बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • आज संविदा कर्मियों को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

    07-Aug-2023

    रायपुर। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भूपेश कैबिनेट की अहम होगी। सुबह 11.15 बजे ये बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। मुख्यमंत्री की बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। प्रदेश में कृषि की स्थिति, खाद-बीज की उपलब्धता के अलावे 15 अगस्त को होने वाली घोषणाओं पर भी मुहर लगेगी। ष्टरू निवास कार्यालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। बता दें कि काफी अंतराल के बाद ये कैबिनेट हो रही है, लिहाजा उम्मीद है कि इस कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। पिछली कैबिनेट में संविदाकर्मियों की मांगों पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी थी, जिसके बाद 27 फीसदी मानदेय उनका बढ़ाया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारी अभी भी नाखुश दिख रहे हैं।

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक, पिछला फैसला पलटा

    07-Aug-2023

    रायपुर। कांग्रेस ने बीते 31 जुलाई को पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी. इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह सीनियर ऑब्जर्वर और मीनाक्षी नटराजन ऑब्जर्वर को बनाया गया था. अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मिनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया है. वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद को दी गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ अन्य चार राज्यों में नियुक्ति की गई थी. जिसमें मध्यप्रदेश में रणदीप सुरजेवाला सीनियर ऑब्जर्वर और चंद्रकांत हंडोरे ऑब्जर्वर को कमान सौंपी गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया था

  • शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित 700 से अधिक युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

    06-Aug-2023

    रायपुर। शिवसेना के जिला महासचिव रायपुर, जिला सचिव रायपुर, जिला उपाध्यक्ष रायपुर, अध्यक्ष धरसीवां विधानसभा, अध्यक्ष खरोरा ब्लॉक सहित 700 से अधिक युवाओं ने रविवार को भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, धरसींवा के पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल उपस्थित थे। शिवसेना से भाजपा प्रवेश करने वाला में राहुल सोनवानी जिला महासचिव रायपुर, चंद्रकांत वर्मा जिला सचिव रायपुर, प्रमोद दुबे जिला उपाध्यक्ष रायपुर, त्रिलोकी नाथ यादव सह जिला सचिव रायपुर, आनंद साहू अध्यक्ष धरसीवां विधानसभा, खीलेश बंजारे अध्यक्ष खरोरा ब्लॉक, तामेश्वर मरकाम उपाध्यक्ष खरोरा ब्लॉक, खूबचंद मरकाम सचिव खरोरा ब्लॉक सहित 700 से अधिक युवा शामिल थे। 

  • आईएएस रानू साहू सहित 10 लोगों से ईडी कर सकती है पूछताछ

    06-Aug-2023

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध कोल परिहवन और आबकारी विभाग में गड़बड़ी के बाद जिला खनिज निधि में गड़बड़ी को लेकर ईडी, आईएएस रानू साहू से पूछताछ करेगी। डीएमएफ केस में रानू साहू से पहली बार पूछताछ होगी। दरअसल रानू साहू कोरबा कलेक्टर थीं। और वहां सबसे ज्यादा डीएमएफ हैं। जिसमें गड़बड़ी की काफी शिकायतें हुई थीं। आयकर विभाग के छापे में भी इसके सबूत मिले हैं। कहा जा रहा है कि, 10 से अधिक अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है। कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा जैसे जिलों के वर्तमान और पूर्व कलेक्टर से पूछताछ की तैयारी है। इधर रानू साहू की जमानत खारिज हो गई है। ईडी ने जेल में रानू साहू से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। इस पर बचाव पक्ष ने आपत्ति की है। इस पर 11 अगस्त को बहस होगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी जेल जाकर रानू साहू से पूछताछ करेगी। ईडी ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है। कोल परिवहन में प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। इसमें ढ्ढ्रस् समीर विश्नोई, रानू साहू, खनिज अधिकारी शिव शंकर नाग, संदीप नायक, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, निखिल चंद्राकार,दीपेश टांक और राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सभी जेल में है। मार्च में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का केस दर्ज किया गया है। इसमें आबकारी सचिव अरुण पति त्रिपाठी, बीएसपी कर्मचारी अरविंद सिंह, कारोबारी अनवर ढेबर, नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में आगे की जांच और कार्रवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके अलावा ईडी ने नोएडा में नकली होलोग्राम सप्लाई में 1200 करोड़ की गड़बड़ी का केस दर्ज कराया है। इसमें रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजन दास, अनवर ढेबर और होलोग्राम का निर्माण करने वाली फैक्ट्री के मालिक विधु गुप्ता को आरोपी बनाया है। इसमें अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईडी ने सरकार को पत्र लिखकर 33 जिलों की डीएमएफ की जानकारी मांगी है कि, किस मद में कितना खर्च किया गया है। किस जिले में कितना डीएमएफ है। कोरबा जिले की अलग से जानकारी मांगी गई है। डीएमएफ में हुई गड़बड़ी में जिला प्रशासन के अलावा खनिज विभाग, आदिम जाति विभाग समेत अन्य विभाग भी जांच के दायरे में हैं। जहां डीएमएफ मद से काम किया गया है। काम करने वाले ठेकेदार और सप्लायर की जानकारी निकली जा रही है।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार्टेड अकाउंटेंट्स के अधिवेशन में शामिल हुए

