बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • अबकी बार 75 पार, विधानसभा चुनाव से पहले बोले सीएम भूपेश

    17-Aug-2023

     रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के बड़े नेताओं का लगातार प्रदेश में दौरा हो रहा है. रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जांजगीर चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुए थे. फिर 20 अगस्त को खडग़े दोबारा छत्तीसगढ़ आ सकते हैं, ऐसी संभावना है. साथ ही सितंबर माह में राहुल गांधी का भी छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है. कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 पार का टारगेट लेकर चल रही है. 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस का लक्ष्य 75 पार का है, जिसे पूरा करने की तैयारी में कांग्रेस जुटी हुई है. दरअसल, 20 अगस्त को महासमुंद में कांग्रेस का एक कार्यक्रम है. कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की संभावना है. इस बारे में पत्रकारों ने सीएम बघेल से पूछा तो, उन्होंने कहा कि, संभावना है कि वो आए. राहुल गांधी भी सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकते हैं. हालांकि अब तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

  • गरीबों के चावल में 5 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया कांग्रेस सरकार ने: बृजमोहन

    17-Aug-2023

    रायपुर। पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर गरीबो के 5 हजार करोड़ रुपये के चावल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बृजमोहन अग्रवाल इंदिरा नगर में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन और लाभार्थी सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ के हर गरीब व्यक्ति के लिए 5-5 किलो चावल प्रतिमाह के हिसाब से पिछले चार सालों से आंबटित कर रही है। इस हिसाब से प्रति परिवार करीब 40 हजार रुपये का चावल आंबटित किया गया है, लेकिन प्रदेश की सरकार ने गरीबों के चावल में 5 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार कर उनके हितों पर डाका डाला है। गरीबों को पिछले 3-4 माह से राशन नहीं मिल रहा है, जिसके चलते गरीब लोग मार्केट से 25 से 30 रुपये किलो चावल खरीदने के लिए मजबूर हो गए हैं।

    उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के 40 लाख किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने आम और गरीबजन के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना और मुद्रा योजना सहित अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। विधायक अग्रवाल ने भूपेश बघेल सरकार पर हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को जबरदस्ती वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर 2-3 रुपये किलो की गोबर खाद को मिट्टी मिलाकर मंहगे में दिया जा रहा है। गोबर खरीदी के नाम पर कांग्रेसियों से गोबर खरीदी करके समाचार पत्रों में गोबर खरीदी के पैसे से स्कूटी खरीदने की बात प्रचारित की जा रही है। उन्होने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा कि आप में से किसने गोबर के पैसे से स्कूटी खरीदी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चिटफंड के पैसे वापस लौटाने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने 1200 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले में से मात्र 30 करोड़ रुपये वसूले हैं। चिटफंड कम्पनियों की जमीनों को कांग्रेसियों ने सस्ते में खरीदा है। छत्तीसगढ़ की जनता को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपनी गलती का अहसास हो गया है, जनता को महसूस हो रहा है कि उन्हे ठगा गया है। जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में ठगने वाली सरकार से बदला लेने का मन बना लिया है। उन्होने अटल जी के सपनों के अनुरुप छत्तीसगढ़ को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए मोदी को मजबूत करने के लिए कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। 
  • रायपुर में लूटपाट करने वाले 2 लुटेरे गिरफ्तार

    17-Aug-2023

    रायपुर। प्रार्थी रूपेश कुमार कंवर ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शीतला तालाब बीरगांव में रहता है। प्रार्थी दिनांक 29.01.2023 सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था कि ईतवारी बाजार के पास पहुंचा था कि कुछ अज्ञात लडक़े प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट कर जेब में रखे मोबाईल को लूट कर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 47/23 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी नितेश टण्डन एवं मुकेश मधुकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी बीरगांव निवासी रितेश माण्डले उर्फ लेण्डो तथा सुमीत जांगड़े को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी-
    01. रितेश माण्डले उर्फ लेण्डो बदशाह पिता संतोष माण्डले उम्र 22 साल निवासी बीरगांव पुरानी बस्ती थाना उरला रायपुर।
    02. सुमीत जांगड़े पिता दुर्गा प्रसाद जांगड़े उम्र 23 साल निवासी बीरगांव शीतला ताबाल पार थाना उरला जिला रायपुर।
  • हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    17-Aug-2023

