बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

    29-Aug-2023

    बतौली। मोटरसाइकिल के तेज रफ्तार पिकअप से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अजय लोहार उर्फ डब्लू गंभीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया जहाँ इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गयी। घटना बतौली से 5किमी दूर बगीचा मार्ग की है। घटना के बाद तीनों गंभीर घायलों को स्थानीय अस्पताल से अंबिकापुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अविनाश राम उर्फ लोली, अजय लोहार उर्फ डब्लू,व सुनील मोटरसाइकिल से बिलासपुर की ओर से आ रहे थे। बगीचा रोड में बतौली की ओर से जा रही पिकअप से बाइक सवार टकरा गए। यूपी 64 एटी 8384 का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। घायलों में सभी को सिर,पैर में गम्भीर चोट आई है। उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पिकअप में किसी प्रकार की कोई वारदात ना हो जाए इसके लिए पुलिस सतर्क दिखाई दी।

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी गंभीर, 16 सितंबर को बस्तर में रहेंगे केजरीवाल

    29-Aug-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी एक्शन मोड पर है. रायपुर के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं. यहां जनसभा में केजरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं. हुपेंडी ने कहा, जनसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. जनसभा में सीएम केजवरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे. बता दें कि रायपुर में हाल ही में केजवरीवाल ने प्रदेश की जनता को 9 गारंटी देकर गए थे. केजरीवाल ने कहा था कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी. ये सबसे बड़ी गारंटी होगी.

  • महादेव ऐप को बंद भारत सरकार कर सकती है राज्य नहीं: सीएम भूपेश बघेल

    29-Aug-2023

    रायपुर। दिल्ली में ईडी के अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, सीबीआई ने ईडी के अधिकारी को गिरफ्तार किया है. यहां भी एक्सटॉर्शन की बात होती है. यहां भी सही जांच किया जाए तो बहुत लोगों को एक्सटॉर्शन करके यह काम हुआ है. सीएम ने कहा, दूसरी बात महादेव एप की बात है तो छत्तीसगढ़ में हमने कार्रवाई की है. यह लोग हमको बदनाम करने की कोशिश करने में लगे हैं. बड़ी बात यह है कि महादेव ऐप को बंद भारत सरकार कर सकती है, राज्य सरकार नहीं कर सकती है. बीजेपी और केंद्र सरकार बताए कि यह बंद करेंगे कि नहीं करेंगे और नहीं कर रहे हैं तो उनकी हिस्सेदारी क्या है। 

  • अम्बिकापुर के कान्हा होटल में सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    29-Aug-2023

    अम्बिकापुर। माँ महामाया की नगरी अम्बिकापुर के कान्हा होटल में एक कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे अंक भारती के संपादक एवं समाज सेवी आदरणीय डॉ रविन्द्र कुमार वर्मा जी जिला जशपुरनगर, जो कि एक अंक एवं हिंदी भाषा के बचाव के प्रबल एवम सशक्त व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है, जिनके द्वारा हिंदी बचाओ के साथ साथ शासकीय हिंदी स्कूल बचाव की ओर अपना कदम बढ़ाते हुये माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हिंदी भाषा में ही याचिका दायर कर स्वयं उपस्थित हो हिंदी में अपनी बातों को रखा। हिंदी भाषा के सामाजिक दूरगामी सुरक्षा हेतु शासकीय हिंदी पुरातन एवं नामचीन विद्यालयों को पुर्व की भांति यथावत बने रहने हेतु अपठ्ठड्ड वाद रखा और 100 प्रतिशत शासकीय विद्यालय पूर्वत सेटअप के अनुसार यथावत संचालित होते रहने हेतु निर्णय प्राप्त कर विजय प्राप्त किया। इस सम्मान समारोह में डॉ रविन्द्र वर्मा जी के द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए अपनी राष्ट्र और राष्ट्रीय भाषा के साथ शासकीय विद्यालय के सुरक्षा के सम्बंध में भी विस्तृत चर्चा की गई( 

