बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है राज्य सरकार: रमन सिंह

    25-Aug-2023

    रायपुर। प्रदेश में ईडी की कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान मच गया है. सीएम भूपेश ने ईडी की कार्रवाई को लेकर दिल्ली में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर तीखा हमला बोला था. अब सीएम बघेल के बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया है. रमन सिंह ने कहा, सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है. घोटाले में इतने लिप्त हैं कि, उनको दिल्ली जाकर बताना पड़ रहा है कि वह बेदाग हैं. अब नया मामला इन्हें बवंडर की तरह फसाता नजर आ रहा है. आगे रमन सिंह ने कहा, पूरे देश में दुर्ग और भिलाई को केंद्र बनाकर करोड़ों अरबों रुपए महादेव सट्टा एप्प में लगाया जा रहा है. सचिवालय के प्रमुख अधिकारियों के नाम इसमें लिप्त हैं. करोड़ों रुपए का अवैध लेनदेन इसमें पाया गया. श्वष्ठ तो अपनी कार्रवाई करेगी ही, इसमें सफाई देने की आवश्यकता नहीं है।  सीएम द्वारा भाजपा को रिटर्न गिफ्ट दिए जाने वाले बयान पर रमन सिंह ने कहा, काठ की हांडी है, एक ही बार चढ़ती है. दोबारा जनता उनके बातों पर भरोसा नहीं करेगी. इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ जनता सरकार बना कर देगी. इसका पूरा विश्वास है। 

     
  • रायपुर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए नामों का पैनल भेजा

    25-Aug-2023

    रायपुर। विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश करने के लिए अब वक़्त ख़त्म हो चुका है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अब सामने आये नामों को जिला कांग्रेस कमिटी को भेज जा रहे है। फिलहाल रायपुर शहर की चार सीटों उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और ग्रामीण के लिए भी दर्जनों नाम सामने आये थे। वही अब ब्लॉक कांग्रेस ने अपनी अनुशंसा करते हुए तीन-तीन नामों का पैनल जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया गया है। जिन नामों का पैनल भेजा गया है उनमे रायपुर दक्षिण से सन्नी अग्रवाल, आकाश शर्मा और प्रमोद दुबे। रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, अजीत कुकरेजा और डॉ. राकेश गुप्ता का नाम। रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, श्रीकुमार मेनन और सुबोध हरितवाल का नाम व रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, संदीप साहू और नागभूषण राव का नाम शामिल है। 

  • अनुजाति जनजाति छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि

    25-Aug-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित किये जाने वाले छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के अनुरूप योजना के संचालन के लिए वित्त विभाग ने 87 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अच्छी व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये हैं। इसके अनुरूप छात्र-छात्राओं के लिए उचित भोजन व्यवस्था हेतु छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अनुरूप योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया गया।

  • आम जनता के बीच हथकरघा उद्योग के प्रति जागरूकता लाना प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य _ राष्ट्रीय सेवा योजना

    25-Aug-2023

    रायपुर/ कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन, आईक्यूएसी प्रकोष्ठ और बी.एड के संयुक्त तत्वाधान में विश्व हथकरघा दिवस को हैंडलूम प्रोडक्टस प्रर्दशनी के रूप में मनाया गयाl प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने विश्व हथकरघा दिवस को मनाने के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद है हैंडलूम प्रोडक्ट और इन्हें बनाने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देना क्योंकि हैंडलूम हमारे भारत की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है, या यूं कहे की पहचान हैlपहनावे से लेकर घर की सजावट और अनेक दैनिक उपयोगी वस्तुओं जिससे इस इंडस्ट्री में रोजगार बढ़ रहे हैं और यह लोगों को आत्मनिर्भर बनकर रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं,आज महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाया गया हैl