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल में पांच हाथियों का समूह एक बार फिर से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. पांच हाथियों का यह दल मरवाही के दानीकुंडी गांव में पहुंचा है. जहां इन हाथियों ने किसानों खड़ी फसलों को रौंद डाला है. वहीं जंगल के अंदर गांव के मकानों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं. इस क्षेत्र के ग्रामीण हाथियों के डर के साए में जीने को मजबूर हैं. वन विभाग इस पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर आम लोगों को हाथी से दूर रहने की हिदायत देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रात के समय जंगल की तरफ ना जाने की बात ग्रामीणों को बताई जा रही है। बता दें कि, हाथियों के द्वारा पिछले कई सालों से इस क्षेत्र में फसलों और जान माल का काफी नुकसान किया जा चुका है। भोजन की तलाश में अक्सर हाथियों का समूह इंसानी आबादी के बेहद करीब पहुंच जा रहा है, जो कि बेहद चिंतनीय है. मरवाही वन मंडल में हाथी मूवमेंट काफी तेजी के साथ बढ़ा है. हाथियों का ये दल फिलहाल मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी के जंगलों में बना हुआ है. वहीं कुम्हारी के किसान भीमसेन के घर में हाथी ने किया तोडफ़ोड़ कर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. गरीब किसान की खड़ी फसल को यह हाथी बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाते हुए दिख रहे हैं. वन विभाग लगातार इन हाथियों के ऊपर नजर तो बनाए रखा हुआ है, लेकिन किसी नुकसान को रोकने में अभी तक सफल नहीं हो पाया है. फिलहाल मरवाही वन मंडल में बीते 4 दिनों से सीमावर्ती जिला अनूपपुर से पहुंचे. यह हाथी बड़ी मात्रा में नुकसान कर रहे हैं. हाथियों को रोकने का कोई विशेष योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है।

  • शिवनाथ नदी में कूदा युवक, डेढ़ घंटे बाद मिली लाश

    17-Aug-2023

    दुर्ग। दुर्ग शहर से लगे शिवनाथ नदी के पुराने पुल से बुधवार को एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति को पुल से छलांग लगाते हुए देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल नदी से शव को निकाल लिया गया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पुल पर बैठकर मछली पकडऩे वाले प्रत्यक्षदर्शियों में से एक श्याम ढीमर ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर आया और अपनी स्कूटी नंबर सीजी 07 एफ 9311 को बीच रोड पर खड़ा करके सीधे नदी में कूद गया। ये देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर डायल 112, पुलगांव थाना पुलिस और स्ष्ठक्रस्न की टीम पहुंची। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। बुधवार शाम 5 बजे के करीब व्यक्ति की लाश शिवनाथ नदी से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के रजिस्ट्रेशन के अनुसार, गाड़ी विक्रम जीत सिंह की है, जो वार्ड नंबर- 27 खुर्सीपार भिलाई का रहने वाला है। विक्रम के परिजनों से संपर्क किया गया है। स्ष्ठक्रस्न के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि साढ़े 4 बजे व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। 10 मिनट के अंदर बॉडी को नदी से निकालकर पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि शख्स ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने के बाद उनका बयान दर्ज किया गया है।
  • छुरिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का हुआ सम्मान