     
    इस सम्मान समारोह में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से प्रबुद्ध प्राचार्य, व्यख्याता, शिक्षक, कार्यालयीन कमर्चारियों अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली, सरगुजा के समस्त शिक्षक/कर्मचारियों के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि जबसे छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद विद्यालय की स्थापना हुई है तब से हिंदी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।जहाँ जहाँ आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुले है वहां धीरे धीरे इन स्कूलों को बंद करने की कोशिश की जा रही है।बतौली के छात्रों ने कई दिनों तक आंदोलन किया था,जिससे उनके परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हुए थे।बाद में व्यवस्था बनाई गई।
  • कला जत्था और एलईडी के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी

    29-Aug-2023

    महासमुंद। जि़ला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य चौराहे तुमगांव फ़्लाई ओवर के पास छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गई। यह प्रदर्शनी 26 अगस्त से शुरू हुई जिसमें एलईडी एवं कला जत्था के ज़रिए राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने पांच साल की योजनाओं के ज़रिए लाभान्वित हितग्राहियों के साथ ही उपलब्धियाँ बताई गई। शासन की छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किए है, वह भरोसेमंद और सराहनीय के साथ प्रशंसनीय है। आम नागरिक बड़ी स्क्रीन (एलईडी) से राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी से योजनाओं को सरलता से समझ रहे है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में दर्शाया गया है। नई पीढ़ी के युवा ने कहा कि युवा शक्ति को भी बखूबी बताया गया है। स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि मय आंकड़ों के साथ जानकारी उपयोगी है।

     
    छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए दिनेश निवासी तुमगांव और उनके साथ आये दोस्त ने कहा कि राज्य सरकार की राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूरों को सात हजार रूपये वार्षिक दी जाने वाली योजना की जानकारी काफी अच्छी लगी। राज्य के गरीब मजदूरों को दी जा रही आर्थिक सहायता योजना सराहनीय है। बेरोजग़ारी भत्ता शिक्षित बेरोजग़ारों जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके परिवार के लिए बहुत राहत मिली है। महासमुंद के छात्र तोरण और राहुल ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बड़ी स्क्रीन (एलईडी) से राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी से योजनाओं को सरलता से समझ रहे है। लोगों को प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनी से निश्चित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। हमें उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे। तमाम लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र होने के बाद भी इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से संबंधित वृहद जानकारी होगी। जि़ला मुख्यालय में आज से लगायी गयी प्रदर्शनी अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रचार सामग्री भी नि:शुल्क वितरित की गई।
  • मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे दीपक बैज, बीजेपी सांसद ने कहा

    29-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री के अडानी वाले सवाल पर भाजपा ने हमला बोला है. सांसद सुनील सोनी ने कहा, मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी बताएंगी निरस्त करना चाहिए या नहीं. मुख्यमंत्री के प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर सांसद सुनील सोनी ने कहा, पत्र लिखने के अलावा मुख्यमंत्री के पास कोई काम नहीं है. खाली आदमी है, 5 साल कुछ किया नहीं है. मुख्यमंत्री को श्वेत पत्र जारी करके बताना चाहिए कि अब तक कितना पत्र लिख चुके हैं. पीसीसी चीफ दीपक बैज के आदिवासी वाले बयान पर सांसद सुनील सोनी ने कहा, दीपक बैज को हरा हरा दिख रहा. दीपक बैज मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे. बगैर जानकारी के बयान दे रहे. अपने आप को सुपरकिंग्स समझ रहे. दीपक बैज को जनता को सुनना चाहिए और संगठन को ठीक करना चाहिए. वो मुख्यमंत्री का प्रवक्ता बनने की सोच रहे. आदिवासियों के हित में आपने क्या किया? बीजेपी ने उनके लिए सडक़, कॉलेज व्यवस्था की. प्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना के लिए बीजापुर को चुना. केंद्र और हमारी डबल इंजन की सरकार थी तभी विकास कार्य हुए. बीजेपी के किये काम का नाम बदल देते हैं. इसके अलावा कोई आदिवासियों की उपलब्धि नहीं है. खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर सांसद सुनील सोनी ने कहा, 5 साल में खिलाडिय़ों के लिए कोई भी योजना सरकार नहीं लाई. हमारी सरकार थी तो उन्हें मेडल देते थे. खिलाडिय़ों को आर्थिक रूप से मजबूत करने नगद देना शुरू किए. अभी खिलाडियों के अंदर आक्रोश है. मैदान में खेल छोड़ बाकी सब काम हो रहा. इंडोर स्टेडियम में खेल के अलावा सब हो रहा.

