बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बिलासपुर हादसे में अपडेट, 2 की हालत नाजुक

    21-Aug-2023

    बिलासपुर। बिलासपुर में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक और उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार अपनी पत्नी व डेढ़ साल को ससुराल से लेकर गांव जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के अकतलरा के पास गांव में रहने वाला सनत साहू का सरकंडा के चिंगराजपारा में ससुराल है। रविवार को उसके ससुराल में कोई कार्यक्रम था। इस पर वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। वहीं, अकलतरा के पकरिया की रहने वाली शारदा साहू (40) पति राजेंद्र साहू भी अपने मायके आई थी। सोमवार की सुबह शारदा अपनी बहन व दामाद सनत साहू के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले थे।अभी बाइक सवार सनत अपनी पत्नी व डेढ़ सास को लेकर दयालबंद स्थिति शीतला मंदिर के पास पहुंचा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। हाईवा की टक्कर से सनत की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसकी पत्नी व डेढ़ सास सड़क पर गिर गईं। सनत भी बाइक समेत सड़क से दूर छिटक गया। इस हादसे में शारदा साहू के सिर में गंभीर चोंटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। जबकि, आरोपी चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • सत्यनारायण शर्मा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    21-Aug-2023

    रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक और बड़ा झटका लगा। चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई कि वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पंकज शर्मा ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी करेंगे। पंकज शर्मा आज ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन देंगे। पंकज शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। वहीं सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस से 7 बार के विधायक हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

    वहीं, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है. इसकी कमान संभाली है गृहमंत्री अमित शाह ने. अमित शाह ने पिछले महीने 5 जुलाई और 6 जुलाई को छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन की बैठक की थी. सूत्रों के अनुसार पार्टी विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही मैदान में उतरेगी. हालांकि सूबे का चुनाव पार्टी के सबसे चेहरे पीएम मोदी और छत्तीसगढ़ में सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा.
  • भरोसे की झलक बयां कर रही हैं, छायाचित्र प्रदर्शनी

    21-Aug-2023

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की दुर्लभ चित्रों ने लोगों को किया आकर्षित 

     
    रायपुर, 21 अगस्त 2023/ स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है। यह प्रदर्शनी पिछले 6 दिनों से चल रही है। प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी। 
     
    जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में देश को दिलाने में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने पांच साल में हासिल की गई उपलब्धियों की भी जानकारी मिल रही है। स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। स्कूली बच्चों ने देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनारियों की योगदान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी को काफी पसंद किया। छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है। 
     
    छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए संतोषी नगर रायपुर निवासी और महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पढ़ने वाले श्री गुलशन विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं की जीवनी के साथ-साथ राज्य सरकार की राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूरों को सात हजार रूपये वार्षिक दी जाने वाली योजना की जानकारी काफी अच्छी लगी। राज्य के पांच लाख से अधिक गरीब मजदूरों को दी जा रही आर्थिक सहायता योजना सराहनीय है। 
    बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के भाटागांव से आए बी.ए के छात्र श्री अशोक गुप्ता और राकेश बंजारे ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और प्रदेश के बेरोजगारों को भत्ता देने की योजना की प्रशंसा की। 
    लोधीपारा रायपुर से प्रदर्शनी देखने आए श्री दीपांशु वर्मा और राहुल यादव ने बताया कि वे एक निजी फर्नीचर कंपनी में काम करते है। प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनी से निश्चिित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। हमें उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे।  
  • राजीव गांधी की जयंती पर युवा काँग्रेस ने निकाली सदभावना पदयात्रा

    20-Aug-2023

    रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस के कोमल अग्रवाल व मो. सिद्दीक के नेतृत्व में राजीव एक संकल्प के बैनर तले सद्भावना पदयात्रा निकाली गई। जयस्तंभ चौक से निकली पदयात्रा का राजीव गांधी चौक राजीव प्रतिमा में समापन हुआ। कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों पर चलकर मानवता व देश की सेवा करने का संकल्प लिया।