    17-Aug-2023

    छुरिया। स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर नये बस स्टैण्ड में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी परिवार के परिजनों को सह सम्मानपूर्वक सॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष अंत्याव्यसायी सह वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, अब्दुल खान, डॉ. सतीश आहूजा, सरला गुप्ता, राहुल तिवारी, विपिन यादव, छबि यादव, ने भारत माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । जिला महिला कांग्रेस सचिव सीमा यादव ने स्वतंत्रता संगा्रम सेनानी स्व.विद्याप्रसाद यादव, स्व. बिशेसर प्रसाद यादव, स्व. गोपालदास टावरी, स्व.तुलसी प्रसाद मिश्रा, स्व. विश्राम दास बैरागी, स्व. कन्हैया अग्रवाल, स्व. रामाधीन गोंड़, के त्याग, बलिदान एवं वीरगाथा को नमन करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने आयोजनकर्ता सीमा यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मान होना गर्व की बात है। उनके संघर्ष से ही देश आज ही के दिन आजाद हुआ था । कार्यक्रम को राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होना मेरे लिए गर्व की बात है । देश के शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता । कार्यक्रम पश्चात एक शाम शहीदों के नाम राजनांदगांव के मेलॉडी आर्केस्ट््रा में देशभक्ति गीत पर नगरवासी तिरंगे झण्डे के साथ झूम उठे। कार्यक्रम में आईटीबीपी के ऑफिसर कमाण्डेड ज्ञानचंद, असिस्टेण्ड कमाण्डेड दलबीर सिंग, एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राएं, नगरवासी सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीणजन बड़ी संख्या उपस्थित थे। 

  • डब्ल्यूआरएस कॉलोनी वार्ड क्रमांक 6 में भारतीय युवा कांग्रेस विशाल राजानी, सेवा दल युथ ब्रिगेड ताजुल अहमद द्वारा ध्वजारोहण किया गया

    15-Aug-2023

    रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में ध्वजारोहण किया गया है जिसमें उपस्थित प्रदेश सचिव भारतीय युवा कांग्रेस विशाल राजानी जिला अध्यक्ष सेवा दल युथ ब्रिगेड ताजुल अहमद जिला सचिव सेवा दल युथ ब्रिगेड आदिल दास, सयफ, दानी,नवाज खान, सह नवाज, ओवेश, रोहित, मोनू अहमद, अमन अंसारी, सेप खान, सोहेल खान, प्रिंस भरत, बल्लू भाई, राकेश, रूपेश, राहुल, देव, निरंजन, कौशल, छोटू, अचल विश्वकर्मा, रितिक टाँडी अभिप्राय सिंह रिसाव और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य वार्डों के नीवासी उपस्थित थे।

  • वन विभाग एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी के निवास कार्यालय में उनके पुत्र मोहम्मद अरशद जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

    15-Aug-2023

    रायपुर,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर वन विभाग एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी के निवास कार्यालय मे उनके पुत्र मोहम्मद अरशद जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें माननीय सुधीर सिसोदिया,नंद कुमार मिश्रा, अनिमेष तिवारी, ताजुल अहमद एवं अन्य साथी मौजूद रहे

  • पशुओं को सडक़ों पर आने से रोकने के लिए किए जा रहे है विशेष प्रयास

    14-Aug-2023

    रायपुर। पशुओं को सडक़ों पर आने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाये जा रहे है। राज्य की विभिन्न सडक़ों के आस-पास के शहरों एवं गांवों की गौशालाओं, गौठानों और कांजी हाऊस की ऑनलाईन मैपिंग कार्य किया जा रहा है। इससे नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय से दुर्घटना जन्य स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है। गौशालाओं, कांजी हाऊस और गौठान की गूगल मैप तैयार होने पर सडक़ पर आने वाले पशुओं को यहां पर रखने के लिए गूगल मैप सर्च करने में आसानी होगी। गौरतलब है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पशुओं के कारण हो रही सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुओं को सडक़ पर नहीं आने देने के कार्यों की विस्तृत समीक्षा मुख्य सचिव ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे पशुओं को सडक़ों पर आने से रोकने के कार्य की लगातार समीक्षा करें। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए है।