  • खाद्य मंत्री भगत की पहल पर कई गांवों में विकास कार्य के लिए करोड़ों रूपए मंजूर

    29-Aug-2023

    रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की विशेष पहल पर सरगुजा (अंबिकापुर) जिले अंतर्गत अंबिकापुर, सीतापुर, मैनपाट और बतौली क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 2 करोड़ 21 लाख 22 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यो के स्वीकृति पर जिले के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत अंबिकापुर विकासखण्ड के ग्राम नवापारा खुर्द में मेन रोड पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भालूकछार में पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुम्हारता में ठाकुर पारा रोड में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और मोतीपुर में शहीस दास के घर से सुखराम के घर तक 300 मीटर गली कांक्राटीकरण के लिए 7 लाख 80 रूपए की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम देवगढ़ में मेन रोड प्रभु के घर से रामनंदन के घर तक 300 मीटर की गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, पेटला में दुर्गा पंडाल के पास रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, उलकिया में बरबहला से ईमलीमुड़ा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 7 लाख रूपए, केसला में समुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, सरगा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, बगडोली में डांडपारा मेन रोड मोहन के घर से आशीष के घर तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भुसू में आंगनबाड़ी केंद्र डोमिनीपारा गाराडाड मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुनमेरा में खुर्शीपारा के नेहरू के घर के पास वाली गली में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, मुरता में मुगुल के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और हर्रामार से सरसपारा मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।

     
    मैनपाट विकास खण्ड के ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, पैगा में मनोरंजन के घर से टुकिया की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, कमलेश्वरपुर में चमपरवा मुख्य मार्ग से बिजली मार्ग तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, रजखेता में देवराम के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए, राजापुर में सुकवासुपारा से पंचायत भवन पहुंच मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, हर्रामार में खालपारा में 300 मीटर लंबाई की नाली निर्माण के लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, कतकलो में कोठापारा में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, कोटछाल में सलेहापारा बस्ती में 300 मीटर नाली निर्माण के लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, केसरा के मेन रोड तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए और जजगा में सुखदेव के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है।
  • लड़कियों के बीच छिड़ी जंग, अपशब्द कहते एक-दूसरे को पीटा

    29-Aug-2023

    कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बीच बाजार में सरेआम लड़कियों के ग्रुप में जमकर मारपीट हुई. आपसी विवाद को लेकर वे एक दूसरे से भिड़ गईं. जिससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मारपीट होता देख आस पास के लोगों ने विवाद को शांत करवाया. वहीं कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपर का है. लड़कियों के बीच सरेआम मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पैलेस रोड स्थित बाजार पारा में हुई इस घटना के वीडियो में स्थानीय खालपारा निवासी कुछ लड़कियां एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए बीच सडक़ में मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं. वे एक-दूसरे को अपशब्द कहती हुई मारपीट कर रही है. उनके बीच हाथापाई हो रही है. घटना सोमवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद भी सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस घटना से अंजान है. सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी घटना की शिकायत पुलिस थाने में नहीं की है। 

  • मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन

    29-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।

     
    इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडिय़ों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
  • सांसद सुनील सोनी को युवाओं के सवाल से तिलमिलाना नही चाहिये

    29-Aug-2023

    रायपुर 29 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए उसे भागना नहीं चाहिए। दुर्भाग्य है सदन हो या सदन के बाहर भाजपा के सांसद जवाब देने के बजाय कुतर्क करने में उतारू हो जाते हैं सवाल पूछने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं धमकाते, चमकाते हैं सांसद सुनील सोनी की निष्क्रियता का नुकसान रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को हो रहा है।