    06-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने साइंस कॉलेज मैदान स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे। पूर्व मुख्य न्यायाधीश हाइकोर्ट रमेश सूरजमल गर्ग, आईसीएआई के वाइस प्रेसीडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल और नमित जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हैं।     

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुए शामिल

    06-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुए शामिल। कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान थीम पर आयोजित है सम्मेलन। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में भुइंया के मितान स्मारिका का किया विमोचन। 

  • छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश होने की संभावना, वज्रपात की चेतावनी

    06-Aug-2023

    रायपुर। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए ये जानकारी दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक- दो स्थानों में बिजली भी गिर सकती है। वहीं, राजधानी रायपुर में शाम से हल्की बौछार पडऩे की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है. इसके उत्तरी मध्य प्रदेश में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढऩे की उम्मीद है और यह कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है। मध्य प्रदेश में कैसा होगा मौसम का हाल एमपी में अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश में कम से कम अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, भोपाल, सागर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और दमोह में भारी बारिश हो सकती है। 

  • युवती से दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज

    06-Aug-2023

    रायपुर। कवर्धा की युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों और दोस्तों के विरुद्ध भी टिकरापारा थाने में अपराध दर्ज कर लिया है। युवती ने पिछले दिनों पत्रकारवार्ता में पुलिस पर आरोप लगाया था कि आरोपित के रिश्तेदारों ने होटल में युवती से मारपीट की। इसके बाद अपहरण करके दूसरी जगह ले गए और उसकी जान लेने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने केवल दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ ही अपराध दर्ज किया था। अन्य आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं होने पर युवती ने पिछले दिनों कवर्धा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर भी खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक पंडरिया के ग्राम मंझोली निवासी अबरार खान एक जनवरी 2023 को युवती को अपनी कार से पचपेड़ी नाका स्थित मारवाड़ी होटल लेकर आया था। दो दिन तक शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती के साथ होटल में रूकने की जानकारी मिलने पर अबरार के रिश्तेदार कादिर खान, इमरान खान, वकील खान, समशीर खान, इमरार खान, शहजाद खान और दिलशाद खान रायपुर पहुंचे। इसके बाद होटल में युवती से मारपीट की। फिर उसे कार में जबरदस्ती ले गए। सूनसान जगह पर फिर उसकी पिटाई की। इससे युवती बेसुध हो गई। इसके बाद उसे छोडक़र भाग निकले थे। मामले में पीडि़ता ने पांडातराई थाने में शिकायत की, लेकिन एफआइआर नहीं हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केवल दुष्कर्म करने वाले अबरार के खिलाफ ही एफआइआर हुई। बाकी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं हुआ था। जेल से छूटने के बाद आरोपित ने युवती और उसके परिवार वालों को फिर धमकाना-चमकाना शुरू कर दिया था। युवती ने फिर शिकायत की, तो इस पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते पिछले दिनों युवती और उसके परिजनों ने रायपुर में पत्रकारवार्ता कर मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद भी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो युवती ने कबीरधाम एसपी कार्यालय के बाहर खुदकुशी की कोशिश की थी। टिकरापारा पुलिस ने पुलिस ने अबरार के रिश्तेदारों कादिर खान, इमरान खान, वकील खान, समशीर खान, इमरार खान, शहजाद खान और मोहम्मद दिलशाद खान के पर अशांति फैलाने, अपहरण, धमकी और मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना स्थल रायपुर होने की वजह से कबीरधाम में मामले को शून्य में कायम कर रायपुर भेजा गया। जहां फिर टिकरापारा थाने में अपराध कायम किया गया। 