     
    युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं राजीव गांधी
    कोमल अग्रवाल व मोहम्मद सिद्दीक ने कहा राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर देश को वैश्विक स्तर पर विकसित करने का प्रयास किया। वह युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते थे। इसलिए युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। राजीव गांधी युवाओं के  लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। देश का युवा उनके सपनों के भारत को बनाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश काँग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ,रेहान खान,राजेश केडिया,आनंद पांचाल ,वार्ड अध्यक्ष जावेद दद्दा,सागर वाकड़े,शरद गुप्ता,राजेश पाठक, एनएसयूआई से मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ल, विजय बघेल,नईम,अनिल,राजेश कटारे,विजय बाफना,मोहम्मद शकील राजा,मुस्तफा, खान,मोहम्मद शफ़ीक़,मोहम्मद वसीम,मयंक,अहफज,अमन ,मोहित,रोहित कुणाल,नदीम खान,आकाश रँगा सहित कांग्रेस जन शामिल हुए !!
  • मनोज सिंह ठाकुर ने की रायपुर दक्षिण विधानसभा की दावेदारी

    20-Aug-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी को आवेदन प्रस्तुत कर रायपुर दक्षिण विधानसभा की अपनी दावेदारी प्रस्तुत की श्री ठाकुर के साथ काफी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई के नेता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे वार्ड अध्यक्ष विष्णु राजपूत,अनिल सेन विनोद यादव विशाल ठाकुर खूबचंद, शशी सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

  • विधायक छन्नी साहु के ऊपर चकू से जानलेवा हमला

    20-Aug-2023

    छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की चर्चित विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर आज शाम जोंधरा एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया है नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला किया है. इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया लाया गया.है । बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी. जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर डोगरगाँव थाने मे बिठा लिया गया है. सूत्रो से जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जाता है। हमले में विधायक को मामूली चोट बताई जा रही हैं घटना को लेकर क्षेत्र में जरूर सनसनी फैल गई है।

  • छत्तीसगढ़ के लोगों की पहली पसंद सीएम भूपेश बघेल

    20-Aug-2023

     छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जितना करीब आ रहा है प्रदेश का सियासी पारा उतना ही चढ़ रहा है

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव की तैयारी में पूरी तरह लग चुके हैं. कुछ महीनों के अंदर ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है और प्रदेश की सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं. 
    छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 35-41 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, जनता का मानना है कि कांग्रेस को 48-54 सीटें मिल सकती हैं और अन्य के खाते में शून्य से तीन सीटें जा सकती हैं. 
    इसमें देखना है कौन सी पार्टी आगे आकर जीत पाती है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। 
    मुख्यमंत्री बघेल की लोकप्रियता का श्रेय राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं को दिया गया है. वहीं अब तक बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की है. इस सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता मुख्यमंत्री बघेल के काम से 46प्रतिशत तक बहुत संतुष्ट है, तो वहीं 32प्रतिशत जनता कम संतुष्ट है. इसके साथ ही प्रदेश की 20प्रतिशत जनता ऐसी भी है जो सीएम भूपेश बघेल के काम से असंतुष्ट है. वहीं 2प्रतिशत ऐसे ही जानता है जो यह कह रही है कि उन्हें पता नहीं है.
     
    जानें क्या है जनता का जवाब
    सीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट ?
    बहुत संतुष्ट-46%
    कम संतुष्ट-32%
    असंतुष्ट- 20%
    पता नहीं- 2%
  • डोंगरगांव में अवैध शराब बेचते तस्कर गिरफ्तार

