह ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर उन्हे वकीलों का विशेष समर्थन सहयोग व साथ मिल रहा है साथ ही रायपुर दक्षिण में बाहुल्य ठाकुर समाज का समर्थन, छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन का सपोर्ट और स्कूल संचालक होने से अभिभावक और बच्चों का समर्थन, साथ ही कुशालपुर रायपुर दक्षिण में जन्म व पारिवारिक संबंध का विशेष लाभ मिलेगा
डोंगरगढ/ राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं डोंगरगढ विधान सभा के प्रबल दावेदार माननीय उमेश रगडे जी साथ में माननीय नंद कुमार बघेल जी के नवनियुक्त निजी सचिव श्री हेमंत देवांगन तथा सर्व समाज वरिष्ठ गण के साथ डोंगरगढ विधान सभा चुनाव के विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा श्री उमेश रगडे जी को डोंगरगढ विधान सभा चुनाव की तैयारी का आदेश माननीय नंद कुमार बघेल जी ने दिया I
रायपुर 04 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भगवान राम के अस्तित्व को, रामसेतु के अस्तित्व को पहली बार अटल सरकार ने नकारा और आखरी बार हाल ही में दिसंबर 2022 में देश के उच्च सदन राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार ने, अब चुनावी लाभ के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपाई झूठ बोल रहे हैं। ऐतिहासिक तथ्य की कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार ने 1993 में नासा के माध्यम से स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद से तमिलनाडु के पंपम द्वीप (रामेश्वरम) से श्रीलंका की मन्नारद्वीप के बीच की श्रृंखला का पुरातात्विक और धार्मिक मान्यता को रेखांकित किया। कांग्रेस की सरकार ने यह स्थापित करवाया कि रामेश्वरम से लंका तक स्थित ढांचा श्रीराम सेतु का अस्तित्व है। इतिहास गवाह है कि श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने ही रामसेतु के अस्तित्व को नकारा है। सबसे पहले भाजपा की अटल बिहारी की सरकार ने ही सेतु समुद्रम परियोजना को तोड़ने मंजूरी दी और राम सेतु को तोड़ने के लिए 2004 में 3500 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया था। अटल सरकार में जहाजरानी मंत्री रही टी.आर. बालू ने भी श्रीराम सेतु को नकारा था, हलफनामा दिया था। विगत शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने संसद में भाजपा सांसद कार्तिकेय शर्मा के एक प्रश्न के जवाब में भगवान रामसेतु के अस्तित्व को नकार दिया है उन्होंने कहा कि कुछ पत्थरों के अवशेष मिले हैं. लेकिन कह नहीं सकते कि वह राम सेतु है। दरअसल भाजपा का मूल चरित्र ही धर्म विरोधी है। धर्म को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये उपयोग करती है।
रायपुर, 03 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता अधिनियम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रभावी और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में आदिवासी – वनवासियों सहित गरीब तथा कमजोर वर्ग के समस्त लोगों को काफी राहत मिली है, और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। आम जन के सरोकार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं वन संरक्षण की दृष्टि से यह वन अधिकार मान्यता पत्र अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता पत्र के संदर्भ में कुल 5 लाख 17 हजार 096 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदाय किये गये है। व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदाय करने में छत्तीसगढ़ राज्य देश में प्रथम स्थान पर है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों के समग्र विकास के लिए भूमि समतलीकरण, जल संसाधनों का विकास तथा क्लस्टर के माध्यम से हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ के उद्देश्य से अनेक योजनाओं के माध्यम से मदद पहुंचाई गई है। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्हीं. श्रीनिवास राव से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें हितग्राहियों को वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य की जनहितकारी योजनाओं जैसे निजी भूमि पर बाईबेक गारंटी के साथ मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, फसल विविधता को प्रोत्साहित करने के लिये धान के बदले अन्य रोपण हेतु प्रोत्साहन राशि का प्रावधान आदि से भी जोड़ा जा रहा है। इसके तहत भूमि विकास के फलस्वरूप प्रति हितग्राही कृषि उत्पादन बढ़ गया है और अनेक प्रकार के आय-मूलक फसलों (कैश क्रॉप) का उत्पादन भी उन क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिसके कारण हितग्राहियों का आजीविका उन्नयन भी सुनिश्चित हुआ है। साथ ही साथ इससे वन सुरक्षा के प्रति जनता का सीधा सरोकार सामने आया है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।