     प्रीति इंदौरकर विभागध्यक्ष शिक्षा ने बताया कि लघु और मध्यम उद्योग को बढ़ावा देना बुनकर समुदाय को सम्मानित करना और भारत के सामाजिक आर्थिक विकास में अनेक योगदान को सराहने के मकसद के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रति विद्यार्थियों को आकर्षित करना तथा उसे हैंडलूम प्रोडक्ट के प्रति जागृत करना हैl 
    प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि भारतीय हथकरघा लोगों के गरीबी से लड़ने में एक अस्त्र साबित हो सकता है उसी तरह जैसे स्वतंत्रता के संघर्ष में स्वदेशी आंदोलन थाl हथकरघा उत्पाद जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी को रोजगार उपलब्ध करते हैं वहीं यह पर्यावरण के अनुकूल भी है और आज पर्यावरण की रक्षा,सुरक्षा तथा संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है आज महाविद्यालय के बीएड विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा और कड़ी मेहनत द्वारा बहुत से ऐसे सामग्रियां इस प्रदर्शनी में रखा है जो उनके प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रही है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में हैंडलूम प्रोडक्ट का होना निश्चित ही आत्मनिर्भर भारत की ओर विद्यार्थियों को तथा युवाओं को प्रेरित करेगाl
     प्रदर्शनी में मुख्य रूप से बीएड. विद्यार्थी जितेंद्र,रूपाली,डाकेश्वरी पार्वती,सूरज,ओमभारती,अनामिका,पल्लवी,हनी,हीलेश्वरी,उर्वशी,दीपक,कोमल शाहरुख,टोमन द्वारा प्रर्दशनी लगाया गया 
     महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय अग्रवाल,डॉ.मनीष जैन एवं आशीष अग्रवाल ने शुभकामना देते हुए कहा कि हथकरघा उद्योग के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे आयोजन सहयोगी सिद्ध होंगे और इसमें बुनकरों को सम्मानित किया जाना चाहिएl विश्व हथकरघा दिवस प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्ष छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किए l
  • किसान सेना ने घुमरिया नाला बैराज में कुलापा बना कर पानी देने की मांग

    25-Aug-2023

     खुर्सीपार पदगुडा के सैकड़ों एकड़ धान मरने के कगार पर

    निर्माण कार्य में लपरवाही बरतने के कारण खेतों में नहीं पहुंच कर नाला में बह रहा पानी
     
    राजनांदगांव/छुरियां राजनांदगांव जिले के ब्लांक छुरियां में स्थित घुमारिया नाला बैराज का पानी नहर नाली निर्माण कार्य में लपरवाही बरतने के कारण नहीं मिल पा रहा है यही वजह है कि किसान परेशान हैं शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश बघेल ने कहा कि आज किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने छुरियां ब्लाक के ग्राम खुर्सीपार एवं पदगुडा के किसानों से मुलाकात की और बैठक ली बैठक में किसानों ने कहा कि घुमारिया नाला बैराज केनाल चैन क्रमांक 423 खुर्सीपार मेन रोड दाया तरफ पदगुडा एवं खुर्सीपार के किसान कुलापा बनाने की मांग कर रहे हैं ताकि खेतों को पानी मिल सके यह मांग लम्बे समय से किया जा रहा है लेकिन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह की सैकड़ों एकड़ खेतो में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और पानी नाला में बह रहा है
  • अरविंद केजरीवाल 16 सितंबर को बस्तर में करेंगे बड़ी जनसभा

    25-Aug-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरी ताकत बनने का प्रयास कर रही आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। रायपुर में दो और बिलासपुर में दो कार्यक्रम करने के बाद केजरीवाल ने बस्तर जाने का फैसला किया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान व राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/सचिव ,लोकसभा अध्यक्ष/सचिव, जिला अध्यक्ष/सचिव व कार्यकर्ता साथियों को सूचित किया है। ये राष्ट्रीय नेता 16 सितंबर को जगदलपुर आ रहे है। प्रदेश सहित बस्तर संभाग के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी निर्धारित समय तक पूरी कर लें। 

  • चुनाव से पहले नियमितीकरण कठिन, टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