    20-Aug-2023

    डोंगरगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले , उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबीर सूचना पर दिनांक 20.08.23 को ग्राम बडग़ांव चारभाठा, मे रेड कार्यवाही किया आरोपी रमेश कुमार ठावरे पिता चंद्रभान ठावरे,उम्र- 55 साल, पता- बडग़ांव चारभाठा, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को मात्रा से अधिक अवैध शराब रखकर ग्राम बडग़ांव चारभाठा, तालाब के किनारे बिक्री करते हुये रंगे हाथ पकड़ा , आरोपी के पास 20 पौवा देशी प्लेन शराब छ0ग0 निर्मित प्रत्येक मे 180 एमएल भरा,कीमती रकम 1600/-रूपये, बिक्री रकम नगदी 340/- रूपये कुल जुमला रकम 1940/- रूपये को जप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी करते हुये विधिवत कार्यवाही की गई। थाना डोंगरगांव पुलिस की रेड कार्यावाही सराहनीय रहा। 

  • छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार

    20-Aug-2023

    छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 35-41 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, जनता का मानना है कि कांग्रेस को 48-54 सीटें मिल सकती हैं। 

     
    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं और अब राज्य की जनता इस सवाल को लेकर उत्सकु है कि सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी. छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
    छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 35-41 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, जनता का मानना है कि कांग्रेस को 48-54 सीटें मिल सकती हैं और अन्य के खाते में शून्य से तीन सीटें जा सकती हैं. इससे ये साफ हो रहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता मानती है कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। 
     
    छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को मिल सकती हैं कितनी सीटें
    कुल सीट- 90
     
    बीजेपी: 35-41 
    कांग्रेस: 48-54 
    अन्य: 0-3
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

    20-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 तथा संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

     
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया है। जिसके तहत चिकित्सायुक्त 163 मोबाईल वैन के माध्यम से गौठानों, ग्राम पंचायतों तक पहुंच सेवा एवं कॉल सेंटर के माध्यम से जी.पी.एस. लगे मोबाईल वैन एवं पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग तथा परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी किया गया है।
     
    मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश (पशुओं) को वक्त पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। जिसके लिए इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री बघेल द्वारा आज चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन चिकित्सा वाहन के द्वारा बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अब राज्य सहित जिले के कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री बघेल का मचेवा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

    20-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जि़ला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

    इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक देवेंन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक किस्मतालाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष महासमुन्द यतेन्द्र साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ एस. आलोक, वनमंडलाधिकारीपंकज राजपूत ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ का किया ऑनलाईन भुगतान

    20-Aug-2023

    रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है।

     
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
     
    राजीव युवा मितान क्लब एवं गोधन न्याय योजना
    कार्यक्रम में बघेल ने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
     
    मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना
    बघेल ने कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
  • कुएं से 2 डेड बॉडी बरामद, महिला और बेटे के रूप में हुई शिनाख्त

    20-Aug-2023

    सूरजपुर। जिले से 3 दिन पहले लापता हुई महिला और बेटे की लाश कुएं में मिली। 16 अगस्त की रात से महिला अपने बच्चों के साथ घर से निकली थी, तब से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि महिला की शादी को 15 माह ही हुए थे। मामला सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र का है।

     
    सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापुर मोहल्ले में रहने वाली बबीता सिंह अपने 5 महीने के बेटे को लेकर 16 अगस्त से गायब थी। बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में गणेश सिंह के साथ हुई थी। दोनों का पांच माह का एक बेटा भी है। 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चों को लेकर घर से बिना किसी को बताएं निकल गई। दूसरे दिन जब उसके ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं पाया तब उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम तक नहीं मिली तो भटगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व उसके बच्चे की तलाश शुरू की। उसके मायके में भी उसकी पत्तासाजी की गई। पर महिला और उसके बच्चे का कहीं पता नहीं चल पाया।
     
    परिजन और पुलिस तलाश कर रहे थे कि गांव वालों ने गांव के कुएं में महिला व बच्चे की लाश देखी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चा अपनी मां के साथ कपड़े से बंधा था। पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने महिला की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं होने की बात बताई है। सूचना मिलने पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
  • ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

    20-Aug-2023
    महासमुंद। महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम में कई घोषणाएं की है. मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है।
    1.ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
    2.नगर पालिका महासमुंद को नगर पालिक निगम बनाने की घोषणा
    3. महासमुंद में कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण को अगले वर्ष के बजट में शामिल करने की घोषणा
     