  • गृह मंत्री के कार में युवक ने मारा पत्थर, ताम्रध्वज साहू के कहने पर पुलिस ने छोड़ा

    06-Aug-2023

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन दिन से एक दिन पहले नाबालिग ने गुस्से में आकर उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हालांकि गृहमंत्री के कहने पर उसे और उसके पिता को समझाइश देकर छोडऩे की बात कही जा रही है। घटना नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मरोदा सेक्टर रिसाली की है। यहां शनिवार शाम को गृहमंत्री के जन्मदिन का कार्यक्रम था। शाम 6 बजे के करीब गृहमंत्री का काफिला यहां पहुंचा। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके स्वागत में पटाखे फोड़े। इससे पटाखे का एक टुकड़ा आरोपी नाबालिग के पिता के सिर में गिरा और वो जल गया। इससे किशोर को इतना गुस्सा आया कि, वो गृहमंत्री की गाड़ी की तरफ भागा और उनकी गाड़ी के कांच में अपने हाथ में पहना कड़ा जोर से मारा। इससे गाड़ी का कांच टूट गया। इसके बाद किशोर वहां से भाग गया। हालांकि कुछ ही घंटों में लडक़े को हिरासत में लिया गया था। दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि गृहमंत्री का फोन आया था। उन्होंने कहा कि लडक़ा नाबालिग है। उसने जानबूझकर घटना को अंजाम नहीं दिया है। पटाखे से उसके पिता का सिर जला तो वो आवेश में आ गया और उसने ऐसा कर दिया। गृहमंत्री के कहने पर पुलिस ने पिता और पुत्र को रात भर थाने में बैठाकर रखा। इसके बाद छोड़ दिया गया है। 

  • विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव मदद दी जाएगी- स्कूल शिक्षा मंत्री

    06-Aug-2023

    दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग जिले के धमधा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री चौबे ने धमधा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु तथा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के द्वारा निजी विद्यालयों के समान उत्कृष्ट शिक्षा, अधोसंरचना तथा सुविधाएं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी उपलब्ध कराना इस योजना का उद्देश्य है। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को स्थानीय बोली तथा परंपराओं को अध्यापन एवं क्रियाकलापों में शामिल करने पर बल दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने बच्चों को कड़ी मेहनत तथा लगन के साथ अध्ययन करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरी लगन से पढ़ाई कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के सपनों को साकार करने के साथ ही धमधा नगर का नाम रोशन करें। विद्यालय की प्राचार्य अनिता जोसफ ने शालेय प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने विद्यालय के प्रति स्कूल शिक्षा मंत्री श्री चौबे के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, के अध्यक्ष राजेन्द्र साह, जिला पंचायत के सभापति राजेन्द्र साहू, नगर पंचायत धमधा के उपाध्यक्ष अशोक कसार सहित गणमान्य नागरिक, पालकगण, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 

  • नगरसेना बनी रक्षक, मां और बच्चे का किया रेस्क्यू ऑपरेशन

    06-Aug-2023

    बीजापुर। बीजापुर जिले में नगर सेना की टीम ने प्रसूति महिला और उसके नवजात बच्चे को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इस रेस्क्यू अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे। वे पहले इंद्रावती नदी को पार कर गर्भवती महिला के घर पहुंचे, फिर यहां डिलीवरी करवाकर मां और बच्चे को सुरक्षित ले जाकर नेलसनार के अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, मां और नवजात को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में किया गया। यहां 4 अगस्त की देर रात पास के गांव में रहने वाली गर्भवती महिला के परिजनों ने प्रशासन से मदद मांगी थी। उन्होंने बताया कि महिला की प्रेगनेंसी का आठवां महीना चल रहा है। उसे बहुत तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। जिसके बाद वहां मौजूद एएनएम सुनीता मरावी ने उन्हें डोंगी में नदी पार करने के लिए कहा, लेकिन नदी में बहुत अधिक जलभराव होने के चलते ये संभव नहीं हो पाया। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, तो तत्काल नगर सेना की टीम को बुलवाया गया। इस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला की डिलीवरी करवाई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद रहे। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को लेकर टीम नेलसनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां मां और बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है। दोनों का इलाज चल रहा है। 

  • फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा, जानें वजह

    06-Aug-2023

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2023 में अब तक राज्य में बीज के 89 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 25 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। अपर संचालक कृषि (उर्वरक) एस.सी. पदम ने बताया कि खरीफ सीजन 2023 में बीज के 5000, उर्वरक के 3500 तथा पौध संरक्षण औषधि के 556 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 3958 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 3762 नमूने मानक स्तर के तथा 89 अमानक स्तर के पाए गए हैं, जबकि 107 नमूने अभी परीक्षण की प्रक्रिया में हैं। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 3006 नमूने विभिन्न संस्थानों से एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में 1267 नमूने मानक स्तर के तथा 25 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं। 1566 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 148 नमूने कतिपय कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 84 सेम्पल विभिन्न फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 30 सैम्पल मानक स्तर के और 3 अमानक पाए गए हैं। 37 सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में हैं, जबकि 14 सैंपल कतिपय कारणों से निरस्त हुए हैं। 

  • मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    06-Aug-2023

    रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 6 अगस्त रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया सवेरे 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे खरोरा में नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। खरोरा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ग्राम चटौद में आंतरिक मार्ग, सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा एवं रंगमंच निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. डहरिया ग्राम चटौद से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.30 बजे चंदखुरी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् मंत्री डॉ. डहरिया अपरान्ह 3.30 बजे चंदखुरी से प्रस्थान कर शाम 4 बजे आरंग में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

  • अनोखी शादी: जिला जेल में लडक़ी-लडक़ा ने लिए सात फेरे, पुरोहितों ने कराया विवाह संपन्न, पत्नी ने ही दिलाई थी सजा

    05-Aug-2023

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना में कुछ दिनों पहले दुष्कर्म के मामले के मुख्य आरोपी के साथ पीडि़ता का जेल परिसर में ही मंत्रोचर के साथ धूमधाम से शादी कराई गई. इस दौरान आरोपी और पीडि़ता के परिजनों के साथ ही जेल प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे. सभी ने नव दंपत्ति के सुखी जीवन की कामना करते हुए पूरे विधि-विधान से इस विवाह को संपन्न कराया। 

    बता दें कि जिला जेल में शुक्रवार को एडीजे के आदेश पर जेल में निरुद्ध डॉक्टर सूर्यकांत तिवारी और युवती डॉक्टर के बीच पुरे विधि-विधान से शादी रचाई। यह शादी अपने आप में ऐतिहासिक शादी इसलिए बन गई, क्योंकि जिला जेल में निरुद्ध बंदी की शादी समारोह का आयोजन पहली बार हुआ है। इस संबंध में जिला जेल प्रबंधन ने चर्चा के दौरान बताया कि जेल में निरूद्ध डॉ. सूर्यकांत तिवारी बीते 27 मार्च से दुष्कर्म के मामले में बंद है। जिसके द्वारा अपराध दर्ज कराया गया था उसी युवती डॉक्टर से डाक्टर सूर्यकांत तिवारी ने शादी रचाई है। इस विवाह के लिए रायगढ़ न्यायालय से अनुमति मिली थी।
     
    जिसके बाद जेल परिसर में जिला जेल प्रबंधन द्वारा शादी का इंतजाम किया गया और गायत्री परिवार के पुरोहितों को बुलाकर विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान वर और वधू दोनों पक्ष के घरवाले उपस्थित रहे। जेल में विरुद्ध सूर्यकांत तिवारी के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर सूर्यकांत काफी योग्य व्यक्ति हैं। उनके द्वारा पीएचडी करने उपरांत अलग-अलग देशों के रिसर्च सेंटरों में सेमिनार और वेबीनार का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके लिए उन्हें देश के प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया है। किसी सेमिनार के दौरान उनकी मुलाकात महिला डॉक्टर से हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया, फिर किसी बात को लेकर गलतफहमी के कारण उनके खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया गया। हालांकि गलती का एहसास होने पर दोनों पक्ष में सहमति बनी और इसी कारण जेल परिसर में उनका विवाह संपन्न कराया गया। 
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोरबा से पैदल मिलने निकल पड़ा राजेश मंहत