    24-Aug-2023

    रायपुर। संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. सिहंदेव ने कहा, चुनाव से पहले नियमितीकरण कठिन लग रहा है. मैं जरूर घोषणा पत्र में रखा था, लेकिन दिक्कत आ रही है. ईडी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, ईडी कैसा व्यवहार कर रही है? ईडी क्या संदेश देना चाहती हैं? कांग्रेस अधिवेशन में ईडी कार्रवाई करे, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्रवाई करे, भाजपा कांग्रेस को दबाना चाहती है. कांग्रेस का मनोबल तोडऩा चाहते हैं. रूटीन एक्टिविटी करिए जो भी जानकारी है एक्शन लीजिए कौन आपत्ति करेगा.

    सिंहदेव ने कहा, महादेव एप संज्ञान में आते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्शन लिया. बचाने का कोई सवाल नहीं, गलत हो रहा है तो कार्रवाई करें. जब कांग्रेस टिकट के रूरु्र सिलेक्शन की प्रक्रिया कर रही है तो आप क्या करना चाह रहे हो?

     

  • लेनदेन को लेकर किसान की हत्या, सभी हत्यारे फरार

    24-Aug-2023

    कोरबा। जिले के तेंदुवाही गांव में पैसे के लेनदेन में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के सीने और सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, तेंदुवाही गांव का रहने वाला किसान ओमप्रकाश राजवाड़े बिरदा गांव में मुंडा यादव नाम के शख्स से रुपए लेने के लिए गया था। ओमप्रकाश ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए मुंडा को रुपए उधार दिए थे, लेकिन वो पैसे वापस नहीं लौटा रहा था। यहां तक कि उसने ओमप्रकाश का फोन उठाना भी बंद कर दिया था।
    बुधवार को भी फोन नहीं उठाने पर ओमप्रकाश बिरदा गांव मुंडा यादव से मिलने गया। यहां दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मुंडा यादव के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए और इन सबने मिलकर ओमप्रकाश की डंडे और हाथ-पैर से जमकर पिटाई कर दी। हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने सीने और सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मुख्य आरोपी और उसके साथी फरार हो गए। इधर परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
  • टायर फटने से बस में लगी आग, सवार थे 45 यात्री

    24-Aug-2023

    जगदलपुर। जगदलपुर से ओडिशा के लिए निकली यात्री बस का टायर बोरीगुमा के पास फट गया, जिससे आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस जलकर खाक हो गई। इस घटना में सबसे खास बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री भाग कर सुरक्षित हो गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि गुरुवार की सुबह गुप्ता ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी, बस में 45 यात्री सवार थे। सुबह करीब 8 बजे के लगभग बोरिगुमा के पास चलती बस का टायर फटने से आग लग गई। घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर सहित बस में सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकाल कर जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही दमकल कर्मी तत्काल पहुंचे और बस में लगी आग को बुझाई। इस दौरान बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। 

  • गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, फिर आरोपी ने दोस्त को भी उतार दिया मौत के घाट

    24-Aug-2023

    बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाटा में दो युवकों की हत्या के बाद सनसनी मच गई। आरोपियों ने प्रेमिका से मिलने आये साइकिल स्टैंड में काम करने वाले युवक की चाकू और डंडे मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने अपने एक साथी को इस वारदात को कबूलने का दबाव बनाया। नहीं माना तो उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    दरअसल, मृतक राजेश रावत निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहता था और तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था. बीती रात 2& अगस्त को अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था। यहां पर उसने कुछ नशेडिय़ों से गर्लफ्रेंड का पता पूछने लगा। इस दौरान आरोपी युवकों के द्वारा आने का विरोध करते हुए मृतक से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नशेड़ी लडक़ों ने मृतक के साथ चाकू, लाठी और डंडा से मारपीट कर हत्या कर दी।
    घटना के बाद मुख्य आरोपी बडक़ा यादव ने अपने साथी नानदाउ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया। नानदाऊ ने विरोध किया तो मुख्य आरोपी बडक़ा यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर वार कर उसकी भी हत्या कर दी। थाना से पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और मुख्य आरोप बडक़ा यादव सहित राममोहन बंजारे रमजान खान गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को गिरफ्तार किया गया।
    घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को आरोपी मृतक नानदाउ अपने पास रखा था। जिसकी खोजबीन के द्वारा आज सुबह नानदाउ का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाडिय़ां में मिला। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • रायपुर के ब्लॉकों में कांग्रेस की बैठक आज से होगी शुरू