    राजीव गांधी किसान न्याय योजना
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
     
    राजीव युवा मितान क्लब एवं गोधन न्याय योजना
    कार्यक्रम में श्री बघेल ने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
     
    मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना
    बघेल ने कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
  • राजधानी में सस्ता मकान बनाने का झांसा देकर लगाया लाखों का चूना

    20-Aug-2023

    दो बहनों ने मिलकर 50 से ज्यादा लोगों को ठगा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 युवतियों द्वारा सस्ते कीमत पर लोगों को उनके सपने का घर बनाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया हैं। जिन दो युवतियों के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज किया गया है वे दोनों मूलत: बिहार के रहने वाली है और रायपुर में पिछले पांच साल से रह रही हैं। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। पुलिस के मुताबिक न्यू शांतिनगर निवासी पीडि़त मोहम्मद फारुख खान तथा अन्य लोगों की शिकायत पर प्रीति चौधरी और उसकी छोटी बहन प्रिया चौधरी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज किया गया है।
     
    पीडि़तों के मुताबिक प्रीति और प्रिया पीडि़तों के साथ जमीन बेचने वाले दलालों और बिल्डरों से नंबर लेकर सीधे कॉल करके या फेसबुक के जरिए संपर्क करती थी और दोनों बहने लुभावने झांसे देकर सस्ते कीमत पर मकान बनाने का झांसा देते थे और इमोशनल तरीके से ब्लैकमेल करके मकान बनाने का ठेका हासिल करते हुए उन लोगों से रकम हासिल करते थे। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में दोनों बहनों ने शहर में करीब 50 से 60 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों बहने कमल विहार में किराए के मकान में रहती है और प्रियदर्शनी नगर में चौधरी ठेकेदार डेवलपर्स एंड निर्माण होम्स के नाम से आलीशान ऑफिस खोलकर लोगों के साथ ठगी को अंजाम देती थी। साथ ही जो ठगी से रकम मिलती थी उसको ऑनलाइन सट्टा खेलकर और शहर के क्लबों में उड़ा देती थी।
     
    जानकारी के मुताबिक़ पीडि़तों से दोनों बहनों ने मकान बनाकर देने तथा मकान निर्माण के अपडेट देने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया था। नींव खोदने तक की वाट्सएप ग्रुप में जानकारी मिलती रही, बाद में जानकारी नहीं मिलने के बाद वह मौके पर जाकर अपने मकान निर्माण की जानकारी लेने पहुंचे तो उसे दोनों बहनों की फर्जीवाड़ा की जानकारी मिली। पीडि़त बुजुर्ग फारुख के मुताबिक कॉलम खड़ा करने दोनों बहनों ने उन्हें सात फीट नींव खोदने का झांसा दिया था मौके पर जाकर पड़ताल किया तो, कॉलम सात की बजाय पांच फीट खोदी गई थी। इसके साथ ही कॉलम में दो से तीन माह पूर्व पानी से भीग चुके सीमेंट का पीवीसी डाल रहे थे साथ ही कॉलम में तय मानक के सरिया का उपयोग नहीं किया जा रहा था।
     
    पीडि़त फारुख के मुताबिक उसने काम की गति तथा अमानक काम को देखते हुए दोनों बहनों से अपने पैसे वापस लौटाने के लिए कहा तो उन लोगों ने उसे एक फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक थमा दिया जो बैंक में डिसआर्डर हो गया। इसके बाद फारुख ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उन लोगों ने एक और चेक दिए। इसके बाद दोनों बहनों ने उस चेक का पेमेंट स्टाप करवा दिया। दोनों शातिर ठग प्रीति तथा प्रिया के खिलाफ उसके ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ अलीशा साहू ने भी ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।
     