     
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि युवाओं ने सांसद सुनील सोनी से पूछा कि अब तक कहां थे? सांसद सुनील सोनी को बताना चाहिए कि उन्होंने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए क्या काम किया है?सवाल तो पूछे जायेंगे? सवालों से इतना ही डर है तो चुनाव क्यों लड़े है। जब जनता ने अपना वोट देकर अधिकार दिया है तो जनता आपसे जवाब और आपके कामों का हिसाब भी मांगेगी।
     
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सुनील सोनी का संपर्क क्षेत्र की जनता से नहीं रहा है कोविड के दौरान भी सुनील सोनी अपने घर में दरवाजा बंद करके घुसे हुये थे। सांसद निधि से जनता को मदद करने के बजाय मोदी की चाटुकारिता में पीएम केयर फंड में सांसद निधि को जमा कर दिया था। सांसद निधि जनता का अधिकार होता है। बीते 2 साल से अधिक हो गया है ट्रेन रद्द हो जा रही है टिकट कैंसिल हो जा रहा है तीज त्योहार पर लोगों को रेल यात्रा से वंचित होना पड़ रहा है सुनील सोनी मौन है? युवाओं के साथ रोजगार के नाम से मोदी सरकार ने जो वादा खिलाफी किया है इससे युवाओं में आक्रोश है।
  • भूकंप के दो झटकों से हिला छत्तीसगढ़, 4.9 रही तीव्रता; सहमे लोग सड़कों पर निकले

    29-Aug-2023

    अंबिकापुर 29 अगस्त 2023। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सोमवार शाम करीब 8.04 बजे भूकंप के जोरदार झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई है। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसर झटका फिर से आया। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 था। एक के बाद एक दो भूकंप के झटकों से लोग सहम गए और घरों से बाहर आ गए। दहशत के कारण लोग घरों में जाने को तैयार नहीं हैं। इससे पूर्व 24 मार्च को अंबिकापुर से लगे सोनपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उत्तरी छत्तीसगढ़ भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील है। उत्तरी छत्तीसगढ़ भूकंप के फॉल्ट जोन में है। सोमवार शाम 8.04 बजे भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप का जोरदार झटका लगने से लोग सहमकर घरों से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद लोग वापस घरों में लौटे को भूकंप का दूसरा झटका आया। 8.26 बजे आफ्टरशॉक की तीव्रता पहले आए भूकंप से कम थी। लगातार दो झटकों के कारण लोग घरों में जाने से भी कतरा रहे हैं।

     
    प्राथमिक सूचना में भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से चार किलोमीटर के दायरे में बताया गया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई जा रही है। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी रिएक्टर स्केल पर 3.8 बताई गई है। भूकंप का झटका सरगुजा जिले के साथ सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया जिले के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। वहीं सूरजपुर जिले के भटगांव एवं विश्रामपुर क्षेत्र में एसईसीएल की भूमिगत खदानों में भूकंप का तेज झटका महसूस किए जाने की खबर है। अब तक हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।
     
    एक वर्ष में सरगुजा संभाग में आए भूकंप
     
    इसके पूर्व 24 मार्च की सुबह 10.28 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से छह किलोमीटर दूर सोनपुर था।
    10 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकपं का केंद्र बैकुंठपुर से सात किमी की दूरी पर गेज बांध के करीब था।
    04 अगस्त 2022 को 11.57 बजे 3.7 मेग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र सूरजपुर से 11 किलोमीटर दूर भूतल से 10 किलोमीटर अंदर था।
    29 जुलाई 2022 को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर के पास सोनहत क्षेत्र में धरातल से 16 किलोमीटर की गहराई में था।
    11 जुलाई 2022 को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर के पास सोनहत क्षेत्र में धरातल से 16 किलोमीटर की गहराई में था।
     
    उत्तरी छत्तीसगढ़ में भूकंप के कई केंद्र- फाल्ट जोन में सरगुजा
     
    सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है। 10 अक्टूबर 2000 को कोरबा-सरगुजा के बीच सुरता में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका व्यापक असर हुआ था। वहीं वर्ष 2001 में अंबिकापुर क्षेत्र के गोरता में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मंत्री मोहन मरकाम ने किया शुभारंभ, गेड़ी दौड़ में मंत्री रहे अव्वल; अफसर रह गए पीछे