    24-Aug-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। चुनावी दंगल में बीजेपी ने 21 सीटों पर पहली लिस्ट क्या जारी की बीजेपी पर कांग्रेस जमकर बरसी लेकिन अब हाल कुछ जुदा नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने टिकट की दावेदारी के लिए 22 अगस्त की तारीख तय की थी।

    यानी अब दावेदारी का समय भी बीत चुका है। मिली जानकारी के अनुसार आज से रायपुर ब्लॉकों में कांग्रेस की बैठक होगी। कांग्रेस के दावेदारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। ब्लॉक से 5 नामों का पैनल ष्ठष्टष्ट को आएगा। वहीं आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार कांग्रेस के सामने अपने ही घर में चुनौती है। 90 विधानसभा सीटों पर 2000 से अधिक दावेदार ताल ठोक चुके हैं जिस पर बीजेपी भी तंज कस रही है।
    सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन सीट और कुछ गिनी चुनी सीटें छोड़ दें तो क्या डिप्टी सीएम और क्या कैबिनेट मंत्री, हर एक सीट पर दावेदारों की फौज खड़ी हो गई डिप्टी सीएम सिंहदेव की सीट से गुरप्रीत बाबरा ने दावेदारी पेश की तो सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजधानी रायपुर की सीटों पर दमखम दिखा रहे हैं।
  • पार्किंग कर्मचारी की हत्या, रास्ता रोककर बदमाशों ने मारा चाकू

    24-Aug-2023

    बिलासपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस से बिना खौफ खाए अपराध को अंजाम दे रहे हैं. एक ताजा मामला हत्या का सरकंडा थाना क्षेत्र से आया है. यहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है। 

    जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र के इमली भाटा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी. मृत युवक का नाम राजेश रावत उर्फ चकरा गोलू राजेन्द्र नगर का रहने वाला था. निगम की पार्किंग में काम करता था. बताया जा रहा है कि देर रात राजेश बाइक से अपने ओर जा रहा था तभी अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस जांच में जुट गई है. मामले में पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
  • सीएम ने जन्मदिन पर श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि बढ़ाई

    24-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये करने और राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा शामिल है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण-नवीन आवास क्रय करने के लिए राशि 50 हजार रूपए मंडल द्वारा एकमुश्त देने का प्रावधान है, इस योजना की राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपए करने की घोषणा की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायता श्रमायुक्त कार्यालय किए जाने की घोषणा की गई।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर से लेकर अनुसूचित वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस कड़ी में आज श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 हजार 507 हितग्राहियों को एक करोड़ 81 लाख रूपए की राशि का वितरण कर लाभान्वित किया। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक हितग्राही को 5 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 6 हितग्रहियों को 3 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 500 हितग्राहियों को 20 हजार रूपए प्रति हितग्राही के मान से एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत एक हजार 860 महिला हितग्राही को 68 लाख 19 हजार रूपए तथा 140 पुरूष हितग्राहियों को 5 लाख 18 हजार रूपए की देय राशि शामिल है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल सहित श्रम मंडल के पदाधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा

    24-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का तोहफा दिया। कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे और छठवें माले पर बने इस बीपीओ सेंटर का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर की स्थापना लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। इस बी.पी.ओ. सेंटर के जरिए छत्तीसगढ़ के युवा कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसायों से जुड़ेंगे।