    बैठक में नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार चिन्हांकित गौशालाओं, गौठान एवं कांजी हाऊस का गूगल मैप पर मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसे गूगल मैप में सर्च करने पर आसानी से निकटस्थ कांजी-हाऊस एवं गौशाला के लोकेशन का पता चल जाता है, उन्होंने बताया कि लेयरिंग का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चिन्हांकित 51 पाइंट्स को को-आर्डिनेट के साथ-साथ ग्रामों एवं नगरीय निकायों में भी मैपिंग कार्य किया गया है। दुर्घटना जन्य पाईंट को ध्यान में रखते हुए उसके निकट ही लोकेशन मैपिंग किया गया है, जिससे शीघ्र ही पशुओं को उनके लोकेशन में सुरक्षित पहुंचाया जा सके। मुख्य सचिव ने गूगल मैप के उपयोग हेतु अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, पुलिस सहित अन्य संबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
    राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चयनित सडक़ों पर करीब 51 स्थानों में 102 कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है तथा इन लोकेशन की पूर्ण जानकारी ग्रामवार मैपिंग हेतु उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों द्वारा पशुओं के सडक़ पर होने की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 1033 पर दी जा सकती है। हाईवे पेट्रोलिंग के संबंध में एसओपी भी जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पशुओं की टैगिंग और रेडियम बेल्ट बांधने के कार्य में और तेजी लायी जाए। अंतर्विभागीय लीड ऐजेंसी सडक़ सुरक्षा के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस और पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर विभिन्न प्रदेशों की सडक़ों पर पशुओं को सडक़ों पर आने से रोकने के लिए किया जा रहा प्रबंधन का अध्ययन किया गया है। टीम के अधिकारी सहायक पशु चिकित्सक डॉ. अविनाश शुक्ला और पुलिस विभाग के नीलकंठ वर्मा द्वारा भोपाल, जबलपुर, रायपुर से नागपुर और प्रयागराज से लखनऊ मार्ग पर पशुओं को सडक़ पर आने से रोकने की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की है। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रयागराज से लखनऊ मार्ग पर बेहतर व्यवस्था है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में कृषि एवं पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सचिव श्री प्रसन्ना आर., नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल, पशु चिकित्सा सेवायें की संचालक चंदन त्रिपाठी सहित पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
  • जो स्वांत: सुखाय और जनहित में लिखते हैं उन्हें नियमित लिखना चाहिए: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    14-Aug-2023

    रायपुर। जो स्वांत: सुखाय और जनहित में लिखते हैं, उन्हें अपनी कलम कभी रोकनी नहीं चाहिए। उन्हें नियमित लिखना चाहिए। जब इनके द्वारा लिखी प्रामाणिक और सच्ची सामग्री पहुंचेगी तो प्रायोजित रूप से फैलाये जा रहे झूठ को लोग स्वत: ही जान जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कीर्तिशेष श्री देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित वसुंधरा सम्मान समारोह के मौके पर कही। यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार- पत्रकार श्री सुधीर सक्सेना को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।

     
    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि शब्दों को संजोना एक कठिन विधा है। उसमें भावनाएं पिरोना और भी कठिन है। छत्तीसगढ़ी समाज बहुत सरल सहज है लेकिन यह सहजता आसान नहीं है। बहुत प्रयत्न से यह सफलता मिलती है। यह सरलता लोगों को इतनी भाती है कि जो भी एक बार छत्तीसगढ़ आता है छत्तीसगढ़ उसे अपना लेता है। यह छत्तीसगढिय़ा भोलापन है, जो सबको अच्छा लगता है। यही हमारी पूंजी है, हमारी थाती है। यही सरलता श्री देवीप्रसाद चौबे में थी। यही सरलता कबीर, घासीदास में मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीप्रसाद चौबे जी गांधीवादी थे। गांधी जी में अहिंसा की पराकाष्ठा मिलती है। आलोचना को सहने की गहरी शक्ति उनके पास थी। जब उनकी हत्या हुई तो भी उन्होंने हे राम कहा।
     
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपसे असहमत है और आप उग्र नहीं हो रहे तो समझिये कि आप गांधी जी के रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री सुधीर सक्सेना ने कहा कि किसी भी पुरस्कार की महत्ता का आंकलन इस बात से होता है कि वो निरंतरता रचती है या नहीं। इसका निर्धारण इस बात से भी होता है कि यह पुरस्कार किन लोगों को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। इस दृष्टि से यह पुरस्कार मेरे लिए संतोष का विषय है। पुश्किन का कहना है कि कोई भी सम्मान कवि के हृदय में होता है। मेरे लिए यह मेरे सरोकारों का सम्मान है। छत्तीसगढ़ में मुझे जो प्रेम मिला है। वो अद्वितीय है। जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिए, यह छत्तीसगढ़ की खासियत है।
     