बिलासपुर 03 सितम्बर 2023। एसईसीएल कर्मचारियों के खातों में एरियर्स के रूप में धन की बरसात हुई। कोल इंडिया कंपनी ने 11वें नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट एग्रीमेंट (NCWA-XI) के तहत सभी कर्मचारियों के खाते में भुगतान कर दिया है। उन्हें करीब 23 माह का एरियर्स राशि के साथ ही बढ़ी हुई सैलरी भी दी जा रही है। कंपनी ने एसईसीएल के 37 हजार 417 कर्मचारियों को करीब 1000 करोड़ रुपए की राशि वितरित की है। इससे एसईसीएल मुख्यालय और खदानों में कार्यरत कर्मचारी भी लाभान्वित हुए हैं।
रायपुर, 03 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता अधिनियम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रभावी और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में आदिवासी – वनवासियों सहित गरीब तथा कमजोर वर्ग के समस्त लोगों को काफी राहत मिली है, और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। आम जन के सरोकार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं वन संरक्षण की दृष्टि से यह वन अधिकार मान्यता पत्र अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता पत्र के संदर्भ में कुल 5 लाख 17 हजार 096 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदाय किये गये है। व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदाय करने में छत्तीसगढ़ राज्य देश में प्रथम स्थान पर है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों के समग्र विकास के लिए भूमि समतलीकरण, जल संसाधनों का विकास तथा क्लस्टर के माध्यम से हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ के उद्देश्य से अनेक योजनाओं के माध्यम से मदद पहुंचाई गई है। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्हीं. श्रीनिवास राव से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें हितग्राहियों को वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य की जनहितकारी योजनाओं जैसे निजी भूमि पर बाईबेक गारंटी के साथ मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, फसल विविधता को प्रोत्साहित करने के लिये धान के बदले अन्य रोपण हेतु प्रोत्साहन राशि का प्रावधान आदि से भी जोड़ा जा रहा है। इसके तहत भूमि विकास के फलस्वरूप प्रति हितग्राही कृषि उत्पादन बढ़ गया है और अनेक प्रकार के आय-मूलक फसलों (कैश क्रॉप) का उत्पादन भी उन क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिसके कारण हितग्राहियों का आजीविका उन्नयन भी सुनिश्चित हुआ है। साथ ही साथ इससे वन सुरक्षा के प्रति जनता का सीधा सरोकार सामने आया है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।
रायपुर, 02 सितम्बर 2023। राजीव युवा मितान सम्मेलन में आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर एवं सरगुजा सम्भाग हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।
धमतरी। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल की ओर से अकलाडोंगरी एवं मोंगरागहन ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र, पी.एच.सी. व स्कूलों में भ्रमण कर टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायतो में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण स्थानीय सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति में किया गया। शिविर में संभावित 42 टी.बी. मरीजों और अन्य मरीज शुगर, बी.पी. का भी जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही 5 लोगों, जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना था उनका कार्ड बनाया गया व लोगों को टी.बी. व आयुष्मान कार्ड के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। जिला में जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक कुल टी.बी. के उपचाररत मरीजों की संख्या 916 है। टी. बी. बीमारी के लक्षण के रूप दो सप्ताह से अधिक बलगम के साथ खांसी, खुन का आना, शाम व रात को बुखार का रहना, भूख कम लगना लगातार वजन में कमी, टी.