    28-Aug-2023

    कोंडागांव 28 अगस्त 2023। कोंडागांव में मंत्री मोहन मरकाम ने जिला स्तरीय तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम मैदान में शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी सहित जिले के प्रतिभावान बच्चे, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के महिला वर्ग के मध्य रस्सा खींच का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम के द्वारा सीटी बजाकर की गई। मैच में जनप्रतिनिधि महिला वर्ग विजेता रहीं।

     
    पुरुष वर्ग जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी के मध्य गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, द्वितीय स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने विजेता सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। 
     
    उद्घाटन अवसर पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोंडागांव, आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय तहसीलपारा के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो काफी रोचक रहा। जिसे देखकर मंत्री मरकाम ने स्वागत गीत में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोंडागांव एवं स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील पारा को नगद पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित किया।
  • एसईसीएल को जमीन नहीं देने का ऐलान, ग्रामीणों ने की बैठक, दर्जन भर गांवों के लोग हुए शामिल

    28-Aug-2023

    रायगढ़ 28 अगस्त 2023। मंडी प्रंगाण उरबा में कोयला प्रभावित पेलमा सेक्टर 1 के प्रभावित ग्रामीणों द्वारा बैठक किया गया। एसईसीएल क्षेत्र पेलमा, उरबा, हिंझर, लालपुर सड़क, लालपुर खार, जरहीडीह, मडवाडुमर, सक्ता, मिलुपारा के लोग बैठक मे सामिल हुए और एस.ई.सी.एल, के द्वारा एम.डी.ओ. मोड मे पेलमा क्षेत्र को दिया गया है जिसके सबंध मे र्चचा किया गया और जिसमें सर्व सम्मति से जमीन न देने का निर्णय लिया गया।

    विदीत हो की कोयला प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है और 2010 से ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर कोयला खदान न देने का निर्णय लिया जा रहा है और शासन प्रशासन को इस बात का अवगत हर समय कराया जा रहा है प्राकृतिक संसाधनों एवं प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस क्षेत्र में ग्रामीण खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं और वह चाहते हैं कि उनका जल जंगल जमीन पर्यावरण नष्ट ना हो विकास के लिए विद्युत की आवश्यकता होती है जिसकी और भी कई विकल्प हैं उन विकल्पों का उपयोग कर विद्युत उत्पादन किया जाए ना कि एक बसे बसाए सुंदर क्षेत्र को तबाह किया जाए कोयला खदान से तबाही के सिवा और कुछ क्षेत्र वासियों को नसीब नहीं होता है पूर्व में भी इस क्षेत्र में कई तरह की खदान है खुल चुकी हैं और उन खदानों से प्रभावित लोगों को विस्थापन जैसे समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है जिसमें किसी प्रकार की कोई सुविधा देखने को नहीं मिली है इन सभी स्थितियों को देखते हुए ग्रामीण चाहते हैं कि यह क्षेत्र बचा रहे और यहां कोयला खदान ना हो इसके लिए आज पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा एक मीटिंग कर निर्णय लिया गया कि एमडीओ को रद्द किया जाए और इस आदेश को वापस लिया जाए। आज की इस बैठक में क्षेत्र के सरपंच पांच गांव के वरिष्ठ लोग युवा महिला पुरुष बच्चे सभी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से पेलमा से सरपंच सन कुमारी चक्रधर राठिया, ग्राम गोटिया ओमप्रकाश नायक, बंशीधर नायक संतोष राठिया, किरपा राठिया, अक्षय नायक, शिव पटेल, आनंद राठिया, उरबा से सरपंच राम दुलारी नकुल राठिया, बंशी राठिया, रामरतन राठिया, शांति लाल राठिया, भानु राठिया, पोख राज राठिया, हिंझर सरपंच टिकेश्वर राठिया गंगा राठिया, जरहीडीह से दुर्योधन गुप्ता ,लुकेश्वर, लालपुर से सुरेन्द्र गुप्ता, डमरू धर, डोल नारायण, प्रमोद गुप्ता, मडवाडुमर से गोपाल पटेल, पिन्टू पटेल राजु पटेल, उमेश पटेल, चन्द्रभान, हेमराम पटेल एवं अन्य क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
  • ब्रांडेड शराब बेचने वाले 2 युवक गिरफ्तार