    अलीशा ने पुलिस को बताया है कि प्रीति तथा प्रिया ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क कर पहले दोस्ती किया इसके बाद उसे अपनी बहन बनाते हुए अपने ऑफिस में काम पर रखा। इसके बाद उसके साथ इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए उसकी मां के सोने के जेवर को बैंक में बंधक बनाकर बैंक से लोन हासिल किया। साथ ही अलीशा के नाम से बैंक में अकाउंट खोलवाकर बैंक से लोन हासिल किया और उस खाते को ये दोनों बहने ऑपरेट करती थी। इसके बारे में जानकारी मिलने पर अलीशा विरोध करने पहुंची तो दोनों बहनों ने अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर अलीशा के साथ मारपीट कर उसे अपने ऑफिस से भगा दिया। अलीशा ने पुलिस को बताया है कि उसके नाम से जो लोन लिया गया है उसका वह अब तक ईएमआई बैंक में जमा कर रही है। फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
  • कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया

    20-Aug-2023

    रायपुर/ कॉन्फ्लुएंस महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह 12 अगस्त से 18 तक आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त को सहायक प्राध्यापक सुश्री आभा प्रजापति एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक मयंक देवांगन के द्वारा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह के रूप में मनाने का उद्देश्य बताकर यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई l  

    14 अगस्त को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता के निर्णायक गण के रूप में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री ओम महोबिया, सुश्री युक्त साहू, श्रीमती सुमन साहू, सुश्री यशु साहू थी l इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र कुणाल सोनी बीसीए प्रथम वर्ष से प्रथम स्थान पर रहा एवं अगली कड़ी में महिमा जायसवाल बीसीए प्रथम वर्ष एवं डाकेश्वरी वर्मा बी एड तृतीय सेमेस्टर के छात्रा द्वितीय स्थान पर रहे इसी प्रकार तृतीय स्थान पर सार्थक साहू बीबीए प्रथम एवं अंकिता देवांगन बी एड तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी रहे I 
    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें सभी विद्यार्थी अनुशासन पूर्ण अपने कार्य को संपन्न किए। 16 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता में कुणाल सोनी द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के रैगिंग गतिविधियों के बारे में बताया गया इस भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक गण के रूप में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री धनंजय साहू, सुश्री ऐश्वर्या श्रीवास्तव एवं श्री राधे लाल देवांगन उपस्थित थे I 17 अगस्त को महाविद्यालय के एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक मयंक देवांगन के द्वारा प्रस्तुतीकरण देकर विद्यार्थियों को रैगिंग से संबंधित जागरूकता दिया गया एवं साथ ही एक रैली का भी आयोजन किया गया विद्यार्थियों के द्वारा रैगिंग करने से अपराध के बारे में जानकारी दी गई साथ ही सभी महाविद्यालय में एंटी रैगिंग पोस्ट के साथ-साथ बैनर भी लगाए जाने चाहिए या भी बताया एवं नव प्रवेश छात्र-छात्राओं को भाई-बहन के रूप में समझने हेतु प्रेरित किया गया । 18 अगस्त एंटी रैगिंग सप्ताह के समापन में प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे ने बताया कि महाविद्यालय में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्यार्थियों में एक समानता का व्यवहार रहे और शांतिपूर्ण वातावरण में वह अपना अध्यापन कार्य संपन्न कर सके। महाविद्यालय के संचालक श्री संजय अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल एवं डॉ मनीष जैन के द्वारा यह कार्यक्रम की सराहना की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
  • दोपहर की होगी नलों में पानी सप्लाई

    20-Aug-2023

    दुर्ग। भिलाई डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी लोगों को अपने घरों की पानी टंकी साफ करने को कहा है। इसके लिए बीएसपी ने वाटर सप्लाई का समय भी सुबह की जगह दोपहर को कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक दोपहर में पानी सप्लाई देने से लोग रात के पानी का पूरा उपयोग कर लेंगे और उसके बाद खाली टंकी को अच्छे तरीके से साफ कर पाएंगे। इससे डेंगू का लार्वा पनपने नहीं पाएगा,

    भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई के नगर सेवा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक टाउनशिप में डेंगू के मरीज तेजी से मिल रहे हैं। सबसे अधिक खतरा सेक्टर 2 क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए उन्होने निर्णय लिया है कि आने वाली तीन मंगलवार यानि 22, 29 अग्सत और 5 सितंबर को पानी की सप्लाई सुबह की जगह दोपहर के समय 11 बजे से 12 बजे के बीच की जाएगी। पानी सप्लाई का समय सप्ताह में एक बार इसलिए बदला गया है, जिससे लोग सप्ताह में एक बार अपने घरों की पानी टंकी को सुबह अच्छे से साफ कर सकें और उसके बाद दोपहर में उसे फिर से साफ पानी से भर सके। इससे डेंगू का लार्वा खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।
  • वन विभाग की कार्रवाई में अवैध लकडिय़ां और गाड़ी जब्त, तस्कर गिरफ्तार

    19-Aug-2023

    रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकडिय़ों के अवैध परिवहन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र बालोद की टीम द्वारा झलमला-धमतरी मुख्य सडक़ मार्ग में ग्राम करकाभाट मोड़ के पास लगभग 75 हजार अनुमानित मूल्य के मिश्रित प्रजाति के 93 नग = 6.522 घ.मी. प्रतिबंधित लकडिय़ां जप्त की गई। इसी प्रकार बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम वन परिक्षेत्र तारलागुड़ा नाका में वन विभाग की टीम द्वारा घेराबंदी कर 5 नग सागौन स्लीपर तथा टाटा मैजिक वाहन जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।

     
    पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव और वनमण्डलाधिकारी बालोद श्री आयुष जैन के निर्देशन में अवैध परिवहन करते पाए जाने के कारण माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 0918 को काष्ठ सहित जप्त कर काष्ठागार बालोद लाया गया। जप्त वाहन में अवैध साजा, इमली एवं नीम काष्ठ भरे होने के कारण वाहन चालक पंकज व जोहन के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 96/22 दिनांक 16.08.2023 दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जप्त काष्ठ के विरूद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं छ.ग. वनोपज परिवहन नियम 2001 के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार सीसीएफ मो. शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर वनमंडल में मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार तारलागुड़ा नाका में घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन में 5 नग सागौन स्लीपर तस्करी कर रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा है। आरोपी टी. श्रीकांत एवं शेख ख़ासिम द्वारा सवारी गाड़ी के ऊपर खुफिया कंपार्टमेंट बनाकर अवैध सागौन का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम एवं लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
  • सब्जी लेने के दौरान मर्डर, फरार कातिल की हुई गिरफ्तारी

    19-Aug-2023

    सरगुजा। आपसी विवाद पर कंपनी बाजार में मुक्का मार कर युवक की हत्या करने वाले फरार आरोपी को गढ़वा से गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है.

     
    दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कंपनी बाजार में बीते दिन हत्या का एक मामला सामने आया था, जिसकी जांच में कोतवाली पुलिस जुटी हुई थी. गढ़वा जिले के रंका निवासी मृतक धर्मेंद्र गुप्ता और आरोपी अजीत यादव सब्जी लेने अंबिकापुर के कंपनी बाजार विगत कई वर्षों से आते थे.
     
    बीते दिन भी दोनों अपने-अपने वाहनों में सब्जी लेने पहुंचे हुए थे. इसी बीच धर्मेंद्र और अजीत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जहां धर्मेंद्र के बर्ताव से नाराज अजीत ने मुक्के से गर्दन पर वार कर दिया. मौके पर धर्मेंद्र बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी अजीत के द्वारा धर्मेंद्र को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया.
     
    वहीं धर्मेंद्र की मौत की खबर सुनते ही अजीत मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. आरोपी को पकडऩे पुलिस की विशेष टीम गढ़वा रवाना हुई. आज गढ़वा से पडक़र आरोपी को कोतवाली पुलिस अंबिकापुर लेकर पहुंची. जहां आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रीमांड पर जेल भेज दिया है.
Top