    05-Aug-2023

    अम्बिकापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  से कोरबा से पैदल मिलने निकल पड़ा राजेश मंहत- श्रीराम जी के स्वरूप को  योगी आदित्यनाथ में देखते हूंए कोरबा के निवासी राजेश महंत पैदल लखनऊ मिलने के लिए निकल पड़े हैं। राजेश महंत बीएससी एल एल बी तक शिक्षित है और सामाजिक कार्यकर्ता हैं वे सामाजिक कार्य में रूची रखते हैं। अभी तक 10 बार रक्तदान कर चुके हैं । छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि पदयात्रा के दौरान उनके रूकने और खाने कि व्यवस्था करें। राजेश महंत दिनभर में 30 से 40किलोमिटर यात्रा प्रतिदिन कर रहे हैं । सुरेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील किया है कि इनकी सहायता अवश्य ही करें राजेश मंहत जी का मोबाइल नंबर 0798757001, 08319612663 है पर सम्पर्क कर सहायता प्रदान कर सकते हैं।

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश,एक आईएएस समेत दो उप सचिव के प्रभार बदले, देखे आदेश

    05-Aug-2023

    रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने  एक  आईएएस संयुक्त सचिव और मंत्रालय संवर्ग के दो उप सचिव के प्रभार बदल दिया है । अवर सचिव सी. लकड़ा द्वारा आज जारी आदेशानुसार राजीव अहिरे को उच्च शिक्षा,चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। एसीएस रेणु पिल्लै की नोटशीट पर यह बदलाव किया गया है। उनके पास केवल  कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा रोजगार, और आईटी का प्रभार रहेगा। उच्च शिक्षा विभाग में  फिलहाल किसी को पदस्थ नहीं किया गया है। आईएएस श्रीमती पुष्पा साहू संयुक्त सचिव पंचायत ग्रामीण विकास, वन को चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  कमलेश बंसोड़ उप सचिव खेल युवा कल्याण पदस्थ किया गया है। 

  • जिला खाद्य अधिकारी निलंबित, रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    05-Aug-2023

    कोरिया। कोरिया जिले में रिश्वत लेते एक अफसर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का है। जहां प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला 20 हजार रुपए लेते दिख रहे हैं। शुक्रवार को यह वीडियो सामने आने के बाद वीएन शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला एक पेट्रोल पंप संचालक को परेशान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, सरकारी बिलों के भुगतान को लेकर उन्होंने 20 हजार रुपए की रिश्वत अमित फ्यूल्स के संचालक प्रज्वल जायसवाल से मांगी थी। जिससे परेशान होकर संचालक ने किसी तरह पैसे देते इसका वीडियो बना लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि, अफसर अपने चेंबर में बैठे हैं। इसी दौरान 2 लोग चेंबर में आते हैं और नोट गिनने लगते हैं। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालक पैसे गिनकर चेंबर में बैठे अधिकारी को नोट दे देते हैं। रिश्वत लेते वीडियो सोशल में जमकर वायरल हो रहा है। इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया। जिसके बाद कोरिया के कलेक्टर ने इस मामले का संज्ञान लिया। कलेक्टर विनय लंगेह ने आदेश जारी कर उसे निलंबित भी कर दिया गया है।

     
  • कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ रोकने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

    05-Aug-2023

    रायपुर। हाई कोर्ट के जस्टिस श्री गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को आवश्यक निर्देश जारी किये गए हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार सालसा द्वारा इस संबंध में एक उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडयूल एवं एसओपी तैयार कर सभी जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को इस निर्देश के साथ प्रसारित किया गया है कि वे अपने जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर इस संबंध में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें जिसमें संबंधित नियमों के बारे मे आवश्यक जानकारी प्रदान की जावेगी। जिससे कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की घटनाओं को रोका जा सके और महिला कर्मचारी भयमुक्त होकर एवं सम्मानपूर्वक अपना कार्य कर सके। उपरोक्त कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम में सभी शासकीय, अद्र्धशासकीय एवं अशासकीय कार्यालय के प्रमुख एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को शामिल किया जावेगा।