    बीपीओ सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की जरूरत महसूस हो रही थी, जहां काम करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व कॉलेज में पढ़ रहें युवाओं को पूरी दुनियां से जुडक़र अपने कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुडक़र स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
    उल्लेखनीय है कि देश में अपने तरह का अनोखा मॉडल है जिसमें सरकार एक सेतु बनकर सर्विस प्रोवाइडर्स को स्थानीय युवाओं को रोजग़ार के लिए आमंत्रित कर रही है । इस बीपीओ सेंटर में पूरी अधोसंरचना सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है । सर्विस प्रोवाइडर्स को भी राज्य सरकार ने आमंत्रित किया है और राज्य के युवाओं को रोजग़ार उपलब्ध कराया है। बीपीओ सेंटर में कार्यरत युवाओं को 15 से 18 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेगा।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करते हुए यहां काम करने के लिए 100 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर में छत्तीसगढ़ के 500 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए लगभग एक हजार आवेदन मिले थे। तीन दिन की स्क्रिनिंग प्रक्रिया के बाद इनमें से साढ़े छह सौ युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।  
    साक्षात्कार के बाद 100 युवाओं का चयन बीपीओ में काम करने के लिए किया गया है। शेष चार सौ युवाओं का चयन भी आने वाले 10-15 दिनों में कर लिया जाएगा और एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें बीपीओ में नौकरी दे दी जाएगी। बीपीओ सेंटर के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।
    इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित पार्षद श्री जितेन्द्र अग्रवाल एवं आकाश तिवारी भी मौजूद रहे।
  • राहगीरों से लूटपाट, तीन लूटेरे गिरफ्तार

    24-Aug-2023

    रायपुर। पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22/08/2023 को अडानी पावर प्लांट ग्राम रायखेड़ा थाना खरोरा जाने के लिये रात्रि करीबन 01:00 बजे तिल्दा स्टेशन पर आया, रात्रि अधिक होने से यह लोगो से लाज के बारे में पूछताछ कर तिल्दा दिनदयाल चौक से विजय लॉज सिंधी केम्प की तरफ जा रहा था, विजय लॉज के कुछ दूर पहले एक पल्सर सफेद रंग क्रमांक ष्टत्र 04 क्कत्र1555 में तीन लोग सवार होकर इसके पास आये और इसे मारने के लिये पकड़ लिये और बोलने लगे कि तेरे पास जेब में जो भी है हमको निकाल के दे दे नहीं तो तेरे को यहीं पर जान से मार देंगें कहकर धमकी देने लगे, तब यह मना किया तो ये तीनो लडके इसे पकडक़र इनमें से एक जो हट्टा कट्टा है सिर टकला छोटे बाल है, हाफ टी शर्ट पहना था जबरदस्ती इसके जेब में हाथ डालकर इसके जेब में रखा एक मोबाईल फोन रेडमी नोट 11 जिसमें जियो का सिम नंबर 7990410745 तथा एयरटेल का सिम नंबर 7405313289 लगा हुआ पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 6000/ रु एवं नगदी रकम 500/ रू को इससे लूट कर अपनी पल्सर वाहन में बैठकर वहां से भाग गये, रात्रि में विजय लॉज तिल्दा में जाकर रूका और और विजय लॉज के लडक़ों को घटना के बारे में बताया। लूटपाट करने वाले लडको को देखकर पहचान लूंगा। बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के घटनास्थल निरीक्षण किया जाकर प्रार्थी। से पूछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया तथा आरोपियों की पतासाजी करने पर एक पल्सर सफेद रंग कमांक ष्टत्र 04 क्कत्र 1555 में तीन लोग नेवरा शराब दुकान के पास मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा संदेहियो की शिनाख्तगी कार्यवाही कार्यपालिक दंडाधिकारी। महोदय के समक्ष करायी गई जो प्रार्थी के द्वारा तीनो संदेहियों को सही पहचान किया। संदेही आरोपियो से गवाहों के समक्ष पूछताछ कर मेमो0 कथन लेखबद्ध किया गया जो जुर्म स्वीकार कर लूटी गई रकम 500/ रू को खा पीकर खर्च कर देना वा मोबाईल को रेल्वे रैक पाईंट तिल्दा के पास झाडिय़ो में छिपाकर रख देना साथ चलकर बरामद करा देना बताये जिस पर तीनों आरोपियों के मेमो0 कथनानुसार लूटे गये मोबाईल फोन रेडमी नोट 11 को तीनों आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त। मो0सा0 एक पल्सर सफेद रंग कमांक ष्टत्र 04 क्कत्र 1555 को आरोपी राहुल वर्मा से जप्त किया गया। अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियो। को विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपीगण के परिजन को दी गई। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, चार दिनों तक नहीं चलेगी

