अरूण साव विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहें
कुछ ही देर में होंगे बीजेपी में शामिल
रायपुर। इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच आज लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में भाजपा में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बीजेपी सह प्रभारी मनसुख मांडवीय, नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की मौजूदगी में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में सदस्यता लेंगे।
90 विधानसभा में होगा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
राज्य में छात्र-छात्राओं को पहली बार हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई ट्रेड का मिला प्रमाण पत्र
रायपुर/कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग और सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इण्डिया के संयुक तत्वाधान में "शेयर मार्केट" बी एस ई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) विषय पर वेबीनार आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे, इस ऑनलाइन वेबीनार के मुख्य वक्ता के रूप में "डॉ समशेर सिंग" उपस्थित रहे,
कांकेर 12 अगस्त 2023। दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का एलान किया है। अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतजार है। अरविंद नेताम ने पार्टी का नाम हमर राज पार्टी बताया है। अरविंद नेताम की पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी अरविंद नेताम ने दी है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांकेर पहुचे अरविंद नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही करीब 20 सीट ऐसे हैं जहां आदिवासी वोटर 20 से 80 हजार तक हैं। ऐसे में यदि कोई दूसरा समाज आदिवासी समाज के साथ आकर चुनाव लड़ता है तो उनका साथ आदिवासी समाज देगा और पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा। अरविंद नेताम ने बताया कि बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत जारी है, और लगभग तय है कि बसपा और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अरविंद नेताम ने यह भी खुलासा किया कि वो स्वंय चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे ।
रायपुर। विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है ताकि छत्तीसगढ़ के छात्र बाहर के बड़े शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। हमारे छात्र उच्च अध्ययन के लिए महानगरों में न जाएं बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में पाठ्यक्रमों के मामले मेें समान गुणवत्ता, समान बुनियादी ढांचा और समान सुविधाएं मिले यह प्रयास होना चाहिए। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को आंजनेय विश्वविद्यालय के उदघाटन अवसर पर यह उदगार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि समय की मांग है कि ऐसे माहौल को बढ़ावा दिया जाए जहां नवाचार फलता-फूलता हो। विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान न बने बल्कि एक यह एक ऐसी जगह हो जहां विद्यार्थियों के सपनों को पोषित किया जाए, संम्भावनाओं को साकार और भविष्य को आकार दिया जाए। विश्वविद्यालय केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का संग्रह नही होना चाहिए। इसमें दुनिया और समाज को बेहतर बनाने के लिए नए-नए रिसर्च कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रतिबद्धता होनी चाहिए।
जांजगीर-चांपा। नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त को जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राऊंड में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसके लिए आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व व आपदा प्रबंधन पुर्नावास, पंजीयन, स्टाम्प एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कुमारी शैलजा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक रामकुमार यादव, कमिशनर, डीआईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस लाईन मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है।
रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक समर स्पेशल ट्रेन 03253/ 03256 पटना-सिकंदराबाद-पटना के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया गया है। यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ट्रेन नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अगस्त, 2023 तक चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 27 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया गया।
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जूनोटिक रोगों के सर्वेलेंस एवं डॉटा एकीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में जूनोटिक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा, एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, पशु चिकित्सा विभाग के रोग जांच प्रयोगशाला में सहायक सर्जन डॉ. नलिन शर्मा, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के डॉ. राकेश वर्मा, एम्स रायपुर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अनुदिता भार्गव तथा जपाइगो संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. परवेज मेमन भी कार्यशाला में शामिल हुए।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक स्थायी और समावेशी भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव और युवाओं से भेंट-मुलाकात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम युवाओं के लिए हरित कौशल: एक सतत विश्व की ओर, हरित संक्रमण की दिशा में यात्रा शुरू करना रखी गई है। इससे युवाओं में सामाजिक भागीदारी और अपने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
रायपुर। गुरुवार रात रायपुर शहर में चाकूबाजी की एक घटना हुई। जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सडक़ पर बिरयानी दुकानों के सामने बेखौफ बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। काफी देर तक युवक सडक़ पर तड़पता पड़ा रहा । बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात में संतोषी नगर इलाके का रहने वाला प्रशांत महानंद नाम का युवक घायल हुआ। वो यहां अपने कुछ साथियों के साथ था, तभी आसपास के ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों से उसकी बहस हो गई। इतने में एक आरोपी ने अपनी कमर में फंसाकर रखा चाकू निकाला और तेजी से प्रशांत की पीठ पर चाकू घोंप दिया।
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में संचालित स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्रों द्वारा तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। स्कूली छात्रों ने तोडफ़ोड़ के इस वीडियो को इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। वहीं, टीम जांच के लिए पहुंची है। स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल को बेहतर बनाने के लिए सरकार की तरफ से लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। कक्षा रूम को एडवांस क्लास के रूप में विकसित किया गया है। वाड्रफनगर में इन्हीं एडवांस क्लास में लगे फॉल सीलिंग व अन्य चीजों को छात्रों द्वारा तोड़ा गया है।
रायपुर। बिना किसी वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के नकली आईटीसी का लाभ उठाने और उपयोग कर बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी में लगे अस्तित्वहीन फर्मों के संचालक के खिलाफ फेक आईटीसी तथा अभियोजन सेल, सीजीएसटी रायपुर ने बिलासपुर डिवीजन के साथ कार्रवाई की है. इन फर्मों को नियंत्रित कर रहे संजय शेंडे सेंट्रल जीएसटी की टीम ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली स्थित 22 अस्तित्वहीन तथा अकार्यशील फ़र्मों ने बिना किसी अंतर्निहित सामान और सेवाओं की आपूर्ति के नकली बिल तैयार किए हैं।
रायपुर। राज्य में स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर स्थानीय नागरिकों द्वारा तैयार की गई योजनाओं को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य योजना आयोग को समुचित सुझाव देने का दायित्व दिया गया है। राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को समग्र समावेशी बनाने और अपेक्षित प्रगति को गति देने के लिए राज्य योजना आयोग को विकेंद्रीयकृत जिला योजना 2024-25 तैयार किया जाएगा योजना आयोग को जिला स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं का क्रम निर्धारित करने, योजनाएं बनाने, समीक्षा करने और संसाधन वितरण की प्राथमिकता निर्धारित करने का दायित्व दिया गया है। इसके लिए राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किए गए डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। साथ ही इन योजनाओं को महत्वकांक्षी बनाने का प्रावधान भी शासन स्तर पर किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग परिसर में आज श्रमदान किया गया। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव जी आर चुरेंद्र सहित आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्र दिवस के पूर्व अवसर पर श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान गाजर घास की साफ सफाई एवं कटीले पौधों एवं झाडिय़ां की सफाई की गई।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में स्कूल वैन पलटने से छात्र घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण वैन पलटी है. इस हादसे में 8 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. दरअसल, सहसपुर लोहारा के श्वेता पब्लिक स्कूल की वैन पलटी है. घटना के वक्त 8 बच्चे वाहन में सवार थे. घायल बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहसपुर लोहारा में इलाज चल रहा है।
कोरबा। जिले में उरगा-हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के पास शुक्रवार दोपहर को पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संकल्प शिविर अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत संकल्प शिविर अभियान के जरिए शुरु की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस कार्यक्रम भूपेश बघेल ने कहा कि- एक राजनीतिक दल ताकत उसकी विचारधारा होती है और कांग्रेस देश की विचारधारा है। उनहोंने अपने भाषण में कहा कि कांग्रस पार्टी लोगों से प्रेम और भाईचारे की बात करती है।
Adv