    27-Aug-2023

    रायुपर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी क्रम में दिनांक 26.08.2023 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा की ओर से चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखे है तथा रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद टोल नाका पास नाकाबंदी लगाई गई। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख चिन्हांकित कर रोकवाया गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दिलीप बेहरा एवं रामेश्वर यादव निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब एवं बीयर रखा होना पााया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दिलीप बेहरा एवं रामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 38 बॉटल अंग्रेजी शराब, 31 बॉटल बीयर एवं 6 पौवा अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन सी जी 04 पी सी 7684 जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 506/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी- 01. दिलीप बेहरा पिता स्व. लोकनाथ बेहरा उम्र 38 साल निवासी अरविंद नगर न्यू पेंशन बाडा आदिवासी हास्टल के पीछे कुन्दरा पारा रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर। 02. रामेश्वर यादव पिता शत्रुहन लाल यादव उम्र 21 साल निवासी भठभेरा थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार हाल पता- जय स्तंभ चौंक मल्टी लेवल पार्किंग गोलबाजार थाना गोलबाजार जिला रायपुर। 
  • 13 मिठाई दुकानों को नोटिस

    27-Aug-2023

    दंतेवाड़ा। राखी त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा विभिन्न होटलो. मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के परिसर का निरीक्षण किया गया एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच हेतु लिया गया। मिठाई की दुकानों में निरीक्षण के दौरान खुली मिठाई के ट्रे पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अनिवार्यत: उल्लेख करने सभी को निर्देश दिया गया। इस दौरान दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न स्थानों गीदम, दंतेवाड़ा, बचेली, किरंदुल, बारसूर, नकुलनार आदि क्षेत्रों के खाद्य परीसरों का निरीक्षण किया गया एव चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल जैसे पेड़ा, बर्फी जलेबी, पनीर, दूध, दही, नमकीन, आटा, बेसन, मैदा, सूजी, दूध से बनी मिठाइयां आदि की तुरंत जांच की गई। निरीक्षण एक सैपलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 61 सैंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिया। निरीक्षण एवं सैपलिंग के दौरान जो भी खाद्य पदार्थ उपयोग के अनुकूल नहीं पाया गया एवं अमानक पाया गया, उन्हें तुरंत नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यापारी का नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भी दी गई की गलती दोबारा पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही एवं लाइसेंस निलंबित भी की जावेगी। खाद्य प्रतिष्ठान जिनके पास खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया था एक्सपायर होना पाया गया।

    विभिन्न व्यापारियों को कुल 13 नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु पूनम होटल किरन्दुल से कलाकंद, विधान होटल किरंदुल से खोवा, जे. एम.डी. स्वीट्स बचेली से खोवा, राजस्थान बीकानेर बचेली से लाल पेडा, बाबा होटल बचेली से खोवा एवं लाल पेडा, जे. एम.डी. स्वीट्स गीदम से खोवा, लखन होटल से बर्फी, पवन स्वीट्स एण्ड नमकीन ऑवराभाटा, देवभोग स्वीट्स, गुप्ता स्वीट्स, राजस्थान स्वीट्स, बीकानेर ऑवराभाटा से लड्डू, कलाकंद, बर्फी, रसगुल्ला, मलाई पेड़ा, काजू कतली का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुस्मित देवांगन, नमूना सहायक प्रशांत सलाम एवं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के स्टाफ लंब टेक्निशियन की टीम उपस्थित रहे। 
  • विधायक से क्षेत्रवासी नाराज, मंत्री से की नए प्रत्याशी की डिमांड