    24-Aug-2023

    रायपुर। रेलवे के विस्तार व नए कार्यों का नुकसान यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अब फिर से विभिन्न क्षेत्रों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्य के अलावा फ्लाइओवर व नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए ट्रेनों को रद किया गया है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभाव दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस को चार दिनों के लिए रद कर दिया गया है। दुर्ग से चलने वाली यह ट्रेन 23 से 26 अगस्त तक रद रहेगी, जबकि भोपाल से चलने वाली 24 से 27 अगस्त तक रद की गई है। वहीं, इंदौर से सिवनी के बीच चलने वाली 19343/19344 इंदौर सिवनी और छिंदवाड़ा-इंदौर-सिवनी ट्रेन भी चार दिनों तक रद रहेगी। यह इंदौर से चलने वाली यह ट्रेन 23 से 27 अगस्त तक, जबकि छिंदवाड़ा से चलने वाली 24 से 28 अगस्त तक रद रहेगी। इसके अलावा गेवरा रोड, बिलासपुर, रायपुर, डोंगरगढ़, गोंदिया व अन्य कई स्टेशनों के बीच चलने वाली लोकल मेमू स्पेशल को भी रद किया गया है। इसमें लगभग 20 मेमू रद की गई है। 

    08746 गेवरा रोड-रायपुर 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08745 रायपुर-गेवरा रोड 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।
    08740 बिलासपुर-शहडोल 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08739 शहडोल-बिलासपुर 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08729 रायपुर-डोंगरगढ़ 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08730 डोंगरगढ़-रायपुर 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।
    08701 रायपुर-दुर्ग 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08702 दुर्ग-रायपुर 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08714 इतवारी-बालाघाट 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08715 बालाघाट-इतवारी 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    07806 कटंगी-गोंदिया 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    07805 गोंदिया-कटंगी 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    07809 गोंदिया-कटंगी 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    07810 कटंगी-गोंदिया 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।
    08806 गोंदिया-वाडसा 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08808 वाडसा-चांदा फोर्ट 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।
    08805 चांदा फोर्ट-वाडसा 24 अगस्त से 03 सितंबर तक।
    08721 रायपुर-डोंगरगढ़ 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08724 डोंगरगढ़-गोंदिया 23 अगस्त से 02 सितंबर तक।
    08723 गोंदिया-रायपुर 24 अगस्त से 03 सितंबर तक। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान- 3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

    23-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। 

  • समपार फाटक उरकुरा गेट पर मरम्मत के लिये सडक़ यातायात बंद रहेगा

    23-Aug-2023

    रायपुर। रायपुर रेल मंडल के उरकुरा-सरोना स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 415(उरकुरा - सरोना के अपबायपास लाइन किमी. 824/41- 43) उरकुरा गेट पर रेलवे के मरम्मत का कार्य दिनांक 24.08.2023 को रात्रि 20:00 बजे से दिनांक 26.08.2023 को रात्रि 20:00 बजे तक समपार फाटक पर सडक़ आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