बी के सामान्य लक्षण है, समय पर जांच व डॉट्स पद्धति उपचार से टीबी का रोग पूर्णत: ठीक हो जाता है। सरकारी अस्पतालों में जांच, उपचार की दवाईयां पूर्णत: नि:शुल्क दिया जाता है। नि-क्षय पोषण योजना के तहत शासन की ओर से टीबी के मरीजों को टीबी इलाज की पूरी अवधि तक पोषण सहायता के रूप में हर महीने 500 रुपए उनके खाते में ट्रांसफर डीबीटी से किया जाता है। टीबी रोग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नि:शुल्क टोल फ्री नंबर 1800116666 व 104 डायल कर एवं टीबी आरोग्य ऐप डाउनलोड कर और अधिक जानकारी ले सकते है।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शराब पीने से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते अपने साले को मारने की प्लानिंग के तहत देशी शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया था। लेकिन गलती से शराब को पड़ोस की ललिता सूर्यवंशी और किरण सूर्यवंशी ने पी ली, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रायुपर। प्रार्थी केसरा राम भामू ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वक्ररांगी प्लास्टिक लिमिटेड कंपनी देवरी में कार्य करता है। पीडि़त ने रात में खाना खाकर कंपनी के बाहर कोल्हान नाला के पुल पर टहलते हुए अपने मोबाईल फोन पर बात कर रहा था इसी दौरान मोटर सायकल सवार तीन व्यक्ति जिनके द्वारा एक दुसरे को सौरभ शर्मा, उत्तम वैष्णव एवं तोरण धु्रव नाम से पुकारा जा रहा था, सभी प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी के हाथ से जबरदस्ती मोबाईल फोन छिनने का प्रयास करने लगे प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उनके द्वारा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी को डरा धमकाकर प्रार्थी से उसका मोबाईल फोन लूट लिये तथा प्रार्थी के द्वारा मदद के लिये चिल्लाने पर वे सभी अपनी दोपहिया वाहन छोडक़र फरार हो गये।
कोण्डागांव। शासकीय राशि का छलपूर्वक गबन करने वाले मत्स्य विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के द्वारा सहायक संचालक कोण्डागांव व नारायणपुर के शासकीय खातों से करोड़ों रूपये की राशि का गबन किया गया है. आरोपी कर्मचारी ने गबन की गई करोडो रूपये ऑनलाइन सट्टा में उड़ा दिए. इस खुलासे से अफसरों की नींद उड़ गई है. शाम तक आरोपी कर्मचारी पर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
रायगढ़। रायगढ़ जिले में बस का टायर फट जाने के बाद वो पेड़ से जा टकराई। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है। वहीं बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर निकली राधास्वामी बस क्रमांक सीजी 13 एजे 2219 तमनार के मिलूपारा जा रही थी। इसी बीच घरघोड़ा थाने से 3 किलोमीटर पहले झारीपाली के पास बस के सामने का टायर फट गया। टायर फटने की तेज आवाज से सभी यात्री घबरा गए। इधर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बस के सामने बैठे कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है।बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में नई नियुक्तियों के लिए 70, 80, 90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त किया जाता है। आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधन में कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है।
रायपुर। राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा, आप सभी का यहाँ स्वागत है। इतनी गर्मी में आप आये। अपना कीमती समय दिया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। हमारा काम लोगों को जोडऩे का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये। कर्ज माफ किये। बिजली बिल हाफ कर दिया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। हमने साफ दिखा दिया कि पैसा है और किसानों के लिए हमने वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पत्र लीक होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फ़ैल गई है। आरोप पत्र लीक होने की खबर के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और साथ ही पत्रकार वार्ता का आयोजन कर आरोप पत्र का जवाब भी दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पत्र लीक होने पर कहा कि, अमित शाह के कथित आरोप पत्र जारी करने से पहले ही भाजपा का आरोप पत्र हुआ लीक अभी तक मंच पर भी नहीं पहुंचे हैं अमित शाह और सोशल मीडिया में वायरल हुआ आरोप पत्र कल से अजय चंद्राकर के समर्थक उनकी फोटो हटाने से नाराज़ थे। सोचोज् किसने किया लीक?
Adv