    छत्तीसगढ़ से अपने जुड़ाव के संबंध में बताते हुए सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी रायपुर की ही बेटी है। आज उनकी स्मृतियां ही बाकी हैं लेकिन इस मौके पर वे होती तो उन्हें बहुत खुशी होती। उन्होंने कहा कि 1978 में पहली बार यहां आया, तभी से हर साल यहां आता रहा हूँ। इसने मुझे मोहपाश में बांध लिया है। मैं जब भी यहां आता हूँ तो लगता है मैं घर लौटा हूँ। इस सम्मान से बड़ी जिम्मेदारी भी आई है। निरंतर सरोकारों से जुड़े रहने की जिम्मेदारी है।
     
    इस अवसर पर मुख्य वक्ता पत्रकार राजेश बादल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने आंचलिक पत्रकारिता की चुनौतियों तथा इनके महत्व के विषय में विस्तार से अपनी बात की। साथ ही वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर भी अपनी बात रखी।
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मिली नई ऊंचाई: अमरजीत भगत

    14-Aug-2023

    रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि राज्य सरकार के पिछले पौने पांच साल में किए जा रहे विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने लिए गए निर्णय दूरगामी साबित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मान-सम्मान दिलाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश के साथ ही खान-पान, कला साहित्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री भगत ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर सभी से अपने घर तिरंगा फहराने की अपील की।

    मंत्री भगत ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ के कला-संस्कृति मंच और कार्यक्रम के लिए तरसते थे, अब छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ी भाषा का क्रेज बढ़ा है। इसका उदाहरण आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ी की ललक देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां की लोक-संस्कृति, कला, परपंरा, ऐतिहासिक धरोहरों, पुरखों के सपनों को संजोन, सहेजने के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रयास से छत्तीसगढ़ी फिल्म नीति लागू किया। अब छत्तीसगढ़ी फिल्म को उद्योग का दर्जा मिल गया है। यहां के कलाकारों, तकनीशियनों, निर्माता, निर्देशकों को इस क्षेत्र में वृहद रूप से रोजगार उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत छत्तीसगढ़ी फिल्मों को राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति के माध्यम से एक करोड़ से लेकर पांच करोड़ रूपए तक की पुरस्कार राशि देने का प्रावधान किया है।
     
    संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने भी राजभाषा आयोग के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से छत्तीसगढ़ आयोध्या मय हो गया था, देश-विदेश के रामायण कला संस्कृति से जुड़े लोग छत्तीसगढ़ी रामायण मानस महोत्सव से अभिभूत हुए।
     
    कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद पारकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘निर्मला‘, अरविन्द्र मिश्र द्वारा लिखित ‘‘ममादाई के कहनी‘‘, एक पुस्तक ‘स्वर्गीय कपिल नाथ के आत्मकथा‘ और टिकेश्वर सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘गांव बसे हृदय म‘, नवलदास मानिकपुरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मया के गोठ‘ और अशोक पटेल द्वारा लिखित पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ के चिन्हारी‘, श्रीमती धनेश्वरी सोनी द्वारा लिखित ‘जिनगी के किस्सा‘ और हितेश कुमार द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ में ‘पतंजली योग सूत्र‘ तथा मुकेश कुमार द्वारा लिखित ‘हाथ के लकीर‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा, डॉ. कविता मिश्र और श्री सेवक राम बांधे ने छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास एवं राजकाज में छत्तीसगढ़ी पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कला और संस्कृति से जुड़े विद्यवतजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
  • स्वतंत्रता दिवस परेड में पहली बार महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैंड दस्ता

    14-Aug-2023

    ओडिशा पुलिस की प्लाटून भी करेगी मार्च पास्ट, स्कूली बच्चे भी देंगे प्रस्तुति 

    रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़ महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैंड दस्ता आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इस महिला दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त रविवार को सुबह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मौजूदगी में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिहर्सल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टूआइसी गौरव सिंह होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एनसीसी की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओडिशा पुलिस की प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल रहेगी।
    27 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला सुवा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा। 
  • कृषि महाविद्यालय के बालक एवं बालिका छात्रावासों का लोकार्पण भी किया जाएगा