  • पति-पत्नी 11 सालों से कर रहे थे ठगी, दोनों गिरफ्तार

    23-Aug-2023

    मुंगेली। जिले के लोरमी पुलिस टीम ने हॉस्टल अधीक्षक और रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने ठग दंपति को महाराष्ट्र पुणे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुणे के रहने वाले आरोपी दंपति के द्वारा 11 सालों में ग्राम झाफल निवासी शासकीय व्याख्याता शिक्षक जसवंत राजपूत और उनके अन्य साथियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है. ठगी के गिरफ्तार आरोपी मनोज श्रीवास्तव की पहचान पीथमपुर निवासी सेवानिवृत्त शासकीय शिक्षक डी आर ध्रुव के माध्यम से हुई थी. जिनके झांसे में आकर हॉस्टल अधीक्षक और रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम से आरोपी दंपति द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी की गई। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में पुणे निवासी मनोज श्रीवास्तव और उसकी पत्नी दर्शनी श्रीवास्तव शामिल है. दोनों आरोपियों के खिलाफ लोरमी थाने में धारा 420 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में पेश किया गया. जिन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया.

  • प्रदेश सहप्रभारी डा.चंदन यादव ने तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक ली

    23-Aug-2023

    राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी डा.चंदन यादव राजनांदगांव पहुंचकर लोकसभा स्तरीय वन टू वन भेंट कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी डा.चंदन यादव जी का 22 अगस्त मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस आगमन हुआ। वे यहां पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा जी की दिनांक 24 अगस्त गुरूवार को होने वाले राजनांदगांव लोकसभा स्तरीय वन टू वन भेंट कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और कांग्रेसजनों को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में लोकसभा स्तर पर कांग्रेस का वन टू वन भेंट कार्यक्रम चल रहा है।

    प्रदेश सहप्रभारी श्री चंदन यादव के राजनांदगांव सर्किट हाउस पहुंचने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फुल माला से स्वागत किया। इसके पश्चात श्री चंदन यादव द्वारा कांग्रेसजनों की बैठक लेकर विस्तार से लोकसभा स्तरीय वन टू वन भेंट कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। श्री यादव ने आगे बताया कि उपरोक्त आयोजित 24 अगस्त को होने वाले लोकसभा स्तरीय वन टू वन भेंट मुलाकात में कुमारी शैलजा जी कांग्रेस के लोकसभा के सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक व पूर्व प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष/पूर्व अध्यक्ष, एआईसीसी एवं पीसीसी डेलीगेंट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यगण, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर निगम के महापौर/सभापति/एमआईसी मेंबर, नगर पालिक, नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, आयोग निगम मंडल के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन-युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के सिर्फ अध्यक्ष, विभाग एससी, एसटी, ओबीसी/अल्पसंख्यक/किसान कांग्रेस के सिर्फ अध्यक्षगण से वन टू वन भेंट/चर्चाकर आगामी चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी।
    इसी क्रम में दिनांक 24 अगस्त गुरूवार को राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभाओं जिनमें राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, खैरागढ़, पंडरिया, कवर्धा के प्रमुख पदाधिकारियों से कुमारी शैलजा जी वन टू वन चर्चा करेंगी। इस हेतु राजनांदगांव लोकसभा क्रमांक 06 के विधानसभा क्षेत्र एवं उनके प्रभारी घोषित किए गए हैं, जिनमें पंडरिया विधानसभा क्रमांक 71 के प्रभारी दानिश रफीक, कवर्धा विधानसभा क्रमांक 72 प्रभारी शशिकांत साहू, खैरागढ़ विधानसभा क्रमांक 73 टिंकू जीएच मेमन, डोंगरगढ़ विधानसभा क्रमांक 74 प्रभारी आनंद ठाकुर, राजनांदगांव विधानसभा क्रमांक 74 विवेक अग्रवाल, डोंगरगांव विधानसभा क्रमांक 76 सुनील कुकरेजा, खुज्जी विधानसभा क्रमांक 77 सुमित साव, मोहला मानपुर विधानसभा क्रमांक 78 के सागर दुल्हानी को प्रदेश कांग्रेस से नाम घोषित किए गए है।
    इस दौरान प्रमुख रूप से अंत्यावसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, छग पर्यटन विभाग सदस्य निखिल द्विवेदी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, नरेश डाकलिया, शाहिद खान, सुदेश देशमुख, दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, मोहनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, रौशनी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झापार्षद मनीष साहू, महेश साहू, अब्बास खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Top