    श्री वारियाल ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी शासकीय, अद्र्धशासकीय, अशासकीय एवं अन्य स्थानों पर जहां नियोक्ता एवं कर्मचारी,अधिकारी कार्यरत हों तो ऐसे स्थानों पर यौन उत्पीडऩ की घटनाओं को रोकने एवं सख्ती से पालन किये जाने हेतु सभी कार्यालयों में एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाये, जिससे प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
  • सडक़ पर पशु छोडऩे वालों की खैर नहीं! रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    05-Aug-2023

    रायपुर। जिले में सड़क़ पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों द्वारा सडक़ों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों में विचरण करते पाए जाने पर संबधित पशुपालकों से एक हजार रूपये जुर्माना वसूला जाएगा और पशुओं को निकटतम कांजी हाउस भेजा जाएगा। पुनरावृत्ति होने पर पांच सौ रूपये जुर्माना राशि ली जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आदेश जारी किया है। जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही पशु अतिचार अधिनियम के तहत् पशुपालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस संबंध में बैठक ली जिसमें जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा, नगर निगम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। डॉ भुरे ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न हाईवे में दुर्घटना जन्य स्थान चिन्हित किए गए है। जिसमें सेरीखेड़ी, संतोषी नगर, सिलतरा, सिंघनपुर, पारागांव-आरंग, चरौदा, उरला, फुंडहर, अभनपुर और टाटीबंध इत्यादि स्थान शामिल है। इनके सहित हाईवे में अन्य स्थानों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को संयुक्त दल द्वारा हटाया जाएगा और करीब के गौठानों में शिफ्ट किया जाएगा। इस व्यवस्था में पुलिस विभाग आवश्यक सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि गौठान में चारा-पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया जाएगा। साथ ही घायल पशुओं का ईलाज भी कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न सडक़ों में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को गौठानों में रखा जाएं। उन्होंने आवारा पशुओं में निरंतर रेडियम लगाने तथा टैगिंग करने के निर्देश दिए। रेडियम लगाने और टैगिंग करने में रायपुर का पहला स्थान बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रेडिय़म बेल्ट और टैगिंग लगाने की कार्रवाई की जा रही है जिसमें रायपुर जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में अब तक 1 हजार 769 आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाया गया है और 1 हजार 406 पशुओं में टैगिंग की गई है। साथ ही 8 हजार 687 पशुओं को गौ-शाला और गौठानों में शिफ्ट किए गए है।
    नगर निगम रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि आवारा पशुओं से मुक्त कराने के निरीक्षण के लिए मॉनिटरिंग समिति गठित की गई है। साथ ही सभी जोन के चिन्हित स्थान पर आवारा पशुओं के न पाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। निगम क्षेत्र के पशु पालकों को अपने पशुओं को गौशाला में रखने की समझाइस दी जाएगी। इसकें अलावा दो पालियों में काऊ कैचर गाड़ी एवं संबंधित टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी पशुओं को पकड़ कर गौठान और कांजी हाउस में रखा जाएगा। पशुओं को कांजी हाउस और गौठानों में शिफ्ट किया जाएगा और पशुपालक की सहमति पत्र और अर्थदंड के साथ ही पशुओं मुक्त किया जाएगा। कांजी हाउस और गौठान में पशुओं के चारा-पानी तथा अस्वस्थ्य पशुओं के ईलाज की व्यवस्था की गई है।
  • छत्तीसगढ़ में फिर कई ट्रेनें हुईं रद्द, देखें लिस्ट

    05-Aug-2023

    रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार करने के साथ ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा. ये काम 6 अगस्त, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक चलेगा. जिसके चलते कुछ गाडिय़ां रद्द रहेंगी। रद्द होने वाली गाडियां 6 से 9 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर और रायगढ़ से चलने वाली 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

    6 से 9 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 7 से 10 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 6 से 09 अगस्त, 2023 तक रायपुर और दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 6 से 9 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 7 से 10 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त, 2023 तक गोंदिया और कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 6 से 09 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 7 से 10 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 6 से 9 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर और शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर -शहडोल -बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 6 से 9 अगस्त, 2023 तक इतवारी और बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया एवं बालाघाट के बीच रद्द रहेगी। 
Top