    13-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 01 बजे इंदिरा गांधी बेमेतरा जिले के साजा में कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बंशीलाल पटेल, बेमेतरा, संतोष वर्मा, साजा, जितेन्द्र उपाध्याय, थानखम्हरिया, दिनेश वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत, साजा, अनुसुईया पोषण सोनकर, सदस्य जनपद पंचायत, साजा, दुर्गेश पारस साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, साजा, श्रीमती इन्द्राणी सुखीराम सोनकर, सरपंच, ग्राम पंचायत मौहभाठा, साजा भी उपस्थित रहेंगी।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन के निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक तथा बालिका छात्रावास भवनों का निर्माण भी छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है, जिसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है। छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा मोहगांव (साजा) जिला बेमेतरा में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) 4 वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय में 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्वर्गीय श्रीमती कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
  • हाथियों ने मचाया गांव में उत्पात, फिर करने लगे आराम

    13-Aug-2023

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. जहां पांच हाथियों का दल सुकून भरी नींद में आराम कर रहा है. विशालकाय इन जानवरों को देखने तो वैसे रोमांचकारी और खतरनाक तो होता ही है, लेकिन इस तरह से इनके एक साथ सोने या आराम करने की तस्वीरे बेहद दुर्लभ ही देखने मिलती है. ये हाथी मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी के पास नीलगिरी के प्लांट में आराम फरमा रहे हैं. वन विभाग मौके पर इन हाथियों पर नजर बनाए रखा हुआ है, ताकि आम लोगों को इनसे दूर रखा जाए. बता दें कि फिर मरवाही वन मंडल पेंड्रारोड में एक बार फिर में 5 हाथियों के समूह ने दस्तक दी है. इसके पहले भी ये हाथी मरवाही और गौरेला के जंगलों में इंसानी आबादी के बहुत ही पास भोजन की तलाश में आ जाते हैं, जिसमें कई बार जानमाल का नुकसान भी हो चुका है. बीते दो माह बाद अन्तर्राज्यीय सीमा मध्यप्रदेश राज्य के अनुपपुर जिला से चोलना पोड़ी के रास्ते पहुंचा 5 हाथियों का समूह मरवाही वनमंडल जिले के अंतिम छोर में स्थित धार्मिक स्थल लखनघाट और करहनी गांव में है. हाथियों के कारण आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. इन गांवों के आसपास ग्रामीणों के घरों को भी हाथियों ने निशाना बनाया है. ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला मौके के पहुंचे. फसलों और मकानों को नुकसान भी नुकसान किया है.

  • दिनदहाड़े चोरों ने घर से चुराया गैस सिलेंडर

    13-Aug-2023

    राजनांदगांव। जिले में आज इस्कॉन सिटी रेवाडीह में दिनदहाड़े घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 2 आदतन शातिर चोरों को कॉलोनीवासी ने पकडा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामलें में जानकारी देते हए पुलिस ने बताया कि कालोनीवासियों ने दो शातिर चोरो को गैस सिलेंडर की चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा और जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला जिसमें दोनों शातिर चोर गैर सिलेंडर चोरी करते दिख भी रहे है।

     
  • मंत्री शिवकुमार डहरिया कल कोरबा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे

    13-Aug-2023

    रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया 14 अगस्त को कोरबा के कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया इसके लिए जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह से 14 अगस्त को सवेरे 11 बजे जिला कोरबा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे कोरबा स्थित विश्राम भवन पहुंचेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया इसके बाद दोपहर दो बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वे जांजगीर लौट आएंगे और दूसरे दिन 15 अगस्त को जांजगीर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

  • चुनाव आयोग ने रायगढ़ जिले में चल रहे स्वीप गतिविधियों को सराहा

    13-Aug-2023

    रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता के लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार सराहा जा रहा है। युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत बोईरदादर स्टेडियम में बड़ी संख्या में कालेज एवं स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से न्यू वोटर्स एवं भारत निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिन्ह की आकृति तैयार की गई थी। आयोजित स्वीप कार्यक्रम की सराहना करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो एवं फोटो को अपने सोशल मीडिया पेजेस में शेयर कर लोगों से मतदान की अपील की हैं।