    27-Aug-2023

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव पहली बार बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे, यहां राजपुर में उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद स्थानीय मंडी प्रांगण उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनके मन की बात जानी। सत्ता और संगठन के बीच चल रही दूरी का गुस्सा यहां देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एक मंच से आगामी विधानसभा चुनाव में नए प्रत्याशी की डिमांड कर दी। आज के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज को आमंत्रण भी नहीं दिया था। इस दौरान जब मंडी प्रांगण में जिला अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने डिप्टी सीएम के सामने खुलकर अपनी बात रखी और उन्होंने खुले मंच से कहा कि विधायक चिंतामणि महाराज के कारण पार्टी कमजोर हुई है और लोगों का संपर्क भी टूट रहा है। सामरी विधानसभा से इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 35 दावेदारों ने अपना आवेदन दिया है ऐसे में पार्टी के लोगों ने नए उम्मीदवार की मांग की है। 

  • ऑनलाईन हथियारों की खरीदी करने पर वालों के हथियार जब्त, पुलिस रख रही नजर

    27-Aug-2023

    रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर एक और जहां धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीं साइबर सेल की टीम अपराधों पर नियंत्रण के लिए ऑनलाइन मंगाए जा रहे हथियार, औजार जिनमें एयर गन, बटन चाकू, गुप्ती, स्टिक पर नजर रखे हुए है। एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील, अमेजन, मीशो, फ्लिपकार्ट इत्यादि से हाल ही में खरीदी किए गए ऐसे हथियार और औजारों क्रय करने वालों की जानकारी लिया गया जिसमें ज्यादातर युवा वर्ग के खरीदार पाए गए। जो फैसी और खतरनाक हथियार का आर्डर किए हुए थे। कई ऑर्डर साइबर सेल की टीम ने कैंसिल कराया गया, कई ऑर्डर डिलीवरी हो चुके थे जिन्हें साइबर सेल की टीम द्वारा क्रयकर्ता को सामानों की उपयोगिता के संबंध में तस्दीकी के लिए साइबर सेल बुलाया गया । इस दौरान साइबर सेल ने मुहिम चलाकर 2 दर्जन से अधिक चाकू, एयर गन, गुप्ती, बटन चाकू, स्टिक जब्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। सभी को पहली बार में समझाइश दी गई है दोबारा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों को इस प्रकार के खतरनाक हथियार की खरीदी करने से रोके और उनके आसपास यदि कोई ऐसी खतरनाक हथियार की खरीदी करते देखा गया है तो संबंधित थाने को सूचित करें । ऑनलाइन शापिंग साइट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर साइबर सेल की टीम द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

  • मौसम विभाग का अलर्ट, भारी से अधिक भारी बारिश के लिए हो जाएं तैयार

    27-Aug-2023

    नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में इन दिनों भारी बरसात देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 और 28 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश से बहुत भारी बारिश होगी। हालांकि, कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक ज्यादा बारिश के संकेत नहीं हैं। नॉर्थईस्ट इंडिया के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। पूर्वी भारत की बात करें तो सब हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 27 अगस्त, अंडमान और निकोबार में 28 और 29 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, केरल और तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक काफी गर्मी भरा मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

    तेलंगाना को कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मौसम वज्ञिान केन्द्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के कोमाराम, भीम, आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सद्दिीपेट और यदाद्री भुवनगिरी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पडऩे के अनुमान हैं। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई।
    मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में अगले एक हफ्ते में बारिश होने के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान दो सितंबर को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम टेम्प्रेचर की बात करें तो यह 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, भले बारिश नहीं हो, लेकिन अगले हफ्ते दिल्ली के आसमान में बादल जरूर छाए रहने के आसार हैं। इसके अलावा, 27 अगस्त को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • युवती की जिंदगी से तहसील के बाबू ने खेला, घरवालों को भी धमकी दी