     
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सिन्हा के दिशा-निर्देशन में आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 02 अगस्त से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका जो आगामी 31 अगस्त तक किया जाएगा। जिसमें नए मतदाताओं को जोडऩे के साथ लोगों को मतदान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
  • मल्लिकार्जुन खडग़े को सीएम बघेल ने दी भावभीनी विदाई, दिल्ली लौटे

    13-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को भावभीनी विदाई दी। नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि खरगे को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढिय़ा बनाती है।

  • नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया

    13-Aug-2023

    रायपुर। नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया। खडग़े का स्वागत जांजगीर-चांपा के प्रसिद्ध कोसा शाल पहनाकर, खुमरी से किया गया।

    आजादी के बाद से हमने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया। किंतु आज स्थिति बदल रही है। भांगड़ा नागल,हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने बनाया है। राज्य सभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया है उसे पूरा किया।
    पिछले 70 सालों में हमने जो शिक्षा की बुनियाद रखी उसी बुनियाद पर चलकर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने।  छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट की  नीव हमारी सरकार ने रखी। हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर  गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया। यह भरोसे का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व की सरकार ने आपसे जो वादा किया था उसे पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने जो आपको भरोसा दिया उसे पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ी में उद्बोधन
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज 467 करोड़ की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास श्री मल्लिकार्जुन खडग़े जी के हाथों हुआ। पौने 2 लाख करोड़ के आसपास की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदे। तीसरे दिन खाते में पैसे पहुंच जाते थे। यह किसानों की सरकार है। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
     
    23 लाख, 30 लाख, 36 लाख मीट्रिक टन धान की हमने नीलामी की थी। कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में हमने वादा निभाया। कर्ज माफी और धान खरीदी का जो वादा हमने किया था, उसे निभाया है। 7 दिन बाद 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी। छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है। 13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा खरीद रहे हैं। हमारे प्रदेश में किसान बढक़े अब 26 लाख हो गए हैं।
     
    हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारों को 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। 3800 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। हमारी सरकार में छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नही जिसको  जिसकों हमने फायदा नही पहुँचाया है,सब को फायदाज्..मजदूरों से लेकर किसानों को सीधा पैसा पहुंच रहा है। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। हम सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन नहीं दी है, या जमीन में भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए है।
    हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं। खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढक़र अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। छत्तीसगढ़ इकलौता प्रदेश है जहां गोबर खरीदी की जा रही है। किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है
    छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रथम महिला सांसद मिनीमाता का निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है। हम यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं, इस मेडिकल कॉलेज का नाम मिनीमाता के नाम से जाना जाएगा। हमने छत्तीसगढ़ के किसानों, मज़दूरों कर्मचारियों सभी के हित मे कार्य किया।
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग डरकर घरों से निकले बाहर

    13-Aug-2023

    पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सुबर करीब नौ बजकर नौ मिनट पर भूंकप के झटके महसूस हुए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6  दर्ज की गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी ने इसकी पुष्टि की है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी के अनुसार, कोरबा में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। वहीं, गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी इसके छटके महसूस किए गए।

    भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप काफी कम तीव्रता का था, लेकिन दीवारें हिलने लगी थी। लोग कुछ समझ पाते तब तक एक गडग़ड़ाहट के साथ जमीन हिली  आवाज बंद हो गई और गडग़ड़ाहट ही आगे बढ़ गयी। ज्यादातर लोगों को भूकंप का एहसास ही नहीं हुआ, लेकिन जिसे भूकंप का झटका महसूस हुआ वह कुछ देर के लिए घबरा गया। भूकंप का झटका बमुश्किल एक या दो सेकंड ही रहा होगा पर।  नेशनल सेंटर ऑफ सिस्टोग्राफी ने भूकंप के केंद्र की जो अक्षांश देशांतर  जियो पोजीशन जारी की है, उसके अनुसार भूकंप का केंद्र कोरबा जिले के पसान के पास बताया गया है, जिसकी दूरी पेंड्रा से 30 किलोमीटर है। इसलिए भूकंप का का झटका पेंड्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा महसूस किया गया। 
Top