    27-Aug-2023

    बलरामपुर-रामानुजगंज। तहसील दफ्तर मे जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची युवती से तहसील दफ्तर के बाबू ने पहले दोस्ती कर ली। फिर उससे शादी करने का झांसा दे 6 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। ट्रांसफर के बाद भी युवती को होटल में बुला झांसे में ले दफ्तर का बाबू दुष्कर्म करता रहा। मन भर जाने के बाद उससे शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी लिपिक खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सिलसिले में सन 2015 में वह तहसील कार्यालय शंकरगढ़ गई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात 30 वर्षीय बाबू अनुप कुमार एक्का से हुई। अनुप कुमार का तहसील दफ्तर शंकरगढ़ में लिपिक के पद पर पदस्थ था। उसने युवती को प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की थी। जिसके बाद उनकी दुबारा मुलाकात 3 जनवरी 2017 को घिर्रा मेला में दोबारा उससे मुलाकात हुई। इस दौरान बाबू ने उससे उसका मोबाइल नंबर मांग लिया और उसे फोन करने लगा। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी 2017 को सरकारी क्वार्टर में अनूप कुमार एक्का ने मिलने बुलाया।
    पीडि़ता ने बताया कि इस दौरान अनुप कुमार एक्का ने अपने प्यार के इजहार उससे किया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान बाबू का ट्रांसफर अंबिकापुर हो गया, तब भी बाबू उसे अंबिकापुर में बुलाकर होटल में ले जाकर उससे संबंध बनाता रहा। युवती जब भी आरोपी बाबू से शादी के लिए बात करती तो वह टालमटोल कर जल्द शादी की बात कह उसे झूठा आश्वासन देता रहा।
    युवती ने जब ज्यादा दबाव बनाया तब आरोपी बाबू अनुप कुमार एक्का ने उसे धमकाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। और 20 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ पीडि़ता के घर पहुंच कर घरवालों के सामने ही शादी नहीं करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लिपिक अनुप कुमार एक्का के खिलाफ धारा 376 का अपराध दर्ज कर लिया है।
  • रमन सिंह के यहां ईडी जांच हो, सीएम भूपेश बघेल ने किया संपत्ति कई गुना बढऩे का दावा

    27-Aug-2023

    रायपुर। महादेव पर हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ईडी और बीजेपी पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा, ईडी लोकतंत्र के लिए ख़तरा बन गया है. बीजेपी ईडी दुरुपयोग कर रही है. बीजेपी ने हार स्वीकार कर लिया है. पूरे छत्तीसगढ़ में ईडी चुनाव लड़ रही है. भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कल कहा आने वाले दो महीने में और क्या-क्या होता है देखिए. ये एक विभाग में जाते हैं कुछ नहीं मिलता तो फिर दूसरे विभाग में जाते हैं. महादेव को लेकर हम लोगों ने कार्रवाई की लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. मुख्य लाभार्थी है उस पर कार्रवाई इनका उद्देश्य नहीं है. आगे भूपेश बघेल ने कहा, सीएजी का रिपोर्ट कहती है कोई गड़बड़ी नहीं हुई. नियम में संशोधन हुआ, उसके बाद ईडी को असीमित अधिकार मिल गया है. वो किसी को भी गिरफ़्तार कर सकते हैं. एक बार कोई जेल गया बेल होने की संभावना नहीं है.

    मारपीट कर लोगों से पूछताछ हो रही है. इसके बाद उनसे कहा जाता है, जेल जाना है या फिर हस्ताक्षर करें. भय दिखाकर गिरफ़्तारियां हो रही है. महादेव में सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. बहुत सारे मोबाइल लैपटॉप ज़ब्त हुए और अनेकों की गिरफ़्तारी हुई. दो लोग बाहर हैं उनको पकडऩे के लिये ताक़त नहीं लगा रहे हैं. बाक़ी राज्यों में भी पैसा लिए लेकिन सिर्फ़ छत्तीसगढ़ में कार्रवाई हो रही है. आगे भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि, रमन सिंह की संपत्ति कई गुना बढ़ी उस पर ईडी कब जांच करेगी. आज ज़िला कांग्रेस कमेटी ज्ञापन देने ईडी कार्यालय जाएगी. कल से ईडी कार्यालय के ख़िलाफ़ धरना दिया जाएगा. जनता के बीच जाएंगे जनता से बड़ा कोई नहीं होता। 
Top